Itbp bus accident

फ़ोटो: Zeenews.in

आईटीबीपी जवानों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार, प्रशासन ने शुरू किया राहत बचाव कार्य

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे में आईटीबीपी जवानों की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। यह बस जवानों को पिथौरागढ़ के जाजरदेवल लेकर जा रही थी। इसमें 12 जवान सवार थे ,जो सभी के सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई, लेकिन पेड़ में अटक जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। वहीं,अब स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: itbp jawan, bus accident, Uttarakhand, rescue mission

Courtesy: Amar ujala

Jammu And Kashmir

फोटो: Apki Baat

ITBP के जवान ने कैंप में खुदकुशी करने से पहले 3 साथियों को गोली मारी: जम्मू-कश्मीर

आईटीबीपी के एक जवान ने जुलाई 16 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अपने तीन साथियों पर गोली चलाने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों को गोली मार दी, जिससे एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, itbp jawan, shoots, colleagues

Courtesy: Today News Network