फोटो: NDTV
रूस का भारत को बड़ा ऑफर, सस्ते दामों में कच्चा तेल खरीदने की पेशकश
भारत रूस से कच्चा तेल खरीदने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक रूस ने भारत को प्रति बैरल 35 डॉलर कम में कच्चा तेल देने का ऑफर दिया है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इसका सीधा असर भारतीय ग्राहकों को तेल के लिए अधिक कीमत देकर चुकाना पड़ रहा है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद से रूस नए बाजारों को तलाश रहा है।
Tags: Crude Oil, INTERNATIONAL CRUDE OIL, Russia, India
Courtesy: ABP Live
फोटोः The Economic Times
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 13% की बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 130 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहे कच्चे तेल की कीमत अब गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। ब्रेंट फ्यूचर्स पर कच्चे तेल की कीमत 13% की गिरावट के साथ 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। संयुक्त अरब अमीरात, जो तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC देशों का सदस्य है, कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि करेगा।
Tags: INTERNATIONAL CRUDE OIL, INDIAN OIL CORPORATION, Petrol diesal price
Courtesy: ABP News
फोटोः Outlook
107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
रूस-युक्रेन के बीच चल रही लड़ाई का असर तेल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में तेल की कीमत और बढ़ सकती है। भारत में भले ही तेल की कीमतें अभी नहीं बढ़ी हैं पर विधानसभा चुनावों के बाद तेल की कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इंटरनेशनल मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति है।
Tags: INTERNATIONAL CRUDE OIL, Brent Crude, Petrol diesal price
Courtesy: NDTV India
फोटोः हिंदी पथ
रूस-यूक्रेन वार आने वाले समय में दे सकता है भारत को महंगाई का झटका
रूस और यूक्रेन वार की वजह से कच्चे तेल का भाव बढ़ने से आयात का खर्चा बढ़ेगा। घरेलू स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाएगा जिससे खाद्य पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई पर खर्च बढ़ेगा और सब्जी-फल समेत रोजमर्रा के सामनों पर महंगाई बढ़ेगी जो कि भारत की जनता के जेब पर सीधा असर डालेगी। भारत को महंगाई की मार के लिए तैयार रहना होगा।
Tags: Russia-Ukrain conflict, Inflation, INTERNATIONAL CRUDE OIL
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: The Hans India
ओमिक्रॉन के कारण बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, सात वर्षों के अधिकतम स्तर पर
वैश्विक स्तर पर कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण कच्चे तेल की कीमत बीते सात सालों के अधिकतम स्तर पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 87 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। वर्ष 2014 के अक्टूबर महीने के बाद पहला मौका है जब कच्चे तेल में तेजी आई है। संभावना है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में अधिक इजाफा हो सकता है, जिससे ग्राहकों को नुकसान होने की संभावना है।
Tags: Crude Oil, INTERNATIONAL CRUDE OIL, Petrol
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: CBC News
संपूर्ण विश्व पर गहराया ऊर्जा संकट, ईंधन और गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी
पूरी दुनिया पर आए ऊर्जा संकट की वजह से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव यूरोपियन देशों पर हुआ है। यूरोप अपनी गैस की 35 फीसदी आपूर्ति रूस से आयत करके करता है, जिसके चलते रूस में गैस के महंगे होने का असर यूरोपीय देशों पर भी पड़ रहा है। वहीं ब्रिटेन में भी पिछले सात महीनों में गैस की कीमतों में 600 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Tags: power crisis, Power supply, gas cylinder, INTERNATIONAL CRUDE OIL
Courtesy: Hindustan News
फोटो: DNA India
देश में पिछले दो दिनों से घट रहे हैं डीजल के दाम
देश मे पिछले दो दिनों में डीजल के दामों में कमी देखने को मिली है। अगस्त 19 को डीजल के दामो में 20 पैसे की कटौती की गई है। लेकिन पेट्रोल अभी भी अपनी रिकॉर्ड कीमतों पर बना हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये जबकि डीजल की कीमत 89.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में भी पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार है।
Tags: Petrol, Diesel, INTERNATIONAL CRUDE OIL, fuel prices hike
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फोटो: Lallantop
कच्चे तेल के दाम घटे तेल उत्पादन बढ़ाने पर हुआ समझौता
पश्चिमी देशों में हुए कोरोना महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में सात प्रतिशत की गिरावट आई है। कच्चा तेल पैदा करने वाले देशों के बीच जुलाई 18 को तेल उत्पादन बढ़ाए जाने को लेकर भी समझौता हुआ। इससे जल्द ही बाजार में तेल कीमतों में गिरावट दर्ज जी जाने की उम्मीद है। इसका सीधा असर भारत पर भी होगा जिससे पेट्रोल और डीजल के आसमान छूटे दामों में कमी देखने को मिल सकती है।
Tags: Petrol, Diesel, Crude Oil, INTERNATIONAL CRUDE OIL
Courtesy: BBC News Hindi
फोटो : Getty Images
तेल कंपनियों ने फिर बढाये पेट्रोल और डीजल के दाम, नए साल की शुरुआत से बढ़ रहे दाम
आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाने के बाद ज्यादातर शहरों में पेट्रोल के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 86.30 रुपये और डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है।
Tags: Petrol diesal price, Automobile, Crude Oil, INTERNATIONAL CRUDE OIL
Courtesy: Jagran