फोटो: Nai Dunia
स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को मिला पहला स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार छठी बार सबसे साफ शहर बना है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की लिस्ट जारी हुई है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ये लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। ये सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी की है।
Tags: indore, draupadi murmu, President, sarvekshan
Courtesy: Zee News
फोटो: India TV News
इंदौर में मिले लम्पी स्किन डिज़ीज़ के दो मामले, जारी हुआ अलर्ट
मध्यप्रदेश के इंदौर के देपालपुर गांव में दो गायें लम्पी वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। डॉ. प्रशांत ने कहा, "देपालपुर क्षेत्र में दो गायों में गांठदार वायरस की पुष्टि हुई है। गाय बाहर से नहीं आई है, दोनों स्थानीय गाय हैं। हमने दो मामले मिलने के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है।" इंदौर प्रशासन ने राजस्थान और अन्य जिलों से जानवरों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है, जहां लम्पी स्किन के मामले… read-more
Tags: lumpy virus, alert, indore, cows infected, Madhya Pradesh
Courtesy: Latestly News
फ़ोटो: Timesofindia
इंदौर में मिला युवक का आधा कटा धड़, कमर के उपर का हिस्सा गायब
मध्यप्रदेश के इंदौर के खजराना इलाके के शाहिद पेट्रोल पंप के पास एक आधा धड़ वाला शव बरामद हुआ है। इस शव में कमर के उपर का हिस्सा गायब था जिससे और सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास की है और आधा शव मिलने के चक्कर में युवक की पहचान भी मुश्किल है। हालांकि पुलिस इस मामले जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, स्निफर डॉग्स की मदद से आधे शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
Tags: indore, Madhyapradesh, Dead Body, half body
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Holidifi
मध्यप्रदेश: इंदौर में भारी बारिश की चेतावनी के बीच 15 पिकनिक स्पॉट बंद
मध्यप्रदेश के इंदौर में मौसम विभाग ने भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है जिसके बाद प्रशासन ने जिले के 15 पिकनिक स्पॉट पर लोगों के जाने के लिए रोक लगाते हुए उसे बंद कर दिया है। वहीं, कलेक्टर मनीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से जिले के महू क्षेत्र के सभी निस्तार के घाट और मछुआरों का नदियों में आना जाना भी रोक दिया है। बंद किए गए पिकनिक स्पॉट में पातालपानी, कालाकुंड और अन्य जगह शामिल है।
Tags: indore, Madhyapradesh, heavy rains, picnic spot
Courtesy: News18hindi
फोटो: Khas Khabar
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली कलाकार ने बनाई 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली
पूरी दुनिया में मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली रंगोली कलाकार शिखा शर्मा ने 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई। शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने दो दिन में इस रंगोली को पूरा किया। शिखा ने कहा कि, महिला दिवस के मौके पर हमने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती यह रंगोली बनाई है।
Tags: Madhya Pradesh, rangoli artist, shikha sharma, indore
Courtesy: Asianet News
फोटो: Clarks Villeon Line
इंदौर में महसूस हुए 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके: मध्य प्रदेश
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया, फरवरी 24 की सुबह 4.53 मिनट पर मध्य प्रदेश के इंदौर में 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र इंदौर के 125 किमी निमाड़ क्षेत्र बताया गया है। यह पृथ्वी की गहराई से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। भूकंप आने पर लोग अपने अपने घरो से बाहर निकल आये। हालांकि अब तक, किसी के मरने और संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली… read-more
Tags: Earthquake, Madhya Pradesh, indore
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Dainik Bhaskar
KBC के नाम पर हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, लूट लिए 1.70 लाख रुपये
कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख जीतने का लालच देकर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला से 1.70 लाख रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक डिटेल व अन्य तरीकों से आरोपी की तलाश में जुट गई है। दरअसल महिला के पास केबीसी में 25 लाख रुपये जीतने का फोन आया। इस राशि को हासिल करने के लिए महिला से 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए।
Tags: Madhya Pradesh, indore, Cyber Crime
Courtesy: ABP Live
फोटो: Telegraph India
भोपाल और इंदौर में लागू होगी पुलिस आयुक्त प्रणाली
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जल्द ही पुलिस आयुक्त प्रणाली को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 21 को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर ढंग से काम कर रही है। हालांकि भोपाल और इंदौर में बढ़ती जनसंख्या और महानगरों में विस्तार के कारण पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाएगी। इससे आने वाली समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटा जा सकेगा।
Tags: Bhopal, indore, Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan
Courtesy: Twitter
फोटो: Times Now News
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 परिणाम: इंदौर लगातार 5वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी सबसे स्वच्छ गंगा शहर
मध्य प्रदेश के इंदौर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 'स्वच्छता का ताज' का ताज पहनाया गया। शहर ने लगातार पांचवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। गुजरात के सूरत और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। स्वच्छ गंगा नगर श्रेणी में वाराणसी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
Tags: swachh survekshan 2021, indias cleanest city, indore
Courtesy: ABP Live
फोटो: Solid Waste India
इंदौर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट
देश के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा और कचरे से बना देश का पहला बायो सीएनजी गैस बनाने का प्लांट तैयार हो गया है। इसे बनाने में 150 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये प्लांट 18 हजार लीटर सीएनजी और 100 टन खाद तैयार करने में सक्षम है। इस गैस से शहर की बसों को चलाया जाएगा। ये प्लांट स्थानीय नगर निगम की देखरेख में काम करेगा।
Tags: CNG, indore, Indore Municipal Corporation, environment
Courtesy: News 18 Hindi