jamia millia islamia

फोटो: The Indian Express

जामिया अब देगा सिविल सर्विस एग्जाम की फ्री कोचिंग

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सिविल सर्विस परीक्षा 2022-23 के लिए छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। सिविल सर्विस परीक्षा के लिए अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। छात्रों को प्रिलिमनरी और मेन परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। इसके लिए इच्छुक छात्र जून 15 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होगा। इस कोचिंग से अबतक 245 से अधिक छात्र सिविल सेवा में चुने गए हैं।… read-more

शनि, 21 मई 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Jamia Millia Islamia, Jamia Mllia, civil services

Courtesy: News Nation TV

Prof Najma Akhtar

फोटो: Hindustan Times

आज पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होंगी जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वीसी प्रो. नजमा अख्तर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रो. नजमा अख्तर मार्च 21 को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित होंगी। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अख्तर को सम्मानित करेंगे। अख्तर को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए ये पुरस्कार मिलेगा। इस समारोह को जनता पद्म पुरस्कार पोर्टल पर देख सकती है। बता दें कि प्रो. अख्तर… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Jamia Millia Islamia, Jamia Mllia, Prof Najma Akhtar, RamNath Kovind, Padma Shree

Courtesy: Navodaya Times

Jamia Millia Isllamia

फोटो: NewsClick

कैंपस खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज खोलने के आदेश दे चुका है। मगर जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अबतक कैंपस खोलने के संबंध में कोई ऐलान नहीं किया है। ऐसे में छात्र संगठनों ने फरवरी 11 को कैंपस खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि कैंपस को जल्द ही चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। संभावना है कि इस संबंध में अगले सप्ताह नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Jamia Millia Islamia, Jamia Mllia, Campus

Courtesy: NDTV News