फोटो: Nari
खून की कमी को दूर करने के लिए इन फलों का करें सेवन
डाइट में अच्छे फलों को खाने से हीमोग्लोबिन की समस्या नहीं होती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर चक्कर आना, कमजोरी, शरीर पीला पड़ना, जल्दी थकना, अनिद्रा, जैसी समस्याएं होती है। खून में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए सेब खाना चाहिए। अनार भी शरीर मे खून बढ़ाता है। चुकदंर में बहुत आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके अलावा अंगूर का सेवन करने पर भी आयरन की कमी पूरी होती है।
Tags: iron, Blood loss, Homeoglobin
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Navbharat Times
किशमिश से महिलाओं को होते हैं फायदे, आयरन की कमी को करता है दूर
किशमिश खाना सभी के लिए फायदेमंद है लेकिन खासतौर से महिलाओं के लिए इसे खाना किसी वरदान से कम नहीं है। महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी पाई जाती है। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए बेहतरीन विकल्प है। अत्यधिक मात्रा में फाइबर से भरपूर किशमिश, पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। यह फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सक्षम है।
Tags: Raisin, iron, Fiber, Free radical, Women
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: IndiaMart
व्हीटग्रास के सेवन से इम्युनिटी होती है मजबूत, मिलते हैं शरीर को कई पोषक तत्व
व्हीटग्रास अंकुरित गेहूं के पौधे की पत्तियों को कहते हैं। इसे गेहूं के जवारे भी कहते हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं। व्हीटग्रास में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एमिनो एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स, क्लोरोफिल और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन करना आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करता है। यह आपके शरीर को अंदर से मजबूत करने में मदद करता है।
Tags: Wheat Grass, Magneseum, vitamin, iron, Immunity
Courtesy: News18
फ़ोटो: Lajwabkart
सौंफ के सेवन से ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल, मिलते हैं कई फायदे
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड वेसल्स में ब्लड के फ्लो को सुचारू रूप से बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा, सौंफ में डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे खून साफ होने में मदद मिलती है। वहीं, इस घरेलू आहार में आयरन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर में ब्लड फॉर्मेशन में मददगार होते हैं।
Tags: Blood Pressure, Pottassium, iron, Fennel
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Healthline
हल्दी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को किया जा सकता है कम, मिलते हैं अनेकों फायदे
हल्दी का भारतीय भोजन और आयुर्वेदिक कारणों से इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। डायबीटीज के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभदायक है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। हल्दी के ग्लूकोसाइडेस एंजाइम्स मधुमेह के मरीजों को दी जाने वाली स्टैंडर्ड दवाई के कुछ एलिमेंट के मुकाबले ज्यादा असरदार होते हैं। हल्दी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ अन्य फायदे पहुंचा सकती है।
Tags: turmeric, blood, Sugar, Diabetes, iron
Courtesy: India Tv
फ़ोटो: Times Now
आयरन की कमी से शरीर में होती है कई बीमारियां, जानें लक्षण
आयरन शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। आपको सेहतमंद रखने में आयरन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई लोग दिन में ऊंघते हैं जबकि रात में नींद नहीं आती। ऐसे लोगों को आयरन की जांच करवानी चाहिए। अगर आपको पेट की बीमारियां हैं, खाना ठीक से नहीं पचता, एसिडिटी होती है तो बॉडी में खून की कमी होगी। पेट या आंतों में पेप्टिक अल्सर बन जाता है तो यह आयरन की कमी को दर्शाता है।
Tags: iron, disease, Minerals, hair
Courtesy: Bhaskar
फ़ोटो: Unsplash
निर्यात बढ़ने से सरिया के दाम में आई भारी कमी
भारत में सरिया के आयात घटने और निर्यात बढ़ने से इसके रेट में तेजी से अंतर आना शुरू हो गया है। तकरीबन दो से चार हजार रुपये प्रति टन की गिरावट इस्पात में दर्ज की गई है। हफ्तेभर पहले 74,000 रुपये प्रति टन बिक रहीं सरिया की कीमतें अब घटकर 70,000 से 72,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि सरकारी नीति में इस बार हुआ बदलाव बाजार पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
Tags: iron, rod, business, Import, Export
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: Iran Dried Fruits
किशमिश से शरीर को रख पाएंगे तंदुरुस्त, गुणों का खजाना है किशमिश
किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। किशमिश में पाए जाने वाले यह सभी जरूरी पोषक तत्वों की हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। आप रोज 10 से 12 किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश पुरुषों की यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। जिन लोगों को लो स्पर्म काउंट की दिक्कत होती है. उन्हें किशमिश और शहद का सेवन करना चाहिए।
Tags: Raisin, iron, Fiber, Fat, Sperm Count
Courtesy: Zee News
फोटो: Zeenews
गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए करें कच्चे आम का सेवन
गर्मियों के मौसम में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का सेवन करें। इसमें कुछ ऐसे तत्त्व मौजूद होते हैं, जो लू से बचाने में सहायक होते है। कच्चे आम के सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। अगर आपको शुगर की समस्या है तो कच्चे आम का सेवन करें। कच्चे आम में मौजूद पोषक तत्त्व शामिल होते है जो शरीर में शुगर को कण्ट्रोल करने में सहायक होते है।
Tags: raw mango, SUGAR LEVEL, iron
Courtesy: Newstrack
फोटो: Webmd
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं ये फूड्स
कद्दू के बीज आयरन मौजूद होता है। इसमें विटामिन K, जिंक, मैग्नीशियम और मैंगनीज की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज और अवसाद का खतरा कम होने के साथ शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है। ब्रोकली में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ कैंसर से भी बचाव करती है। फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, काले और गोभी में भी भरपूर आयरन होता है।
Courtesy: Panjab Kesari