Bakrid

फोटो: Navbharat Times

ईद-उल-अज़हा पर बढ़ाई गई दिल्ली की सुरक्षा, वरिष्ठ पुलिसकर्मी तैनात

आज बकरीद के अवसर पर दिल्ली में जामा मस्जिद के परिसर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा, "बकरीद के मौके पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था की सर्वोच्च व्यवस्था की गई है...सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है, वरिष्ठ अधिकारी मैदान में हैं..."। उन्होंने कहा, "हम एक रणनीतिक, मजबूत और प्रभावी तैनाती करते हैं। हम सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित वातावरण… read-more

गुरु, 29 जून 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, eid-ul-adha, security arrangement, Jama Masjid

Courtesy: Jagran News

Eid ul fitr

फोटो: DNA India

देशभर में मई तीन को मनेगी ईद, शाही इमाम का ऐलान

दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम के ऐलान के बाद देश भर में ईद का त्योहार मई तीन को मनेगा। जामा मस्जिद से शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने बताया कि देश में कहीं भी मई एक को चांद का दीदार नहीं हुआ है। ऐसे में अब ईद मई तीन को मनाई जाएगी। ईद के साथ ही 30 दिनों तक चलने वाले रमजान के पाक महीने का भी समापन होगा।

सोम, 02 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: EID, Eid-ul-Fitr, Jama Masjid

Courtesy: News Nation TV

Imam Ahmed bukhari

फ़ोटो: DNA India

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम की मोदी से अपील - देश में सद्भावना कायम करे सरकार

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से देश में धार्मिक सद्भावना बनाने की उम्मीद जताई है। इमाम ने कहा- "देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों समाज के लोग नहीं चाहते कि किसी तरह की हिंसा हो। सभी लोग पहले ही कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा है कि वे जल्द ही कुछ मांगों को लेकर पीएम व गृहमंत्री से मिलने का समय मांगेगे।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jama Masjid, AHMED BUKHARI IMAM, PM Modi

Courtesy: Amar ujala

Jama Masjid

फोटो: Indian Express

इमाम बुखारी ने पीएम मोदी से किया जामा मस्जिद की मरम्मत करवाने का निवेदन

राजधानी दिल्ली में मई 5 को आई आंधी से जामा मस्जिद की मीनार के कई पत्थर टूटकर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इसको लेकर मस्जिद के शाही इमाम ने मई 6 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जामा मस्जिद का मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश देने का निवेदन किया है। सैयद अहमद बुखारी ने पत्र में लिखा, 'मस्जिद के कई पत्थर की हालत जर्जर है और कोई बड़ा हादसा न हो इसीलिए फौरन मरम्मत की आवश्यकता है'।

सोम, 07 जून 2021 - 01:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Jama Masjid, AHMED BUKHARI IMAM, PM Modi, construction

Courtesy: Zee News

EID

फोटो: Daily Motion

इस ईद मस्जिदों में भीड़ लगाने की जगह घर में ही पढ़े नमाज

ईद के त्यौहार के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुछ मुस्लिम कमेटियों ने इस ईद पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। देवबंद के अनुसार मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से बेहतर है कि घर में ही नमाज़ अदा करें। इस पर पुलिस प्रशासन भी काफी सख़्ती बरत रही है। साथ ही जामा मस्जिद के पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि मस्जिद में कुछ ही लोगो ने नमाज़ की है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 03:10 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: EID, Coronavirus, Covid-19 guidelines, Jama Masjid

Courtesy: Dainik bhaskar

Loudspeaker

फ़ोटो: Rediff

कर्नाटक: ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए रात के समय मस्जिदों में नहीं बजेंगे स्पीकर

ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक राज्य वक्फ बोर्ड ने दरगाहों और मस्जिदों पर चलने वाले लाउडस्पीकर को लेकर जरूरी एलान किया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि रात दस बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और आवाज़ भी क्वालिटी स्टैण्डर्ड के हिसाब से ही रहेगी। वक्फ बोर्ड ऐलान पत्र के मुताबिक अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अदालतों के आसपास 100 मीटर से कम दूरी के क्षेत्रों को साइलेंस ज़ोन के… read-more

बुध, 17 मार्च 2021 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: speaker, Karnataka, Jama Masjid

Courtesy: Live Hindustan