ITBP-India China Border

फोटोः The Sentinel Assam

चीनी सैनिको को स्थानीय लोगो ने ITBP जवानो के साथ मिलकर किया भारतीय सीमा से बाहर

भारत में पूर्वी लद्दाख के न्योमा इलाके के चांगथांग गांव में चीनी फौजियों का एक समूह सिविल ड्रेस में भारतीय सीमा में घुस आया, जिन्हे स्थानीय लोगो ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के साथ मिलकर वापिस खदेड़ दिया। यह बात स्थानीय लोगो द्वारा जारी किये गए एक वीडियो से सामने आयी है, जिसमे चीनी फौजियों की यह टोली चीनी वाहनों में बैठे दिख रही है। स्थानीय लोगो के मज़बूत विरोध और आईटीबीपी के जवानो द्वारा तुरंत एक्शन लेने पर चीनी सैनिको को फिर से लौटना… read-more

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 02:11 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, Ladakh, ITBP

Courtesy: AMARUJALA NEWS

ITBP at Leo Pargil

फोटो : सोशल मीडिया

22,222 फीट ऊंची लियो पारगिल चोटी पर ITBP के 16 सदस्यों वाले पर्वतारोही समूह ने फहराया तिरंगा

इंडियन-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने अगस्त 31 को हिमांचल प्रदेश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। 16 सदस्यों के दल को अगस्त 20 को शिमला से रवाना किया गया था, जिसमें 12 सदस्य सफलतापूर्वक चोटी तक पहुंच पाए। लियो पारगिल भारत की सबसे कठिन और तकनीकी चोटी है। पर्वतारोही दल का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह कर रहे थे। इस दल में हेड कांस्टेबल प्रदीप नेगी, आशीष नेगी, कांस्टेबल प्रदीप नेगी और काको केदारता भी शामिल थे।

गुरु, 03 सितंबर 2020 - 11:53 AM / by अमर नाथ झा

Tags: ITBP, Himachal Pradesh

Courtesy: Jagran