फोटो: India TV News
हिमस्खलन ने ली नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 10 प्रशिक्षुओं की जान, 8 को बचाया गया: उत्तराखंड
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल अमित बिष्ट ने पुष्टि करते हुए बताया कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम दस पर्वतारोहियों की मौत हो गई। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा, आठ पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि टीम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के… read-more
Tags: Uttarakhand, raupadi danda, ndrf sdrf, Army, ITBP, Avalanche
Courtesy: India TV
फ़ोटो: Ibc7
कश्मीर: खाई में गिरी ITBP जवानों से भरी बस, 7 की मौत 38 घायल
जम्मू कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके में अगस्त 16 को सुबह आईटीबीपी जवानों से भरी बस खाई में गिर गई है। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 7 जवानों की मौत हो गई है। हादसे में 38 घायलों में 8 जवानों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घायलों को आर्मी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।
Tags: ITBP, Bus, accident, Airlift, Jammu and Kashmir
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Twitter
योग दिवस पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के पहाड़ों के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया है। यहां जवानों के दिन की शुरुआत योगाभ्यास करते हुए हुई। आईटीबीपी के हिमवीरों ने उत्तराखंड में हिमालय के पहाड़ों पर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत कई जगहों पर हजारों फीट ऊंचाई पर योग किया। यही नहीं देश के पूर्वी छोर एटीएस लोहितपुर में भी… read-more
Tags: yoga day, international yoga day 2022, Yoga, ITBP
Courtesy: ABP Live
फोटो: Janta Se Rishta
केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए अलर्ट हुई ITBP की आपदा प्रबंधन टीमें: उत्तराखंड
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ITBP प्रवक्ता ने मई 13 को बताया, उनकी एक टीम केदारनाथ मंदिर में यात्रियों के आवागमन को कण्ट्रोल कर रही हैं। बता दें, मंदिर में हर दिन 20,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मई 6 को मंदिर के पट खुलने के बाद से लगभग एक लाख तीस हजार लोग दर्शन कर चुके हैं।
Tags: Uttrakhand, ITBP, alert, Kedarnath
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: Twitter
बर्फ से ढ़के पहाडों के बीच आईटीबीपी के जवानों ने खेली कबड्डी
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों का एक वीडियो आईटीबीपी ने ट्वीट किया है जिसमें जवान बर्फ के बीच कबड्डी खेलते दिख रहे है। आईटीबीपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि "फुल ऑफ जोश, प्लेइंग इन स्नो"। जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर जिस जोश के साथ जवान कबड्डी खेल रहे हैं, उसे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी सराहा है। 52 सेकेंड के वीडियो में 10 जवान कबड्डी… read-more
Tags: ITBP, Himachal Pradesh, indo-tibetan border police, Kabaddi
Courtesy: NDTV News
फोटोः The Media Adda
किन्नौर से 17 पर्वतारोही हुए लापता, पुलिस द्वारा तलाश जारी
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से 17 पर्वतारोहियों के लापता होने की खबर है। यह पर्वतारोही अक्टूबर 14 को हर्षिल से चितकुल के लिए निकले थे। मगर सभी अक्टूबर 17 से 19 के बीच खराब मौसम के कारण लमखागा दर्रे से गायब हो गए। किन्नौर के डिप्टी कमीश्नर आबिद हुसैन सादिक के अनुसार पुलिस, वन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सहायता से पर्वतारोहियों की खोज शुरू कर दी गई है।
Tags: Himachal Pradesh, ITBP, Search Operation
Courtesy: NDTV NEWS
फोटोः NDTV.com
आईटीबीपी और लद्दाख पुलिस ने की लद्दाख में दो चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और लद्दाख पुलिस के जवानों ने अभियान ‘शिखर’ के तहत अक्टूबर 9 को पूर्वी लद्दाख में दो अज्ञात पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। दोनों चोटियों की ऊंचाई 6250 मीटर और 6099 मीटर है। चढ़ाई के बाद उन्होंने स्वर्गीय हेड कांस्टेबल और पर्वतारोही लद्दाख निवासी नोर्बु वांगदू की याद में 6250 मीटर वाली चोटी का नाम ‘नोर्बु वांगदू पीक’ रखा। आईटीबीपी ने 1962 से अब तक 223 से अधिक सफल पर्वतारोहण अभियान किए है।
Tags: ITBP, norbu wangdu peak, mountain
Courtesy: tv9 hindi
फोटो: Microsoft Samachar
लद्दाख में बादल फटने से 17 लोग थे लापता, आईटीबीपी के जवानों ने सभी को बचाया
लद्दाख के रूंबक गांव में अगस्त 22 को बादल फटने से 17 लोग लापता हो गए थे। पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद आईटीबीपी के जवानों ने इन सभी को रेस्क्यू ऑपरेशन में बचा लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी स्वयं आईटीबीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है। ट्वीट में पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तुरंत जानकारी तथा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की गई है।
Tags: ITBP, Union territory of Laddakh, Cloudburst, RESCUE OPERATION
Courtesy: Aaj Tak News
फोटोः Prabhat Khabar
स्वतंत्रता दिवस पर 1380 पुलिस कर्मियों को मिलेगा पदक
भारत के 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा 1380 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित किए जाने वाले सभी पुलिस कर्मियों में से 662 कर्मियों को वीरता के लिए, 88 को विशिष्ट सेवा के लिए जबकि 662 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। सीमा पर चीन से हुई झड़प में बहादुरी दिखाने वाले 23 आईटीबीपी कर्मियों को भी वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।
Tags: Independence Day, Police, Central Government, ITBP
Courtesy: Dainik Jagran News
फोटोः Financial Express
ITBP जवानों ने माइनस 25 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा
इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने 72वें गणतंत्र दिवस पर 17 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर माइनस 25 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद जवानों ने राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। जवानों ने लद्दाख की एक जमी हुई झील पर ध्वजारोहण किया और इस जमी झील पर उन्होंने मार्चपास भी की। आज की गणतंत्र दिवस परेड में भी ITBP जवानो की टुकड़ी शामिल हुई।
Tags: ITBP, Flag hosting, Republic Day 2021
Courtesy: INSIDENE.COM