Indians Terrorists

फोटो: zee news

भारत के लिए बड़ा खतरा! ISIS में भर्ती हुए 25 भारतीय आतंकी देश में फैला सकते हैं दहशत

आतंकी समूह ISIS में शामिल 25 भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान में होने की खबर है। सुरक्षा एजेंसियों को मिले सूत्रों के अनुसार ये 25 लोग के अफगानिस्तान के नंगरहार में हो सकते है। खबरों के मुताबिक अफगान जेलों से रिहा किए गए कैदियों में ISIS-K के कई कैदी शामिल हैं। इनमें से 25 भारतीयों के भी मौजूद रहने की संभावना है, जो हाल के वर्षों में ISIS में शामिल हुए थे। ये सभी भारतीय अफगान जेलों में कैद थे। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 01:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indians terrorists, Afghanistan, ISIS

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Airstrike

फोटो: The Indian Express

अमेरिका ने लिया काबुल एयरपोर्ट बम धमाके का बदला

अफगानिस्तान में अगस्त 26 को काबुल एयरपोर्ट पर हुये आत्मघाती हमले का बदला अमेरिकी सेना ने ले लिया है। अमेरिकी सेना ने ISIS-K के नांगरहार ठिकाने पर ड्रोन से एयरस्ट्राइक की है। दावा किया जा रहा है कि, काबुल बम धमाके के मुखिया को भी इस एयरस्ट्राइक में मार दिया गया है। काबुल एयरपोर्ट पर फिर से हमले की संभावना है। इसके लिए अमेरिकी सेना ने लोगो को वहां से हटने को कहा है।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: American Army, Drone, Airstrike, ISIS

Courtesy: Aajtak News

Joe biden

फोटो: Hindustan Times

काबुल एयरपोर्ट धमाके को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी चेतावनी

अफगानिस्तान में अगस्त 26 को काबुल एयरपोर्ट धमाके में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमलावरों को चेताया है। बाइडन ने कहा कि ना ही हम इसे भूलेंगे और ना ही हम माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हम शिकार करेंगे और हमलावरों को मौतों की कीमत चुकानी होगी, हम हमारी चुनी हुई जगह और समय पर जवाब देंगे। बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, Joe BIden, ISIS

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kabul airport Blast

फोटो: Al Jazeera

काबुल एयरपोर्ट पर हुआ आत्मघाती हमला, 60 लोगो ने गंवाई जान

अफगानिस्तान में अगस्त 26 को काबुल एयरपोर्ट के करीब दो धमाके हुये, जिसमे कई लोगों की जान चली गई। इस आत्मघाती हमले के पीछे अफगान सहयोगी इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक और तालिबानी लड़के भी घायल हुये हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि, इस हमले में कम से कम 60 लोगो की जान गई है। अफगान सहयोगी इस्लामिक स्टेट हमेशा से तालिबान का दुश्मन रहा है।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, ISIS, bomb blast

Courtesy: NDTV

Moeen Ali

फोटो: Opindia

मोईन अली के पिता ने दिया तस्लीमा नसरीन को जवाब

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली के पिता मुनीर अली ने बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन के विवादित बयान पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर कहा था कि मोइन अली अगर क्रिकेट को अपना करियर नही चुनते तो ISIS जॉइन कर चुके होते। जिस पर मुनीर अली ने कहा कि वह बहुत गुस्से में है और कभी उनसे मिलेंगे तब मुंह पर बताएंगे कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं। हालांकि, बाद में नसरीन ने इसे महज एक मजाक बताते हुए पीछे हटने की कोशिश की।

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 03:27 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: ISIS, taslima nasrin, moin ali, England Cricket

Courtesy: News18

Congo Jail

फोटो: The New York Times

आतंकवादी समूह ने कांगो जेल पर हमला करके 1300 कैदियों को भगाया

एक इस्लामी आतंकवादी समूह ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो जेल पर अक्टूबर 20 को हमला कर दिया। इस इस्लामी समूह ने कुल 1300 कैदियों को जेल से भगाया है। कांगो शहर के मेयर ने कहा है कि, ''जेल में बंद 1400 कैदियों में से सिर्फ 100 ही बचे हैं। कुछ अन्य स्वंय ही वापस आ गए हैं।'' बकवनमाहा ने युगांडा के एक इस्लामी समूह पर इस हमले का आरोप लगाया है। 

बुध, 21 अक्टूबर 2020 - 05:33 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: ISIS, Congo Jail, Prisoners, Democratic Republic of Congo

Courtesy: JAGRAN

ISIS

फोटो: Fox News

ISIS के दो आतंकवादियों को हुआ अपने किये गए अपराधों पर पछतावा, अदालत में किया अपने गुनाह को कुबूल

देशभर में सोशल मीडिया के जरिये मुस्लिम युवकों को संगठित करके आंतकी संगठन आईएसआईएस का बेस बनाने के आरोप में पकड़े गए अपराधी अमजद खान और मोहम्मद अलीम ने सितम्बर 7 को दिल्ली के एक अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अपराधियों के वकील कौसर खान ने न्यायाधीश प्रवीण सिंह को अर्जी देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी गतिविधियों करने पर पछतावा है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों में कभी हिस्सा नहीं लेंगे। अर्जी पर सुनवाई 11 सितम्बर को हो सकती है। 

 … read-more

बुध, 09 सितंबर 2020 - 04:55 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: ISIS, Delhi Court, Terrorism

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Abu Yusuf caught by ATS

Photo: Zee News

ISIS आतंकवादी अबू यूसुफ के घर से बरामद हुई विस्फोटक सामग्री और विवादित झंडे

दिल्ली में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकवादी अबू युसूफ को लेकर यूपी ए.टी.एस (Anti-Terrorism Squad) की टीम अगस्त 22 की शाम को बलररामपुर पहुंची। अबू युसूफ के बलरामपुर स्थित घर पर छापा मारने पर वहा से 2 मानव बम जैकेट, 9 किलो विस्फोटक, छर्रे, टाइमर, आदि विस्फोटक सामान व ISIS का झंडा बरामद किया गया है।

रवि, 23 अगस्त 2020 - 04:39 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: ISIS, Terrorism, UP Police, Delhi Police

Courtesy: PRABHAT KHABAR