Javed Akhtar

फोटो: India TV News

कोर्ट ने कंगना रनौत की शिकायत पर जावेद अख्तर के खिलाफ कार्यवाही पर लगाई रोक

मुंबई की एक सत्र अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर पर आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाने वाली कंगना रनौत की शिकायत पर मजिस्ट्रेट अदालत में कार्यवाही पर रोक लगा दी। अभिनेत्री ने सत्र अदालत के समक्ष जावेद अख्तर की पुनरीक्षण याचिका पर अपने जवाब में दावा किया कि वह अभियोजन के डर से 'घबराई हुई स्थिति' में थे। उनके वकील जय भारद्वाज ने कहा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दिंडोशी अदालत) ए जेड खान ने अख्तर के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी। 

शुक्र, 25 अगस्त 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Court, Javed Akhtar, Complaint filed, Kangana Ranaut

Courtesy: Amar Ujala News

dharmendra and javed akhtar

फोटो: Koimoi

जावेद अख्तर के बयान पर भड़के धर्मेंद्र, कहा हकीकत सामने नहीं आ पाती

जावेद अख्‍तर द्वारा फिल्म जंजीर को धर्मेंद्र द्वारा ठुकराए जाने के मामले पर अब धर्मेंद्र ने जवाब दिया है। धर्मेंद्र ने कहा कि दिखावे की इस दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। दिलों को गुदगुदाना खूब आता है... काश सि‍र चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता। उन्होंने आगे लिखा जंजीर को ठुकराना एक भावुक करने वाला फैसला था। मुझे जावेद और अमित दोनों से बेहद प्यार है।

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: dharmendra, Zanjeer, Javed Akhtar

Courtesy: Navbharat Times

Javed Akhtar

फोटो: Shortpedia

जावेद अख्तर को RSS-तालिबान टिप्पणी मामले में मिला अदालत का नोटिस

ठाणे की एक अदालत ने सितंबर 27 को प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर को उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी करने का आदेश दिया, जिसमें उनकी कथित टिप्पणी पर तालिबान के साथ आरएसएस की तुलना करने की मांग की गई थी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और संयुक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर द्वारा दायर मुकदमा, अख्तर से मुआवजे के रूप में 1 रुपये की मांग करता है।

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Javed Akhtar, RSS, notice

Courtesy: Navbharat Times

Javed Akhtar

फोटो: DNA India

जावेद अख्तर ने की तालिबान के महिला विरोधी फरमान की निंदा

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद महिलाओं के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब काबुल के मेयर ने सभी कामकाजी महिलाओं को घर में रहने को कहा है। इसे लेकर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सभी महत्वपूर्ण मुस्लिम निकाय इसकी निंदा करेंगे, क्योंकि यह उनके धर्म के नाम पर किया जा रहा है। वे सभी कहां हैं जो कल तक तीन तलाक के बचाव में नारे… read-more

सोम, 20 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, Javed Akhtar, Twitter

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Javed Akhtar

फोटो: DNA India

बदल गए जावेद अख्तर के सुर, हिंदुओं को बताया सबसे सहिष्णु बहुसंख्यक

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा है। इस लेख में उनके सुर पहले से बदले नजर आए। उन्होंने अपने लेख में हिंदुओं को दुनिया का सबसे सभ्य और सहिष्णु बहुसंख्यक बताया। उन्होंने लिखा कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं बन सकता क्योंकि भारतीय चरमपंथी नहीं हैं। इससे पहले जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान से की थी। इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Javed Akhtar, RSS, Entertainment, politics, Saamna

Courtesy: Amar Ujala News

Shabana/Shashi/Javed

फोटो: India Today

शबाना आजमी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए किया जावेद अख्तर का बचाव

अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर का बचाव किया है। दरअसल, दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शशि थरूर ने किशोर कुमार का गाना गाया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खुद शशि थरूर ने शेयर की थी। शेयर वीडियो पर जावेद अख्तर द्वारा शशि के हिंदी उच्चारण को लेकर टिप्पणी करने पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है। इसके बचाव मे शाबाना ने सफाई देते हुए सितंबर सात को वीडियो पर फॉलोअप… read-more

बुध, 08 सितंबर 2021 - 07:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Javed Akhtar, Dr Shashi Tharoor, Trolling, shabana azmi

Courtesy: Amar ujala NEWS

Uddhav Thackeray/ Javed Akhtar

फोटो: The Daily Voice

शिवसेना ने जावेद अख्तर के बयान को लेकर जताई नाराजगी

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' ने संपादकीय में जावेद अख्तर द्वारा आएसएस को लेकर दिए गए व्यंग्यात्मक बयान को अनुचित और पूर्णत: गलत बताया है। अख्तर के इस बयान को लेकर शिवसेना ने मुखपत्र में नाराजगी जताते हुए तालिबान की हिंदुत्व से तुलना करने को हिंदू संस्कृति का अपमान बताया है। दरअसल,गीतकार जावेद अख्तर ने एक समाचार चैनल को बयान देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Shiv Sena, Javed Akhtar, RSS, controversial statement

Courtesy: India TV News

kangana and javed akhtar

फोटोः The Indian Express

कंगना रनौत-जावेद अख्तर मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्थगित की सुनवाई

कंगना रनौत-जावेद अख्तर मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई को सितंबर 14 तक स्थगित कर दिया है। कंगना पर यह आरोप था कि उन्होंने जावेद अख्तर के विरोध में ऐसी बात कही जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। कंगना इस मामले में हर बार कोर्ट में आने से बचती रही है। कुछ दिनों पहले ही कंगना ने दाखिल याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट में खारिज करने का अनुरोध किया था। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: kangna ranaut, Javed Akhtar, case, Bombay High Court

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Javed Akhtar

फोटो: Outlook India

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भड़के जावेद अख़्तर

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने तालिबान की तारीफ की है। इस मामले पर बॉलीवुड गीतकार और लेखक जावेद अख़्तर ने अगस्त 24 को किए अपने ट्वीट में इस घटना को निंदनीय बताया है। ट्वीट में जावेद अख़्तर ने बोर्ड के प्रवक्ता द्वारा अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत को लेकर खुश होने पर हैरानी जताई है। साथ ही उन्होंने बोर्ड से शब्दों में स्पष्ट दृष्टिकोण रखने की मांग… read-more

बुध, 25 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: All india muslim personal law board, Javed Akhtar, Afghanistan, Twitter

Courtesy: Jansatta

Javed Akhtar

फोटो: India Today

तालिबान को लेकर अमेरिका पर भड़के जावेद अख्तर

प्रसिद्ध शायर एवं गीतकार जावेद अख्तर ने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने और नागरिकों पर बर्बर अत्याचार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पश्चिमी देश जो मानवाधिकार के रक्षक होने का दावा करते हैं उन्हें शर्म आनी चाहिऐ।… read-more

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 07:35 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Javed Akhtar, United States Of America, Afghanistan, Taliban terrorists, Human Rights

Courtesy: NDTV News