ISRO

फोटो: The Wire Science

इसरो 60 देशों की मदद से अंतरिक्ष में बढ़ा रहा सक्रियता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान अब 60 देशों के साथ अंतरिक्ष सहयोग करेगा। इस संबंध में भारत सरकार ने इन देशों के साथ समझौते किए हैं। विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी से कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी अंतरिक्ष विभाग की साल 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट से मिली है। भारत ने नासा के साथ भी काफी महत्वपूर्ण करार किया है। रूस के साथ भारत गगनयान अभियान में सहयोग ले रहा है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: ISRO, ISRO Mission, Union government

Courtesy: News 18 Hindi

Satellite launch

फोटो: AajTak

इसरो ने पूरी की इस साल के पहले लॉन्च की तैयारी, फरवरी 14 को लॉन्च होगी सैटेलाइट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फरवरी 14 को वर्ष 2022 का अपना पहले सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इस सैटेलाइट लॉन्च के लिए काउंटडाउन 25 घंटे 30 मिनट पहले शुरु होगा। ये सैटेलाइट हर तरह के मौसम में तस्वीरें भेजने में सक्षम है। इस सैटेलाइट को सूर्य की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इससे मिलने वाली तस्वीरों का उपयोग देश की सुरक्षा से लेकर कृषि के क्षेत्र में किया जाएगा।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: ISRO, ISRO Mission, PSLV

Courtesy: ABP Live

ISRO Gaganyaan Mission

फोटो: DNA India

गगनयान मिशन की डेडलाइन को देखते हुए इसरो में किए गए कुछ बड़े बदलाव

इस वर्ष के अंत तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पहले मानव रहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण करेगा, मगर मिशन में हो रही देरी के कारण इसरो ने मिशन की संख्या को 16 से घटाकर पांच कर दिया है ताकि इसे समय पर भेजा जा सके। इसके तहत पृथ्वी पर निगरानी रखने वाले दो सैटेलाइट, एक नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस मिशन में दो सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए नए लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: ISRO, satellites, ISRO Mission, Satellite Mission, Gaganyaan

Courtesy: News 18 Hindi