Rajsthan

फोटो: India TV News

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा के मद्देनज़र 52 गांवों में लगाया रात में घूमने पर प्रतिबंध: राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के 5 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा के मद्देनज़र रात की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने अधिसूचना जारी करते हुए निर्देश दिया है कि, सीमावर्ती इलाकों में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने घरों में रहें। आदेश दिसंबर 12, 2023 तक लागू रहेगा।  आदेश के मुताबिक अगर कोई तय समय के दौरान बाहर रहना चाहता है तो उसे इसके लिए इजाजत लेनी होगी।

रवि, 20 अगस्त 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, security tightened, india pakistan border, Jaisalmer, Ban

Courtesy: Vartman Samachar

Sheep

फोटो: Twitter

अज्ञात बीमारी से हो रही भेड़ों की मौत, लाखों का नुकसान: राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर के लाठी गांव में किसी रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आकर एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई है। इस गंभीर बीमारी से कई भेड़ अब भी बीमार है। अज्ञात बीमारी से हुई मौतों से पशुपालकों को लाखों का नुकसान हो गया है, जिससे उनकी चिंता भी बढ़ गई है। पशुपालकों को चिंता है कि भेड़ों से ये बीमारी अन्य पशुओं में न फैले। पशुपालकों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Jaisalmer, Sheep, Rare Disease

Courtesy: Zee News

jaisalmer

फोटो: Pathik World

राजस्थान: पहले का समुद्र जो बन गया रेगिस्तान

राजस्थान के जैसलमेर मरुस्थली के नाम से जाना जाता हैं लेकिन आईआईटी रुड़की के भूविज्ञानियों और जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया जयपुर के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में ये साबित हुआ हैं कि आज से 4 करोड़ साल पहले यहाँ सिर्फ समुद्र था और समुद्र में भारी भरकम व्हेल और शार्क मछलियों की कई प्रजातियां भी थीं। यहाँ प्रोटोसीटेड और कच्ची सीरम प्रजाति की व्हेल मछलियों के जीवाश्म मिले हैं। इस संबंध में अभी और अध्ययन जारी हैं।

गुरु, 22 अप्रैल 2021 - 07:02 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Rajasthan, Jaisalmer, IIT Roorkee, Geological Survey Of India, sea

Courtesy: Amar Ujala

rajasthan

फोटो: Newstrack

राजस्थान: जैसलमेर में देर रात आये आंधी तूफान से मची तबाही

राजस्थान में मार्च 21 को आयी आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ। जैसलमेर में भयानक आंधी से लगभग एक हजार करोड़ की फसलें खराब हो गईं, तीन हजार से ज्यादा पेड़ गिर गए जिससे हजारों पक्षियों की जान चली गई। आंधी ने बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर तक उखाड़ दिए। डिस्कॉम को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ। आसपास के सभी गाँवों में अंधेरा छा गया। आंधी से जैसलमेर, बाड़मेर, जाेधपुर व जालोर तक रेत ही रेत छा गई। कृषि मंत्री ने कृषि विभाग, राजस्व विभाग व बीमा कंपनी से नुकसान… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 07:44 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: rajsthan, Jaisalmer, Thunderstorm, crops, Loss

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM Modi

फ़ोटो: Getty images

जैसलमेर में सैनिकों के बीच पीएम मोदी की अपील, कहा-ये 3 आदतें अपनाइए,ऊर्जा मिलेगी

इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दीवाली राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाई है और जवानों से एक विशेष अपील भी की है। पीएम मोदी ने अपील की है कि सैनिक तीन आदतें जरूर अपनाएं जिसमें सबसे पहले कुछ न कुछ नया करने करने की कोशिश करें, दूसरा योग को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं और तीसरा अपनी मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, कम से कम एक भाषा जरूर सीखें। 

रवि, 15 नवंबर 2020 - 06:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, भारतीय सेना, Jaisalmer

Courtesy: Aajtak news