Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

Amarnaath Yatra: जम्मू से रवाना हुआ 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

आज सुबह 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पिछले 23 दिनों में 2.37 लाख से अधिक लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 30 से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,37,480 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, another batch, Pilgrims, jammu

Courtesy: The Quint

Mehbooba Mufti

फोटो: Outlook

महबूब मुफ्ती ने कश्मीर के संदर्भ में दिया विवादित बयान

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती ने पाकिस्तान के साथ बातचीत किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बात करने से ही कश्मीर मुद्दा सुलझेगा। उन्होंने कहा कि बुलेट और ग्रेनेड की मदद से किसी समस्या का हल नहीं मिलेगा। इसका हल पाने के लिए जरुरी है कि दोनों तरफ से बातचीत की पहल की जाए। उन्होंने कहा कश्मीर मुद्दे पर उनकी पार्टी का संघर्ष भी जारी रहेगा।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 03:16 PM / by रितिका

Tags: Mehbooba Mufti, Jammu and Kashmir, jammu

Courtesy: Zee News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Zee News

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

जम्मू से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 5,449 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। अभी तक 1.44 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक 1,44,457 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जबकि इनमें से 16,457 ने जुलाई 13 को दर्शन किए। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और… read-more

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pilgrim, Amarnath Yatra, Ganderbal, Valley, jammu

Courtesy: News Nation

Amarnath Yatra 2022

फोटो: ABP live

अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू में तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख स्थानों पर सक्रिय हुए सार्वजनिक 'वाईफाई जोन'

अपने परिवार वालों के सम्पर्क में रहने के लिए जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों को के लिए जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर सहित तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर वाईफाई जोन स्थापित किए। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अन्य स्थान जम्मू रेलवे स्टेशन और मुख्य बस स्टैंड पर वाईफाई जोन स्थापित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई जगहों पर वाईफाई… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, public wifi zones, activated, visiting pilgrims, jammu

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

6,440 तीर्थयात्रियों के साथ जम्मू से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था

आज जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से 6,440 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह 3.50 बजे और 4.10 बजे दो वाहनों से यात्रियों को रवाना किया गया।" अमरनाथ के लिए रवाना हुए दूसरे जत्थे में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, साधु और साध्वी शामिल हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए 24 किमी का सफर करना पड़ता है। जिसके लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, second batch, Pilgrims, jammu

Courtesy: Latestly News

Manoj Sinha in Martand temple

फ़ोटो: Financial Express

कश्मीर के मट्टन में मार्तण्ड सूर्य मंदिर में प्रार्थना पर एएसआई ने जताई चिंता

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा अनंतनाग के मट्टन में आठवीं शताब्दी के मार्तंड सूर्य मंदिर के खंडहरों में प्रार्थना में भाग लेने के एक दिन बाद एएसआई ने चिंता व्यक्त की। यह स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है। एएसआई के अधिकारियों ने कहा कि इस स्मारक को संरक्षण करने वाले संगठन से इस पूजा की अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा, "मार्तंड सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए उप राज्यपाल को… read-more

मंगल, 10 मई 2022 - 08:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Manoj Sinha, LG, jammu, kashmir, Anantnag

Courtesy: India Tv

Shopian Encounter

फोटो: Navodaya Times

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: जम्मू-कश्मीर

पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार (9 मई, 2022) को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जिले के पंडोशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

मंगल, 10 मई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: jammu, terrorist, Shopian Encounter

Courtesy: Jagran News

Jammu Kashmir parisiman

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

जम्मू कश्मीर में जल्द हो सकतें हैं चुनाव, परिसीमन आयोग ने जारी की रिपोर्ट

परिसीमन आयोग ने केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के जारी होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट में जम्मू संभाग में छह व कश्मीर संभाग में एक विधानसभा सीट को बढ़ाया गया है। कुल सीटें 90 हैं जिनमें कश्मीर संभाग को 47, जम्मू संभाग को 43 सीटें दी गयी हैं।

 

गुरु, 05 मई 2022 - 03:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: jammu, kashmir, Election, Legislative Seat

Courtesy: Hindustan

Surang

फ़ोटो: Hindi Samachar

जम्मू कश्मीर के साम्बा में सीमा के पास मिली सुरंग, बीएसएफ चला रही है तलाशी अभियान

सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों को एक सुरंग मिली है। जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि सांबा क्षेत्र में बाड़ के पास सामान्य क्षेत्र में एक छोटा सा छेद पाया गया, जिसके सुरंग होने का संदेह है। बीएसएफ आज इलाके में विस्तृत तलाशी कर रही है।

गुरु, 05 मई 2022 - 11:29 AM / by Pranjal Pandey

Tags: jammu, kashmir, Samba, BSF

Courtesy: Aajtak

Stone Pelting

फ़ोटो: News18

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव

ईद के अवसर पर जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुबह की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर जमकर पत्थरबाज़ी हुई है। ईद-उल-फितर की नमाज के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दखल दिया तो उन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरबाजी की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

मंगल, 03 मई 2022 - 11:05 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Anant nag, EID, jammu, kashmir, Stone Pelting

Courtesy: Navbharat Times