Geetika Srivastva

फोटो: Revoi.in

गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद में मिला भारतीय उच्चायोग का प्रभार

एक रिपोर्ट के अनुसार, गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारत की नई प्रभारी बनने जा रही हैं। गीतिका वर्तमान में विदेश मंत्रालय (एमईए) मुख्यालय में संयुक्त सचिव का पद संभालती हैं। वह सुरेश कुमार का स्थान लेंगी। सूत्रों के मुताबिक गीतिका श्रीवास्तव के जल्द ही इस्लामाबाद में अपनी भूमिका संभालने की उम्मीद है। यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण विकास है क्योंकि इस्लामाबाद और दिल्ली में स्थित भारतीय और पाकिस्तानी दोनों उच्चायोग अपने-अपने प्रभारी… read-more

मंगल, 29 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: geetika srivastava, charge, indian high commission, islamabad

Courtesy: NDTV Hindi

Earthquack

फोटो: The Wire

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आया 4.8 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। इस्लामाबाद के अलावा पेशावर, बाजौर, स्वात, मलकंद, मर्दन, लोअर दीर, बट्टाग्राम और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि, "तीव्रता का भूकंप: 4.8, 28-08-2023 को 10:05:08 IST, अक्षांश: 36.41 और लंबाई: 70.44, गहराई: 173 किमी,… read-more

सोम, 28 अगस्त 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, islamabad, Magnitude, Pakistan

Courtesy: ABP Live

Rape

फ़ोटो: Patrika

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में यूनिसेफ की अधिकारी के साथ उसके सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म

इस्लामाबाद में एक सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। स्वीडिश नागरिक यूनिसेफ की अधिकारी ने पाकिस्तानी राजधानी के आबपारा इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता इस साल जनवरी से इस्लामाबाद में तैनात थी। पुलिस ने कहा कि उसने फरार अपराधी की तलाश के लिए एक टीम गठित की है।

गुरु, 09 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, rape, islamabad, UNICEF

Courtesy: Amar ujala

Imran Khan

फोटो: ANI

पाकिस्तान की राजनीति में नया मोड़, विपक्ष ने इमरान खान के प्रस्ताव को ठुकराया

अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे इमरान खान की सरकार संकट में दिख रही है। विपक्ष के सांसदों की बैठक में 172 सांसदों ने भाग लिया। विपक्ष दावा कर रहा है कि इमरान सरकार संसद में बहुमत खो चुकी है। उधर इमरान खान ने विपक्ष को संसद भंग करने का ऑफर दिया था जिसे विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने खारिज कर दिया है। वहीं इमरान खान लागातार कह रहे हैं की वो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 07:20 PM / by Anand Mishra

Tags: Imran Khan, Pakistan, islamabad, Opposition

Courtesy: AajTak

ayesha malik

फोटो: News9live

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश होंगी आयशा मलिक

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के लिए आयशा मलिक को पहली महिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। जनवरी 19 को इस्लामाबाद में हुई संसदीय समिति की बैठक में लाहौर हाईकोर्ट की न्यायाधीश आयशा को पदोन्नत करने की मंजूरी दी गई है। द्विदलीय संसदीय समिति की अध्यक्षता कर रहे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सीनेटर फारूक एच नाइक ने कहा कि राष्ट्रीय हित में न्यायाधीश आयशा मलिक के नाम को मंजूरी दी गई है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Supreme Court of Pakistan, islamabad, Ayesha Malik

Courtesy: ABP Live