RCB

फ़ोटो: First Post

एलिमिनेटर मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को रौंदा, रजत पाटीदार ने जड़ा शतक

आईपीएल के प्ले ऑफ में हुए एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 14 रनों से हरा दिया। अब लखनऊ का इस सीजन का सफर यही खत्म हो गया है। इसी के साथ बेंगलुरु की टीम क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है, जहां से उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स को हराना होगा। बेंगलुरु ने लखनऊ को 208 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसमें बल्लेबाज रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 112 रनों की नाबाद पारी खेली।

गुरु, 26 मई 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RCB, Lucknow super gaints, IPL

Courtesy: News18hindi

Rajat patidar

फ़ोटो: RCB

आईपीएल: इस सीज़न का सबसे तेज़ शतक रजत पाटीदार के नाम

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने मई 25 की शाम खेले गए मुकाबले में अपने बल्ले से कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 49 गेंदों पर शतक बनाया, जो इस सीज़न का सबसे तेज़ शतक है। इसी के साथ आईपीएल के प्ले ऑफ में शतक लगाने वाले वे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि पाटीदार 54 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुरु, 26 मई 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajat patidar, IPL, Century, RCB

Courtesy: Amar ujala

David Miller

फ़ोटो: Aajtak

राजस्थान को हराकर गुजरात फाइनल में पहुंची, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी

मई 24 को आईपीएल में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है।पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने गुजरात को 189 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे डेविड मिलर की नाबाद 68 रनों की पारी के चलते गुजरात ने 3 विकेट खोकर ही हासिल किया। हालांकि राजस्थान के पास फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफर 2 का मौका है, जिसमें उन्हें एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से भिड़ना होगा।

बुध, 25 मई 2022 - 10:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajasthan Royals, Gujarat Titans, IPL

Courtesy: Live hindustan

Manoj Sinha with umran Malik

फ़ोटो: Latestly

इंडिया टीम में सिलेक्ट होने के बाद उमरान मालिक के घर पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते इंडियन क्रिकेट टीम में सिलेक्ट होने वाले तेज़ गेंदबाज उमरान मालिक के घर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा मई 24 को पहुंचे। मालिक के परिवार को बधाई देते हुए सिन्हा ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है, जिसपर सभी को उमरान पर गर्व है। उमरान के खेल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं का जम्मू-कश्मीर सरकार ध्यान रखेगी। बता दें कि मालिक ने आईपीएल में इस सीजन की सबसे तेज(157 किमी )की गेंद फेंकी है। 

बुध, 25 मई 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bowler Umran Malik, Manoj Sinha, IPL

Courtesy: Amar ujala

Rishabh pant

फोटो: Mid-Day

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत हुए धोखा धड़ी का शिकार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ हरियाणा के एक खिलाड़ी मृणांक सिंह ने 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। मृणांक ने ऋषभ को महंगी घड़ियां दिलाने की पेशकश की, जिसके बदले पंत से गहने व कई अन्य सामान लिया। मृणांक ने ऋषभ को बताया कि उसका महंगी घड़ियां, बैग आदि बेचने का कारोबार है, जहां से वस्तुएं उपलब्ध करा सकता है। मृणांक वर्तमान में मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में धोखा देने के आरोप में बंद है।

मंगल, 24 मई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Rishabh Pant, Delhi Capitals, IPL, Fraud

Courtesy: AajTak News

Umran Malik

फ़ोटो: Hindustan times

टीम इंडिया के लिए खेलेंगे उमरान मालिक , पिता हुए भावुक

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले तेज़ गेंदबाज उमरान मालिक को साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली आगामी सीरीज में टीम इंडिया में मौका दिया है। इस खुशी के मौके पर मालिक के पिता बयान देते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से उसकी सफलता है। ये तो ऊपर वाले का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मैं इस लायक नहीं हूं कि उसकी कड़ी मेहनत का श्रेय लूं।

सोम, 23 मई 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bowler Umran Malik, IPL, Father

Courtesy: Zeenews

Punjab kings

फ़ोटो: Crictracker.com

अपने आखिरी मैच में पंजाब ने दर्ज की जीत, 5 विकेट से जीता मैच

आईपीएल में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने सनराइजर्स को 5 विकेट से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने पंजाब को 158 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे पंजाब ने लियम लिविंगस्टोन की 49 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट से जीता। पंजाब के हरप्रीत ने 26 रन देकर 4 ओवर में 3 विकेट लिए, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।

सोम, 23 मई 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab Kings, Sunrisers Hyderabad, IPL

Courtesy: Live hindustan

mumbai indians wins against delhi capitals

फोटो: The Times of India

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, आरसीबी पहुंची प्लेऑफ में

आईपीएल 2022 में मई 21 को हुए रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने फैंस को जीत की खुशी देते हुए अपना सफर खत्म किया। इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। दिल्ली कैपिटल्स अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है जिसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हुआ। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 159 रन बना सकी, जिसे मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया।

रवि, 22 मई 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, Delhi Capitals, Mumbai Indians

Courtesy: AajTak News

RCB Logo

फोटो: Sportskeeda

आईपीएल के बीच में आरसीबी ने लोगो में किया बड़ा बदलाव

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मई 21 को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की। इस मैच से पूर्व आरसीबी ने अपने लोगो का रंग बदल लिया था। मुंबई को समर्थन करने के लिए आरसीबी ने ये फैसला किया था। मैच से पहले बैंगलोर ने ट्विटर हैंडल भी बदला था। इस हैंडल पर लाल रंग के लोगो की जगह नीले रंग का लोगो दिख रहा था साथ ही #redturnblue भी ट्रेंड किया।

रवि, 22 मई 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, RCB, Mumbai Indians

Courtesy: TV9Hindi

Ms dhoni

फ़ोटो: Zeenews.in

मैच के बाद धोनी ने दिया बयान, अगले साल भी खेलेंगे आईपीएल

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने मई 20 की शाम खेले गए मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए अपने फैंस के लिए खुशखबरी दी है। दरअसल जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या वे अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे, तो धोनी ने कहा -"निश्चित रूप से खेलूंगा, क्योंकि चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने प्रशंसकों को थैंक यू कहना चाहते है।

शनि, 21 मई 2022 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: IPL, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni

Courtesy: Amar ujala