Indian hockey team

फ़ोटो: Republic world

भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम, जापान को दी मात

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से मैच का इकलौता गोल राज कुमार पाल ने 7वें मिनट में जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर किया है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में जापान ने भारत को ग्रुप मैच में 5-0 से हराया था और अब भारत ने जापान को हराकर बदला ले लिया है।

गुरु, 02 जून 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Hockey Team, Japan hockey team, Indonesia, Asia Cup

Courtesy: Indiatv

Pam Oil

फोटो: Webdunia

घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति सुधार के बाद इंडोनेशिया 23 मई से हटाएगा पाम तेल निर्यात प्रतिबंध

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मई 19 को कहा, देश में घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति की स्थिति में सुधार के बाद मई 23 से पाम तेल निर्यात प्रतिबंध को हटा दिया जायेगा। प्रतिबंध के बाद भी देश में खाना पकाने का तेल 14,000 रुपये (96 सेंट) प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। दरअसल, पिछले दिनों घरेलू दामों पर लगाम लगाने के लिए इंडोनेशिया ने दूसरे देशों को पाम तेल देने से इंकार कर दिया था। 

शुक्र, 20 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Palm Oil, Export, Ban

Courtesy: Live Hindustan

India Team

फ़ोटो: The Bridge

भारत ने इंडोनेशिया को हराकर पहली बार जीता थॉमस कप

बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट थॉमस कप पर भारत ने कब्जा कर लिया है। पहली बार भारत ने यह टूर्नामेंट जीता है। भारत ने इतिहास रचते हुए मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया। भारत को लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, और किदांबी श्रीकांत ने चैंपियन बनाया है। खेल मंत्रालय ने थॉमस कप के विजेता टीम को एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है।

रवि, 15 मई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Badminton, Thomas Cup, Indonesia

Courtesy: Amar ujala

DINKO

फोटो: Malay Mail

इंडोनेशिया में पिता ने बच्चे का नाम अपने "ऑफिस" पर रखा

इंडोनेशिया में 38 वर्षीय समेट वाहुदी ने अपने बच्चे का नाम अपने ऑफिस के नाम पर रख दिया है, क्योंकि उन्हें अपने ऑफिस से काफी प्यार है। बच्चे को अपना नाम साबित करने के लिए उन्हें बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र दिखाना पड़ता है। वाहुदी के ने अपने बच्चे का नाम स्टैटिस्टिकल इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन ऑफिस रखा है। अब उन्हें अपने बच्चे का नाम साबित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना पड़ता है।

बुध, 12 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Bizzare, unique identity, Indonesia

Courtesy: News 18 Hindi

Indonesia Trembled By Earthquake Tsunami Warning Issued

फोटो: Newstrack

इंडोनेशिया में आया जोरदार भूकंप, "सुनामी का भी खतरा"

पूर्वी इंडोनेशिया में दिसंबर 14 को 7.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए, इसके बाद सुनामी की चेतावनी दी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा, भूकंप मौमेरे शहर से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर में फ्लोर्स सागर में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर 03:20 GMT पर आया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है, "भूकंप केंद्र के 1,000 किमी तक के तटों के पास खतरनाक लहरें आने की उम्मीद है।" यूएसजीएस ने कहा है, इसमें हताहत होने का खतरा कम है। 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Earthquake, tsunami warning

Courtesy: Zeebiz

PV Sindhu

फोटो: The Indian Express

इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्मामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सींधू

भारतीय शटलर पीवी सिंधू इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण कोरिया की सिम युजिन को मात दी। सिंधू ने युजिन को 14-21, 21-19, 21-14 से हराया। अभी ये नहीं पता चला है कि सिंधू का मुकाबला सेमीफाइनल में किससे होगा क्योंकि जापान की असुका ताकाहाशी और थाईलैंड की इंतानोन रेचानोक के बीच भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला होना है जिसका विजेता सेमीपाइनल में सिंधू से मुकाबला करेगा।… read-more

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: PV Sindhu, Badminton, Indonesia

Courtesy: News 18 Hindi

serum institute

फोटो: livemint.com

सिरम को पांच करोड़ वैक्सीन इंडोनेशिया भेजने की मिली मंजूरी: कोवोवैक्स एक्सपोर्ट

केंद्र सरकार ने सीरम को पांच करोड़ कोवोवैक्स इंडोनेशिया को देने की इजाजत दे दी है। इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में हो रहा है, लेकिन देश में इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी अभी नहीं दी गई है। सिरम ने DCGI से इंडोनेशिया को निर्यात के लिए एनओसी देने का आग्रह किया था। सिरम को भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बगैर इस टीके के निर्यात की एनओसी जारी कर दी।

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by अमित व्यास

Tags: Covid-19, Coronavirus Vaccines, Indonesia

Courtesy: Amar Ujala News

sukmawati

फोटोः Hindustan

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती अपनाएंगी हिंदू धर्म

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की है। वे अक्टूबर 26 को हेरिटेज एरियाा में होने वाले धर्मांतरण की पूजा में हिस्सा लेकर हिंदू धर्म को अपना लेंगी। इस बात की जानकारी सीएनएन इंडोनेशिया की रिपोर्ट के द्वारा प्राप्त की गई है। कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों द्वारा वर्ष 2018 में सुकमावती के खिलाफ ईशनिंदा की शिकायत दायर की गई थी। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 06:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Indonesia, former president daughter, Hinduism, Islam

Courtesy: news nation tv

Air Force

फोटो: Dinar Times

इंडोनेशियाई पनडुब्बी को खोजने के लिए और मदद भेजेगी भारतीय नौसेना

इंडोनेशिया में अप्रैल 21 को गायब हुई जर्मन निर्मित लड़ाकू पनडुब्बी की खोज में अब भारतीय वायुसेना के तीन मालवाहक विमान को अप्रैल 24 को हाइटेक पनडुब्बी बचाव उपकरण ‘इंटरवेंशन सिस्टम’ को एयरलिफ्ट के द्वारा पहुँचाया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यह निर्णय जनरल प्राब्वो सुबियांतो की मदद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद लिया गया हैं। इससे पहले नौसेना द्वारा डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू वेसल को पनडुब्बी की खोज के लिए इंडोनेशिया भेजा गया था।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 08:06 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, Indonesia, Indian Air force, Airlift, rescue mission, Submarine

Courtesy: Amarujala News

Tabligi Jamat

फ़ोटो: Jagran.com

तबलीगी जमात के 9 लोगों को लखनऊ कोर्ट ने किया बरी

बीते वर्ष कोरोना के नियमों के उल्लंघन के चलते गिरफ्तार किए गए थाईलैंड के 9 तबलीगी जमातियों को लखनऊ कोर्ट ने बरी कर दिया है। हालांकि इन सभी पर आरोप यह भी था कि वे थाईलैंड से टूरिस्ट वीज़ा लेकर भारत में तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। वहीं, लखनऊ के सीजेएम कोर्ट ने जमातियों को बरी करते हुए कहा कि अभियुक्तों के खिलाफ कोई सबूत मौजूद नहीं है, इसलिए उन्हें छोड़ा जा रहा है। बता दें कि दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ में बड़ी संख्या में जमाती मिलने पर कोरोना… read-more

बुध, 24 मार्च 2021 - 12:58 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Tabligi jamaat, Lucknow, Indonesia

Courtesy: Aajtak News