Landrover

फ़ोटो: HT Auto

जगुआर लैंडरोवर को दूरस्थ इलाकों में बिना किसी सहायता के मिलेगा सटीक नेविगेशन

जगुआर लैंड रोवर अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त तकनीकी फीचर लेकर आया है। यह कार चालक को बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के सबसे दूरस्थ स्थानों में भी सटीक नेविगेशन प्राप्त करने की अनुमति देता है। जगुआर लैंड रोवर ने एनविडिया के साथ कई वर्षों की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जगुआर ने घोषणा की है कि उसकी सभी कारें अब What3words ग्लोबल लोकेशन टेक्नोलॉजी से लैस होंगी।

सोम, 13 जून 2022 - 03:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jaguar, Landrover, NVIDIA, Navigation

Courtesy: Amar ujala

Range Rover

फ़ोटो: Hindustan Times

Land Rover ने लॉन्च की थर्ड जनरेशन एसयूवी रेंज रोवर स्पोर्ट

जैगुआर लैंड रोवर ने अपनी तीसरी जेनरेशन रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी कार को लॉन्च कर दिया है। 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट को पूरी तरह रि-डिफाइन किया गया है। इसमें जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW द्वारा निर्मित इंजन लगाया गया है. जो 523 bhp की पावर के साथ 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि साल 2024 तक रेंज रोवर का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। 

बुध, 11 मई 2022 - 03:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Land Rover, Jaguar, Tata, sports

Courtesy: News18

jaguar f-pace facelift 2021

फोटो: GaadiWaadi,com

भारत में मई से होगी जगुआर एफ-पेस फेसलिफ्ट की डिलीवरी

देश भर में अप्रैल 6 से जगुआर एफ-पेस फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो आर-डायनामिक एस ट्रिम मॉडल में उपलब्ध होगी। वहीं भारत में पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ जगुआर एफ-पेस फेसलिफ्ट की डिलीवरी मई 2021 से शुरू की जायेगी। कंपनी इसका जल्द ही उत्पादन शुरू करेगी जिसमें एक्सटीरियर में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, डायमंड मेश पैटर्न के साथ, नये डिजाईन वाले बम्पर, नए मस्क्युलर बोनट स्ट्रक्चर, फ्रंट फेंडर वेंट्स पर एम्बेलम, शार्प एलईडी टेल लैंप,… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 09:10 PM / by Shruti

Tags: Jaguar, jaguar f-pace facelift 2021, booking, Booking Open

Courtesy: Drivs Parks News

Jaguar I-Pace

फोटो: Werd

भारत में मार्च 23 को लॉन्च होगी जैगुआर की इलेक्ट्रिक कार I-Pace

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जैगुआर मार्च 23 को अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक जैगुआर I-Pace  भारत में लॉन्च करने जा रहा है। 1 से 1.2 करोड़ रुपये की इस कार के 3 वेरिएंट्स एस, एसई और एचएसई लॉन्च होंगे। इस कार को 100KW की रैपिड चार्जर से 45 मिनट में 80% चार्ज किया जा सकता जो करीब 480 किमी चलेगी। I-Pace के बेस वेरिएंट में 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, ड्यूल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गये हैं वहीं टॉप-एंड वेरिएंट में एडेप्टिव मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, … read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 05:14 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Jaguar, Electric Vehicles, new launch, Indian Markets

Courtesy: Jagran News