PM Modi

फोटो: Latestly

महंगाई से लेकर आवास तक, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने किये कई वादे

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले अपने आखिरी स्वतंत्रता दिवस संबोधन में किफायती आवास और दवाओं सहित नागरिकों से कई वादे किए। पीएम ने कहा, उनकी सरकार सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनऔषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की योजना बना रही है। पीएम मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Inflation, Housing, PM Modi, promises, Independence Day

Courtesy: NDTV News

Piyush Goyal

फ़ोटो: Mint

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- 30 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 30 हजार अरब डॉलर का अनुमान

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था लगभग 3.2 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की है। आगामी 30 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था बढ़कर 30 हजार अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा रूस यूक्रेन युध्द के बीच भारत अपने यहां की मुद्रास्फीति को कम स्तर पर बनाए रखने में सफल रहा।

सोम, 27 जून 2022 - 07:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Central Minister, Piyush Goyal, Economy, India, Inflation

Courtesy: News18

Inflation

फ़ोटो: The Indian Wire

महंगाई दर में आई कमी, खुदरा महंगाई 7.04 फीसदी पर पहुँची

महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत की खबर है। मई, 2022 में खुदरा महंगाई दर में कमी आई है। मई में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रहा है जबकि अप्रैल में 7.79 फीसदी रहा था। वहीं खाद्य महंगाई दर मई महीने में 7.97 फीसदी रहा है जबकि अप्रैल में 8.38 फीसदी रहा था। केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल डीजल पर 8 और 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी  घटाने का फैसला लिया था। जिसके बाद से खुदरा महंगाई में गिरावट आई है।

सोम, 13 जून 2022 - 06:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Inflation, RBI, Central Government, Crude Oil

Courtesy: Amar ujala

Inflation

फ़ोटो: DW

अमेरिका में महंगाई नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर बरकरार

अमेरिका में महंगाई नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिका में मासिक आधार पर उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें अप्रैल की तुलना में मई में एक प्रतिशत बढ़ गईं, यह वृद्धि मार्च की तुलना में अप्रैल में हुई 0.3 प्रतिशत की वृद्धि से ज्यादा है। देश में मुद्रास्फीति काफी समय से चार दशकों के उच्च स्तर पर बनी हुई है। महंगाई में इजाफे का असर अमेरिकी बाजारों पर भी देखने को मिला और इनमें भारी गिरावट आई। 

शनि, 11 जून 2022 - 05:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Stock market, Inflation, Goods Train

Courtesy: Jagran

Gas

फ़ोटो: Paytm

घरेलू एलपीजी के दामों में हुई वृद्धि, 50 रुपये बढ़ी कीमत

बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच घरेलू गैस फिर से महंगी हो गई है। आज LPG Gas की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत अब 999.5 रुपए हो गई है। कोलकाता में कीमत 1026, चेन्नई में इसका भाव 1015.50, वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है।

शनि, 07 मई 2022 - 10:19 AM / by Pranjal Pandey

Tags: LPG, Growth, Inflation

Courtesy: Hindustan

Srilanka economical crisis

फोटो: Hindustan

बड़ी आर्थिक मंदी से गुजर रहा श्रीलंका, देश में डीजल खत्म

भारत के पड़ोसी राज्य श्रीलंका को अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ रहा है। हाल इतने बेहाल है कि मार्च 31 को पूरे देश में डीजल बिक्री नहीं हुई और करीब 2.2 करोड़ लोगों को लगभग 10 घंटे तक बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा। देश में बाहर से आने वाले सामानों के लिए दी जाने वाली विदेशी मुद्रा की भी देश में भरी कमी हो गई है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 08:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Srilanka, Economical Crisis, Inflation

Courtesy: NDTV

inflation

फोटो: Indiaweekly

श्रीलंका में पैदा हुआ वित्तीय संकट, आसमान छू रही खाद्य सामग्री की कीमतें

श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगभग खाली है, जिस वजह से खाद्य संकट पैदा हो गया है। मुद्रा की कमी के कारण भोजन, दवा और ईंधन का विदेशी आयात नहीं हो रहा है। खाद्य संकट के कारण यहां कई सामानों की कीमत तिगुनी हो गई है। इन दिनों चिकन, दूध जैसे कई सामान लोगों की प्लेट से गायब हो गए है। चिकन की कीमत में दोगुनी की बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये लग्जरी सामान शामिल हो गया है।

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Inflation, inflation increased, Price Hike

Courtesy: AajTak News

mahangai

फोटोः हिंदी पथ

रूस-यूक्रेन वार आने वाले समय में दे सकता है भारत को महंगाई का झटका

रूस और यूक्रेन वार की वजह से कच्चे तेल का भाव बढ़ने से आयात का खर्चा बढ़ेगा। घरेलू स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाएगा जिससे खाद्य पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई पर खर्च बढ़ेगा और सब्जी-फल समेत रोजमर्रा के सामनों पर महंगाई बढ़ेगी जो कि भारत की जनता के जेब पर सीधा असर डालेगी। भारत को महंगाई की मार के लिए तैयार रहना होगा।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 06:20 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Inflation, INTERNATIONAL CRUDE OIL

Courtesy: Amar Ujala

fmcg

फोटो: The Economic Times

सर्फ एक्सेल से लेकर लक्स तक के बढ़े दाम

हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड ने फरवरी महीने में अपने रोजमर्रा के सामानों की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने तीन से 10% तक दाम बढ़ा दिए है। अब जनता को सर्फ एक्सेल ईजी वॉश, सर्फ एक्सेल क्विक वॉश, विम बार एंड लिक्विड, लक्स एंड रेक्सोना साबुन और पॉन्ड्स टेल्कम पाउडर जैसे सामान बढ़ी हुई कीमतों के साथ खरीदने पड़ेंगे। कंपनी ने पूर्व में भी सामानों के दाम बढ़ने के लिए संकेत दिया था।

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 12:40 AM / by रितिका

Tags: Inflation, inflation increased, soap

Courtesy: News 18 Hindi

America inflation

फोटो: The Economic Times

अमेरिका में 40 सालों के सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंची महंगाई

अमेरिका में महंगाई बीते 40 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिका में बीते एक साल मे महंगाई 7.5% बढ़ी है। महंगाई बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में अमेरिका के श्रम विभाग ने फरवरी 10 को बताया कि उपभोक्ता कीमतों में काफी इजाफा हुआ है जो 1982 के बाद से सर्वाधिक है। इस महंगाई के लिए मजदूरों की कमी, सप्लाई में कमी समेत कई कारण जिम्मेदार है।

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Inflation, America, inflation increased

Courtesy: ABP Live