Italy Won Euro Cup 2020

फोटो: NBC News

इंग्लैंड को हरा इटली ने जीता यूरो कप 2020 का खिताब

इटली ने इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर यूरो कप 2020 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही इटली दूसरी बार यूरो कप 2020 का विजेता बना। पहले हाफ में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे थी, लेकिन इटली ने डिफ़ेंडर लियोनार्डो बोनुची ने 67वें मिनट में गोल दाग मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। समय समाप्त होने पर अतिरिक्त समय का सहारा लिया गया, लेकिन मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए आया।   

सोम, 12 जुलाई 2021 - 09:40 AM / by अमन शुक्ला

Tags: EURO CUP 2020, Italy, Football, sports

Courtesy: Aaj Tak News

Italy Vs Spain: Euro Cup 2020

फोटो: Hindustan Times

यूरो कप 2020 के फाइनल में पहुंची इटली

यूरो कप 2020 में जुलाई 6 को खेले गए सेमीफाइनल में इटली ने स्पेन को पेनल्टी शूट आउट के जरिए 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस रोमांचक मुकाबले में इटली के लिए फेडेरिको चीसा ने 60वें मिनट में गोल कर इटली को बढ़त दिलाई, लेकिन 80वें मिनट में स्पेन की ओर से अल्वारो मोराटा ने गोल दाग मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट के जरिए इटली ने मुकाबला 4-2 से जीत लिया।   

बुध, 07 जुलाई 2021 - 06:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: EURO CUP 2020, Italy, Football, sports

Courtesy: India TV

ITALY

फोटो: REUTERS

इटली में मास्क लगाने पर पाबंदी की जाएगी खत्म

इटली में जून 28 को मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी जाएगी। यूरोप में कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित होने वाले मुल्कों में इटली शामिल हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जून 21 को यह जानकारी साझा की। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने बताया कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है। इसके लिए इटली में वर्गीकरण प्रणाली है। विशेषज्ञों के मुताबिक जून 28 तक इटली के सभी क्षेत्र ‘व्हाइट’ जोन में आ जाएंगे। 

मंगल, 22 जून 2021 - 11:20 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Italy, No-Mask, covid 19, Untraceable patients

Courtesy: TV9 BHARATVARSH

Kerala Fisherman

फोटो:

भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोप में नौसैनिकों पर मुकदमा चलाएगी इतालवी सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इतालवी सरकार उन दो इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मुकदमा चलाएगी जिन्होंने 2012 में दो भारतीय मछुआरों की हत्या की थी। इसके अलावा, अदालत ने यह भी कहा कि वह इटली सरकार को उन परिवारों को 10 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्देश देगी। दोनों देशों की सरकारें पहले ही मछुआरों के परिवार को मुआवज़ा देने के लिए सहमत हो चुकी हैं।

शनि, 12 जून 2021 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Compensation, kerala fishermen, Italy

Climate Change

फोटो: Patrika

2.6 डिग्री तापमान बढ़ने से सालाना भारतीय अर्थव्यवस्था को हो सकता है 27% का नुकसान

भारतीय अर्थव्यवस्था के 2.6 डिग्री तापमान बढ़ने से सालाना 27 फीसदी का नुकसान हो सकता है। स्विस रे के अध्ययन के अनुसार जी-7 देशों को औसतन नुकसान 8.5 फीसदी रहने का अनुमान है । विश्लेषण के अनुसार 2050 तक कनाडा की अर्थव्यवस्था में 6.9 फीसदी, फ्रांस में 10 फीसदी, इटली में 11.4 फीसदी, जापान में 9.1 फीसदी और अमेरिका की अर्थव्यवस्था में करीब 7.2 फीसदी की गिरावट आने की सम्भावना है।

मंगल, 08 जून 2021 - 03:35 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Indian Economy, G-7 Summit, Canada, Italy

Courtesy: Down To Earth

Fine

फोटो: NBC News

एप ना चलाने देने पर इटली ने गूगल पर लगाया 904 करोड़ का जुर्माना

इटली के द्वारा गूगल पर 904 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का पता बताने वाले एक सरकारी मोबाइल एप को अपने एंड्राइड ऑटो प्लेटफॉर्म पर चलने नहीं दिया जा रहा है। इटली की प्रतिस्पर्धा व बाजार अथॉरिटी ने एप जूसपास को एंड्राइड ऑटो पर तत्काल उपलब्ध करवाने का आदेश दिया है। एजीसीएम ने कहा कि एंड्राइड से मिले एकाधिकार का दुरुपयोग कर उसने प्रतियोगिता को खत्म करने का प्रयास किया है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 09:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Google, Italy, Fine, Android

Courtesy: Amarujala News

Covid 19

फ़ोटो: Wall of journal

इटली में सामने आए कोविड 19 भारतीय वेरिएंट के दो मामले

अब इटली में कोविड 19 के भारतीय वेरिएंट के दो मामलें सामने आए है। इस बात की जानकारी देते हुए वेनेटो क्षेत्र के प्रमुख लुका जिया ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति पिता व उनकी बेटी है जो हाल ही में भारत से इटली लौटे थे। ये दोनों केसेज बैसनो शहर के विसेंजा प्रांत में, वेनिस से उत्तर-पूर्व में लगभग 65 किलोमीटर दूर दर्ज किए गए है। बता दें कि इटली में भारत की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Italy, variant, Covid-19, new strain

Courtesy: Amarujala News

Astra zeneca

फ़ोटो: Jagran.Com

एस्ट्राजेनेका टीके से पुनः टीकाकरण शुरू करेंगे फ्रांस, जर्मनी व इटली

कोरोना के टीके एस्ट्राजेनेका को दोबारा मंजूरी मिलने के बाद फ्रांस, जर्मनी व इटली ने टीकाकरण की शुरुआत कर दी है। गौरतलब है कि इन्ही देशों ने असुरक्षा का अंदेशा लगाते हुए एस्ट्राजेनेका पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था ने एस्ट्राजेनेका टीके को सुरक्षित व प्रभावी करार दिया है जिसके बाद इन देशों ने टीकाकरण करने का फैसला किया है। बता दें कि टीके पर शक तब उठा था जब कुछ लोगों ने टीकाकरण के बाद शरीर पर खून के थक्के बनने की… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: astrazenca, Germany, France, Italy

Courtesy: Amarujala News

God of Lust 2000 year old chariot pompeii

फोटो: LiveScience Twitter

इटली के पोम्पेई शहर में मिला 2000 साल पुराना 'प्यार के देवता' इरोस का रथ

इटली के ऐतिहासिक शहर पोम्पेई में शहर की दीवारों से सटे मकान की खुदाई के समय करीब 2000 साल पुराना 'प्यार के देवता' इरोस का रथ मिला है। लोहे, तांबे और लकड़ी से बने इस रथ की मान्यता के अनुसार चार घोड़े खींचते थे, जो आज भी काफी सही हालत में है। पोम्पेई के उपनगर सिविटा जियुलियाना के भव्य मकान के अंदर मिला ये रथ की रस्सियों पर फूलों से हुई सजावट की बतौर निशानी दिखाई देती हैं। साल 2018 में यही से तीन घोड़ों के अवशेष भी मिले थे। 

बुध, 03 मार्च 2021 - 06:38 PM / by Shruti

Tags: Italy, Pompeii, God of Lust, Archaeological Park of Pompeii

Courtesy: Aajtak News

Paolo Rossi

फोटो: Sky Sports

इटली के दिग्गज फुटबॉलर पाओलो रोजी का हुआ निधन

इटली के महान फुटबॉलर पाओलो रोजी का दिसंबर 9 को निधन हो गया, जिनकी उम्र 64 थी। वर्ष 1982 वर्ल्ड कप में पाओलो को 'गोल्डन बूट एंड गोल्डन बॉल' से सम्मानित किया गया था, उनके निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सापेलेटी फेडेरिका ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ''सदा के लिए''। भारतीय फुटबॉल टीम के ऑफिशियल ट्विटर… read-more

गुरु, 10 दिसम्बर 2020 - 03:31 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Paolo rossi, Italy, footballer, italian footballer

Courtesy: NAV BHARAT TIMES