online fraud

फोटो: Dainik Bhaskar

KBC के नाम पर हुआ ऑनलाइन फ्रॉड, लूट लिए 1.70 लाख रुपये

कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख जीतने का लालच देकर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला से 1.70 लाख रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक डिटेल व अन्य तरीकों से आरोपी की तलाश में जुट गई है। दरअसल महिला के पास केबीसी में 25 लाख रुपये जीतने का फोन आया। इस राशि को हासिल करने के लिए महिला से 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए।

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Madhya Pradesh, indore, Cyber Crime

Courtesy: ABP Live

Shivraj Singh Chouhan

फोटो: Telegraph India

भोपाल और इंदौर में लागू होगी पुलिस आयुक्त प्रणाली

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जल्द ही पुलिस आयुक्त प्रणाली को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 21 को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर ढंग से काम कर रही है। हालांकि भोपाल और इंदौर में बढ़ती जनसंख्या और महानगरों में विस्तार के कारण पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाएगी। इससे आने वाली समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटा जा सकेगा। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bhopal, indore, Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: Twitter

Swachh Survekshan 2021

फोटो: Times Now News

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 परिणाम: इंदौर लगातार 5वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी सबसे स्वच्छ गंगा शहर

मध्य प्रदेश के इंदौर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 'स्वच्छता का ताज' का ताज पहनाया गया। शहर ने लगातार पांचवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। गुजरात के सूरत और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। स्वच्छ गंगा नगर श्रेणी में वाराणसी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 

शनि, 20 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: swachh survekshan 2021, indias cleanest city, indore

Courtesy: ABP Live

Cng Plant

फोटो: Solid Waste India

इंदौर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट

देश के सबसे स्वच्छ शहर का चार बार खिताब हासिल कर चुके इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा और कचरे से बना देश का पहला बायो सीएनजी गैस बनाने का प्लांट तैयार हो गया है। इसे बनाने में 150 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये प्लांट 18 हजार लीटर सीएनजी और 100 टन खाद तैयार करने में सक्षम है। इस गैस से शहर की बसों को चलाया जाएगा। ये प्लांट स्थानीय नगर निगम की देखरेख में काम करेगा। 

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: CNG, indore, Indore Municipal Corporation, environment

Courtesy: News 18 Hindi

MP Crime

फोटोः Times of India

मध्य प्रदेश में दो पक्षों के बीच विवाद में सात लोग घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में अक्टूबर 9 की रात को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पीड़ित मुस्लिम परिवार के पांच लोगों समेत सात लोग घायल हो गए। इस विवाद की जानकारी पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने अक्टूबर 10 को दी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हिंदू बहुल पिवड़ाय गांव के लोगों ने उन्हें अक्टूबर 9 तक गांव खाली करने को बोला था। लेकिन ऐसा नहीं करने पर भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। 

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Crime, violence, Injured, indore

Courtesy: Hindustan News

suicide

फोटोः Patrika

'पबजी' गेम के कारण लड़की ने की आत्महत्या: इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 वर्षीय राधा ने सितंबर 4 को 'पबजी' गेम के कारण फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वह लड़की 15 दिन पहले ही अपने गांव से कम्प्यूटर कोर्स करने शहर आई थी और अपने भाई के साथ रह रही थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि वह दिन भर ऑनलाइन गेम खेलती रहती थी और कुछ दिनों से कंपनी की तरफ से उसे कॉल आते थे जिसके कारण वह तनाव में थी। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: indore, PUBG, Suicide

Courtesy: AajTak

Jyotiraditya Scindia

फोटो: Indian Express

जनआशीर्वाद लेने के बाद खजराना मंदिर के दर्शन करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया: इंदौर

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अगस्त 19 को इंदौर के लोगों से आशीर्वाद लेने वाले हैं। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रथ पर सवार होंगे। यह यात्रा 18 किमी की होगी और इसके स्वागत के लिए करीब 400 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। सिंधिया ने आज सुबह 9 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचकर 10.15 बजे राजमाता विजयाराजे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अब सिंधिया होटल रेजीडेंसी कोठी पहुंचकर मीडिया से बात करेंगे। यात्रा के अंत में सिंधिया खजराना गणेश मंदिर में पूजा… read-more

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jyotiraditya Scindia, janashirvad, indore

Courtesy: Newstrack

Indore city

फोटो: India.com

इंदौर शहर घोषित हुआ देश का पहला 'वाटर प्लस सिटी'

मध्य प्रदेश के इंदौर को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देश का पहला 'वाटर प्लस सिटी' घोषित किया गया है। 84 शहरों में किए गए सर्वे में इंदौर पहले स्थान पर आया है। वाटर प्लस सर्टिफिकेट उन शहरों को दिया जाता है जो सभी ओडीएफ डबल प्लस मानकों को पूरा करते हैं। साथ ही, आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवशिष्ट सीवेज उपचार के बाद ही पर्यावरण में छोड़ा जाता है। इंदौर के लिए यह गर्व करने वाली उपलब्धि है। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: indore, water plus city, Madhya Pradesh Government, cleanest city

Courtesy: Udaipur kiran

Smart City Mission

फोटो: Amar Ujala

स्मार्ट सिटी परियोजना में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी परियोजना में इस बार उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान प्राप्त करके बाजी मार ली है। स्मार्ट सिटी के शहरों की सूची में गुजरात के सूरत और मध्यप्रदेश के इंदौर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश को साफ़ और स्मार्ट सिटी बनाने की योजना पर काम शुरू किया जा चुका है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी रैंकिंग लिस्ट जारी की है।

शनि, 26 जून 2021 - 01:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Smart city mission, Uttar Pradesh, Surat, indore, environment

Courtesy: Navbharat Times

Tosilizumab (Tosi) injections

फोटो: MP Breaking News

मध्य प्रदेश: टोसिलिजुमैब इंजेक्शन की जगह पानी भरकर बेचता था इंदौर का ये शख्स

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक आरोपी ने पानी भर कर टोसिलिजुमैब (टोसी) के इंजेक्शन ढाई-ढाई लाख रूपए में बेचे और उन पैसों से गृहस्थी का सामान, पूरे साल का राशन और गर्लफ्रेंड के लिए हजारों की शॉपिंग की। इंदौर के एसपी ने बताया कि सुरेश (29) टोसिलिजुमैब इंजेक्शन में पानी भरकर बेचा करता था, उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने माना कि वह पांच लोगों को दो-ढाई लाख रुपए में इंजेक्शन बेच चुका है।

गुरु, 06 मई 2021 - 05:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, indore, Tosilizumab, injection, sell water

Courtesy: Dainik Bhaskar