फोटो: Latestly
इंडोनेशिया में महसूस हुए 7.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके
इंडोनेशिया में आज भूकंप के तेज झटकों ने धरती हिला दी। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 तीव्रता मापी गई। इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 23 को भी इंडोनेशिया में भूंकप आया था। भूकंप 84 किलोमीटर (52.2 मील) की… read-more
Tags: Indonesia, Earthquake, tsunami warning
Courtesy: Jagran News
फोटो: Twitter
इंडोनेशिया के Bengkulu में आज सुबह आया 4.6 तीव्रता का भूकंप
इंडोनेशिया के बेंगकुलु में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। अचानत रात में धरती हिलने से लोगों की नींद खुल गई और लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इंडोनेशिया के बेंगकुलु से 62 किमी पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी है।
Tags: Indonesia, Magnitude, Earthquake, bengkulu
Courtesy: Latestly News
फोटो: India TV News
इंडोनेशिया में महसूस हुए 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, आज इंडोनेशिया में जावा के उत्तरी तट पर रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तुबन से 96 किमी उत्तर में समुद्र में लगभग 3:25 बजे आईएसटी दर्ज किया गया था। भूकंप का केंद्र 09:55:45 जीएमटी पर शुरू में 6.0255 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 112.0332 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था। इसकी गहराई 594.028 किमी थी।
Tags: Earthquake, Indonesia, north coast, java
Courtesy: ABP Live
फोटो: Etvbharat
इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटने से कई गांव फैली राख
इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी मार्च 11 को फट गया, जिससे देश के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी की ढलानों पर पर्यटन और खनन गतिविधियों को रोकना पड़ा। विस्फोट के कारण सूरज की रौशनी कम हो गई और ज्वालामुखी फटने की वजह से राख के साथ कई गांव ढंक गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि गर्म बादलों का एक स्तंभ हवा में 100 मीटर (… read-more
Tags: mount merapi volcano, erupts, Indonesia
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Twitter
सिंगापुर के PayNow के बाद, इन 3 देशों तक पहुंच सकता है भारत का UPI: रिपोर्ट
भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) और सिंगापुर के PayNow को पिछले सप्ताह दोनों देशों के निवासियों के बीच रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर को सक्षम करने के लिए एकीकृत करने के बाद अब UPI को UAE, मॉरीशस और इंडोनेशिया से भी जोड़ा जा सकता है। इस ऐप के ज़रिये लोग केवल मोबाइल के द्वारा भारत से सिंगापुर पैसों के लेनदेन कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक UAE, मॉरीशस और इंडोनेशिया से UPI पेमेंट सिस्टम के बारे… read-more
Tags: india digital payment, UPI, UAE, Mauritius, Indonesia
Courtesy: Latestly News
फोटो: MSN News
इंडोनेशिया में भूकंप: हलमहेरा में महसूस हुए 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया के हलमहेरा के उत्तर में रात एक बजकर बत्तीस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। NSC के मुताबिक, 99 किलोमीटर की गहराई में आए भूकंप को 01:32:47 IST पर महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Tags: Earthquake, Magnitude, Indonesia
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: CNBC
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, 174 की मौत
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा हुई है जिसमें 174 लोगों की जान चली गई है। वहीं अस्पताल में कई लोगों को भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। ये हिंसा मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर बढ़ी है। मामले में जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो पुलिस वाले भी है। स्टेडियम में बढ़े विवाद को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
Tags: Football, Indonesia, violence, Death
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: Healthline
भारत के खाद्य तेल आयात में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के खाद्य तेल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद भारत का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। जो कि पिछले साल 7,69,602 टन पर रहा। इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। भारत में आयात खाद्य तेल में सबसे ज्यादा हिस्सा 60 फीसदी के साथ पाम ऑयल का है। सोयाबीन तेल की 25 और सूरजमूखी तेल की 12 फ़ीसदी है।
Tags: Indonesia, Palm Oil, Import, Soyabean
Courtesy: News18
फ़ोटो: Tribune India
भारत में बड़ा साइबर हमला, महाराष्ट्र के 70 सहित 500 से अधिक वेबसाइट हैक
भारत में आज बड़ा साइबर हमला हुआ है। भारत की आज 500 से अधिक वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट्स भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शक है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों ये वेबसाइट्स को हैक किया है। एडीजी मधुकर पांडेय ने कहा कि देश में वेबसाइटों को हैक करने के मामलों में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं।
Tags: India, Cyber Attack, Hack, Malaysia, Indonesia
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Republic world
भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम, जापान को दी मात
इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से मैच का इकलौता गोल राज कुमार पाल ने 7वें मिनट में जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर किया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में जापान ने भारत को ग्रुप मैच में 5-0 से हराया था और अब भारत ने जापान को हराकर बदला ले लिया है।
Tags: Indian Hockey Team, Japan hockey team, Indonesia, Asia Cup
Courtesy: Indiatv