Jail Break

फोटो: BBC

कैदियों ने भागने के लिए जेल में चम्मच से खोदी सुरंग: इजराइल

इजराइल में छह कैदियों के जेल से फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इन सभी कैदियों ने अपने भागने के लिए जेल में चम्मच से सुरंग खोद डाली। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन सकते में है। पुलिस के मुताबिक फरार हुए छह में से पांच कैदी का सीधा संबंध इस्लामिक जिहाद संगठन से है। फरार कैदियों ककई तलाश में पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Israel, Prisoners, Jail Break, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Jail Break

फोटो: India Today

हरियाणा की रेवाड़ी जेल से फरार हुए 13 कोरोना पॉजिटिव कैदी

हरियाणा के रेवाड़ी जेल से 13 खूँखार कोरोना संक्रमित कैदी रेलिंग काटकर फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक ये सभी कैदी जेल में हत्या, रेप और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों की सजा काट रहे थे। फिलहाल हरियाणा पुलिस ने चार टीमें गठित कर पूरी तत्परता के साथ कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। इस जेल में 450 कोरोना संक्रमित कैदियों को रखा गया है।

रवि, 09 मई 2021 - 06:59 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Haryana, Rewari Jail, Jail Break, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News