Ketaki Chitale

फोटो: The Indian Express

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मराठी अभिनेत्री केतकी चितले हुई रिहा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर गिरफ्तार हुई मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ठाणे जेस से जून 24 को रिहा हुई है। जिला न्यायाधीश एच एम पटवर्धन ने केतकी को 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। बता दें कि चितले को मई 14 को पवार को अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वो बोलेंगी।

शुक्र, 24 जून 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: marathi actor, Sharad Pawar, Jail, jail term

Courtesy: NDTV News

Ansal brothers

फोटो: Bar and Bench

उपहार सिनेमा कांड में हाई कोर्ट ने खारिज की निलंबन याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 16 को उपहार सिनेमा कांड में अंसल बंधुओं की सजा के निलंबन की याचिका को खारिज कर दिया है। अब सुशील अंसल और गोपाल अंसल दोनों को जेल में रहना होगा। दिल्ली की कोर्ट ने इन्हें सात साल की सजा सुनाई है। दोनों पर 1997 में हुए अग्निकांड मामले सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। बता दें, इस याचिका का दिल्ली पुलिस ने जमकर विरोध किया था।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Ansal brothers, jail term, Jail, Prisoner

Courtesy: TV 9 Hindi

Lakhimpur Kheri Case

फ़ोटो: Prayagraj Express News

ज़मानत पर रिहा हुए लखीमपुर खीरी कांड केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा

लखीमपुर खीरी हिंसा मामलें में देश के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हाई कोर्ट से फ़रवरी 10 को ही आशीष मिश्रा को जमानत मिल चुकी थी। बता दें कि आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में हुई हिंसा के मामले में पिछले साल अक्टूबर 3, 2021 से लखीमपुर जेल में बंद थे। आशीष मिश्रा को घटना के बाद अक्टूबर 9 को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 08:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Lakhimpur case, Bail, released, jail term

Courtesy: Aaj Tak