aamir khan

फोटो: The Times of India

लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान ने बताया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस वर्ष अगस्त 11 को रक्षाबंधन के शुभ मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खान कई तरह के तरीके अपना रहे हैं। इर बार ट्रेलर रिलीज करने के लिए आमिर खान ने आईपीएल 2022 के फिनाले को चुना है। फिल्म का ट्रेलर लाइव क्रिकेट सेरेमनी के दौरान रिलीज किया जाएगा, जो फैंस के लिए बेहद अद्भुत एक्सपीरियंस होगा।

रवि, 22 मई 2022 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: IPL 2022, Aamir Khan, Lal Singh Chadha

Courtesy: AajTak News

MI vs PBKS IPL 2022

फोटो: Aaj Tak

MI vs PBKS IPL 2022: ब्रेविस की तूफानी पारी के बावजूद मुंबई को 5वीं बार करना पड़ा हार का सामना

मुंबई इंडियंस आईपीएल की पाँच बार चैंपियन रह चुकी है। कल का मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य दिया। शुरुआत में ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गयी, जिसके परिणामस्वरूप 32 रनों पर मुंबई ने रोहित शर्मा और ईशान किशन का विकेट खो दिया। बेबी ABD कहे जाने वाले मुंबई के डेवाल्ड ब्रेविस ने 49 रनो की आतिशी पारी खेली, पर फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

गुरु, 14 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by Varun Sharma

Tags: IPL 2022, MI vs PBKS

Courtesy: Aaj Tak

SRH vs RR

फोटो: BookMyShow

आईपीएल में आज भिड़ेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम

आईपीएल का पांचवा मुकाबला मार्च 29 को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा है। सीजन में पहली बार आमने सामने हो रही टीमों का मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों के पास धुरंधर बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों की फौज है जो मैच पलटने में सक्षम है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन है जबकि राजस्थान की कमान संजू सैमसन के हाथों में है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Rajsthan Royals, Sunrisers Hyderabad, IPL, IPL 2022

Courtesy: NDTV News

KKR Wins against CSK

फोटो: irshi Videos

कोलकाता ने चेन्नई को पहले मैच में धोया, छह विकेट से मिली जीत

आईपीएल 2022 का पहला मैच मार्चच 26 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता के बीच हुआ जिसमें कोलकाता ने छह विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन बनाए। पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 38 गेंदों के जरिए 50 रन की पारी खेली। मगर ये अर्धशतक भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सका। 

रवि, 27 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Indian Premier League, IPL, IPL 2022, CSK, MI vs KKR

Courtesy: Zee News

MS Dhoni and Jadeja

फोटो: The Quint

रवींद्र जड़ेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है। कप्तान के तौर पर जडेजा का ये पहला टूर्नामेंट है। जडेजा अपने आईपीएल कप्तानी करियर की शुरुआत मार्च 26 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से करेंगे। जडेजा ने धोनी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब तक माही हैं उन्हें कोई चिंता नहीं है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: sports, IPL 2022, Indian Premier League, Ravindra Jadeja, MS DHONI

Courtesy: AajTak News

KL Rahul

फोटो: DNA India

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल पहुंचे बायो बबल में

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल टीम के साथ जुड़ गए है मगर उन्होंने प्रैक्टिस शुरु नहीं की है। दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक राहुल को बायो बबल का पालन करते हुए तीन दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद उनकी प्रैक्टिस शुरु होगी। राहुल ने टीम से जुड़ने के बाद एक वीडियो में कहा कि क्वारंटीन खत्म होने के बाद में सभी से मिलूंगा और स्क्वाड बनाउंगा… read-more

गुरु, 17 मार्च 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: KL Rahul, IPL, Lucknow Super Giants, IPL 2022

Courtesy: ABP Live

IPL

फोटो: ESPNCricinfo

आईपीएल 2022 में बायो बबल तोड़ने वाला खिलाड़ी होगा टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बायो बबल को तोड़ने वाले खिलाड़ी पर पहली बार में मैच की 100% फीस वसूलने का फैसला किया है। बायो बबल को एक बार तोड़ने पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन होना होगा। दूसरी बार में एक मैच का प्रतिबंध और तीसरी बार में खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर किया जाएगा। बोर्ड के नियमों का पालन खिलाड़ियों, टीम के अधिकारियों और उनके परिवार के… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, BCCI, Indian Premier League

Courtesy: News 18 Hindi

IPL

फोटो: CricXtasy

अब स्टेडियम से देख सकेंगे आईपीएल के मैच, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

अब इंडियन प्रीमियर लीग के मैच देखने के लिए स्टेडियम में पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों को जाने की अनुमति मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने मार्च दो को बताया कि अब स्टेडिम में 25% दर्शक मैच देख सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड और मुंबई क्रिकेट संघ के साथ हुई बैठक के बाद लिया है। बता दें कि इस वर्ष आईपीएल की शुरुआत मार्च 26 से होगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, Cricket, cricket ipl

Courtesy: TV9Hindi

IPL Auction

फोटो: The Quint

आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन जारी, खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा

आईपीएल 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़, दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में, निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़, शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़, श्रीलंकन स्पिनर वानिंदु हसारंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़, फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्युसन को गुजरात टाइटन्स ने 10 करोड़, प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये सभी अबतक के महंगे खिलाड़ी है।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, Auction

Courtesy: AajTak News

Aryan Khan and Suhana

फोटो: The Quint

ड्रग्स मामले के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में दिखे आर्यन खान, आईपीएल ऑक्शन में लिया हिस्सा

आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन बेंगुलुरू में शुरु हो गया है। ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आईपीएल के ऑक्शन में अपनी पहली पल्बिक अपीयरेंस दी है। आईपीएल के ऑक्शन में वो केकेआर की तरफ से हिस्सा ले रहे है। ऑक्शन ब्रीफिंग में आर्यन के साथ उनकी बहन सुहाना भी मौजूद रही। आर्यन खान को प्रोफेशनल फ्रंट पर वापस देखकर उनके फैंस काफी खुश है।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: aryan khan, IPL, IPL 2022

Courtesy: AajTak News