Terrorist arrested

फोटो: The Independent

रूस में पकड़ा गया आईएस का आतंकवादी, भारतीय राजनेता को थी मारने की साजिश

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का आतंकवादी रूस में पकड़ा गया है। ये भारत में बीजेपी के किसी नेता को सुसाइड अटैक में मारने की फिराक में था। इस आतंकवादी को पकड़ने की जानकारी रूस की सरकारी एजेंसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस ने दी है। ये आतंकी मध्य एशियाई देश का मूल निवासी बताया गया है। बता दें कि आतंकी ने अप्रैल से जून के दौरान तु्र्की में आतंकी ट्रेनिंग ली थी।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Russia, islamic state, terrorist, BJP

Courtesy: AajTak News

Sheikh Rahimullah

फोटो: Hindusthan Post

तालीबान का टॉप कमांडर शेख रहीमुल्लाह हक्कानी मारा गया, काबुल में हुआ आत्मघाती हमला

तालीबान का टॉप कमांडर शेख रहीमुल्लाह हक्कानी आत्मघाती हमले में मारा गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। ये हमला काबुल में मदरसे में हुआ। हमलावर अपनी नकली टांग में विस्फोटर छिपाकर लाया था। हमले में हक्कानी का 4-5 वर्षीय बेटा और उसका भाई भी मारा गया है। बता दें कि अफगानिस्तान में हाल ही के कुछ हफ्तों में कई विस्फोट हुए है। वहीं अफगानिस्तान में लगातार हो रहे इन विस्फोटों की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Top Commander, islamic state

Courtesy: ndtv

Yati satyadevanand Saraswati

फ़ोटो: Zeenews.in

इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचना है तो हिंदू अधिक से अधिक बच्चे पैदा करे - यति सत्यदेवानंद सरस्वती

हिमाचल प्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद में यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा - "इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचना है तो हिंदु अधिक से अधिक बच्चों को जन्म दें। उन्होंने कहा कि, जब एक समुदाय के लोग बहुसंख्यक हो जायेंगे तो भारत पाकिस्तान जैसे इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा।" वहीं, इस बयान पर प्रदेश पुलिस ने सरस्वती को नोटिस भेजा है और भड़काऊ भाषण ना देने की चेतावनी दी है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yati satyadevanand, Himachal Pradesh, islamic state, Hindu rashtra

Courtesy: Aajtak

Qureshi

फोटो: BBC

अमेरिकी सेना के डर से आतंकी संगठन के सरगना ने खुद को बम से उड़ाया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फरवरी तीन को ट्वीट कर बताया कि अमेरिकी सेना के ऑपरेशन से डरकर सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू इब्राहिम अल हाशिमी अल कुरैशी ने खुद को बम से उड़ा लिया है। जो बाइडेन ने इसे कायरता बताया है। कुरैशी तुर्की सीमा के पास एक शहर में तीन मंजिला बिल्डिंग में रह रहा था। हालांकि अमेरिकी सेना के ऑपरेशन का पता चलने के बाद… read-more

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: islamic state, syria, Iraq

Courtesy: AajTak news

Taliban

फोटोः Hindustan

अफगानिस्तान में आईएस और तालिबान के बीच विरोध जारी

अफगानिस्तान के जलालाबाबाद शहर के बाहरी इलाकों में लोगों की लाशे देखी गई है। इन लोगों की हत्या गोली मारने, फांसी पर लटकाकर एवं सिर कलम करके की गई है। साथ ही मृतकों के पास से हाथ से लिखे गए नोट्स में इनका संबंध इस्लामिक स्टेट से बताया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन हत्याओं का जिम्मेदार तालिबान है। अफगानिस्तान में आईएस और तालिबान को कट्टर विरोधी समझा जाता है। 

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Afghanistan, Taliban, islamic state, World news

Courtesy: BBC News

Islamic State

फोटो: Shortpedia

इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारियों ने किया बगदाद के पास गांव पर हमला, 11 की मौत, 6 अन्य घायल

बगदाद के उत्तर-पूर्व में अक्टूबर 26 को गांव पर इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारियों द्वारा किये गए हमले में कम से कम 11 नागरिकों की मौत हो गई। हमला मुख्य रूप से दियाला प्रांत के बकूबा के उत्तर-पूर्व अल-रशद के शिया गांव में हुआ। हमले के बाद छह अन्य नागरिक घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादी समूह ने पहले दो ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और जब उनकी फिरौती की मांग पूरी नहीं हुई तो में गांव पर हमला कर दिया। 

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: islamic state, gunmen attack, बगदाद

Courtesy: Jagran News

Baghdad Suicide Attack

फोटो: The Times Of Israel

बगदाद में हुए आत्मघाती हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ

बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। बग़दाद में आत्मघाती विस्फोट होने के कारण अभी तक कुछ 30 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है, और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हमला बगदाद के बाब अल-शरीकी कॉमर्शियल क्षेत्र में हुआ था। बगदाद में काफी समय से आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीतिक तनाव तनाव चल रहा है, जिस बीच इस सुसाइड अटैक को अंजाम दिया गया।

शुक्र, 22 जनवरी 2021 - 12:56 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: islamic state, Iraq, baghdad, Terrorism

Courtesy: JAGRAN NEWS