Le GDI Serge GELLE

फोटो: South China Morning Post

मेडागास्कर में निरीक्षण के लिए गया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, मंत्री ने 12 घंटे तैरकर बचाई अपनी जान

अफ्रीकी देश मेडागास्कर स्थित एक द्वीप पर हेलीकॉप्टर के क्रेश होने के बाद उसमें सवार मंत्री सर्ज गेल अपनी जान बचाने के लिए 12 घंटों तक लगातार तैरते रहे। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश के बाद मंत्री समेत दो लोग गायब थे जो 12 घंटे तक तैरते रहे। अधिकारियों ने दिसंबर 21 को इस घटना की पुष्टी की है। बता दें ये हेलीकॉप्टर एक जहाज के मलबे की साइट का… read-more

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Madagascar, Helicopter Crash, island

Courtesy: News 18 Hindi

Carn deas Island

फोटो: Insider

स्कॉटलैंड में मात्र पचास लाख की कीमत में खरीद सकते हैं आईलैंड

स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट पर मात्र 51 लाख रुपये में आईलैंड की सेल चल रही है। ब्रिटेन की एक प्रमुख न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार 'कोर्न डेस' नाम के इस मशहूर समुद्री द्वीप पर ढ़ेरों वन्य जीव है। इसे वाइल्ड लाइफ और पर्यावरण प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगह बताया गया है। एक प्रेस रिलीज के मुताबिक आईलैंड खरीदने वालों को नौकायान,स्कूबा डाइविंग जैसी अन्य गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत भी दी जाएगी।

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Britain, island, Wildlife, United Kingdom

Courtesy: Zee News

New Island Discovered

फोटो: The Guardian

वैज्ञानिकों ने की एक नए द्वीप की खोज, उत्तरी ध्रुव का सबसे करीबी जमीनी इलाका

वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नए द्वीप की खोज की है। यह द्वीप उत्तरी ध्रुव के सबसे करीब का जमीनी इलाका है। यह नया द्वीप ग्रीनलैंड और डेनमार्क की समुद्री सीमा के बीच है। वैज्ञानिक ग्लेशियरों के बढ़ते तापमान के अध्ययन के लिए ऊड़ाक द्वीप पर गए थे, लेकिन जीपीएस खराब होने के कारण वो कहीं अलग पहुंच गए। बाद में नक्शा देखने पर वैज्ञानिकों को पता चला की उन्होंने नए द्वीप की खोज कर ली है।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 12:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: island, New discovery, Scientists, environment

Courtesy: Aaj Tak News

Migrants

फोटो: infoMigrants

ग्रीस के लेस्बोस आइलैंड पर 6 हजार प्रवासियों के लिए बनाए जा रहे हैं कैंप

ग्रीस के लेस्बोस आइलैंड पर 6 हजार प्रवासियों के लिए कैंप बनाए जा रहे हैं। कैंप में मूलभूत सुविधाओं के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। स्थानीय सरकार कैंप बनाने की तैयारी कर रही हैं, इसके लिए उन्होंने निविदाएं भी आमंत्रित की है। सरकार ने अगले आठ महीनों में तीन और कैंप बनाने का लक्ष्य रखा है। पिछले तीन सालों में प्रवासियों की संख्या दुगुनी हो जाने के कारण कैंप बनाने की स्थिति उत्पन्न हुई है।

रवि, 30 मई 2021 - 11:45 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Migrants, Greece, island, camps

Courtesy: Bhaskar