anil hegde

फोटो: AajTak

बिहार से जेडीयू ने अनिल हेगड़े को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

राज्यसभा में बिहार से अब जेडीयू ने अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. महेंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन के बाद से ये सीट खाली थी, जिसके बाद हेगड़े के नाम पर मुहर लगी है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने लिखा की डॉ. महेंद्र प्रसाद के निधन के बाद उपचुनाव में जेडीयू पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बना रही है। 

सोम, 16 मई 2022 - 05:47 PM / by रितिका

Tags: Anil Hegde, JDU, rajya sabha

Courtesy: NDTV News

Nitish kumar

फ़ोटो: Business Standards

नीतीश की राज्यसभा जाने की अटकलों पर लगा विराम, झा ने बताई सच्चाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में अटकले लगाई जा रही थी कि वे उपराष्ट्रपति बन सकते है या फिर राज्यसभा जा सकते है। अब  उनकी सरकार में मंत्री व जदयू के दिग्गज नेता संजय झा ने इन अटकलों पर विराम देते हुए इस खबर को खारिज कर दिया है। झा ने कहा, ये अफवाह है। उन्होंने कहा, नीतीश को बिहार की जनता की सेवा का जनादेश मिला है और वे इसे पूरा किये बिना कहीं नहीं जा रहे है।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 08:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Rajyasabha, JDU

Courtesy: Amar ujala

Firing

फोटो: Breaking News India

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जेडीयू नेता को घर के सामने गोलियों से भूना

बिहार के दानापुर स्थित नासीरगंज में जनता दल यूनाइटेड के नेता और दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता की उनके घर के सामने गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। उपचार के लिए दीपक को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है जबकि विपक्ष भी सरकार पर हमलावार हो गई है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Bihar, JDU, jdu mla, Crime

Courtesy: AajTak News

Tejasvi Yadav

फ़ोटो: india.com

बिहार: नीतीश सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने पर पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव

बिहार के राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष व राजद के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव को सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने के चलते हिरासत में लिया गया है। तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप को भी हिरासत में लिया गया है, जिसका राजद कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं संग मार्च 23 के दिन नए पुलिस कानून, शिक्षा, रोजगार, बिगड़ती कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया था।

बुध, 24 मार्च 2021 - 09:44 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, RJD, Bihar, JDU

Courtesy: Outlook Hindi News

Nitish kumar and upendra kushwaha

फ़ोटो: Indian Express

जनता दल यूनाइटेड में हुआ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय

तमाम अटकलों के बाद आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में हो गया। कुछ दिनों पहले से ही यह खबर थी कि मार्च 14 के दिन रालोसपा के अन्य नेताओं से चर्चा कर इस बात पर विराम लगाया जाएगा। हालांकि दोनों पार्टियों के विलय की जरूरत व्यक्तिगत रूप से नीतीश कुमार व उपेंद्र कुशवाहा दोनों को ही है। बता दें कि यह एलान पार्टी के अन्य नेताओं से सहमति के बाद लिया गया हैं।

रवि, 14 मार्च 2021 - 08:52 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, JDU, Nitish Kumar, Upendra Kushwaha

Courtesy: Live Hindustan

Nitish kumar and upendra kushwaha

फ़ोटो: Indiatv.in

मार्च 14 को हो सकता है औपचारिक ऐलान, जदयू में रालोसपा का होगा विलय

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में होना तय हो गया है और इस बात की औपचारिक घोषणा मार्च 14 के दिन होगी। हालांकि अभी पार्टी के अन्य नेताओं से इस बारे में अंतिम राय लेना बाकी है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव माधव आनंद ने कहा- "पार्टी ने 13-14 मार्च को दो दिवसीय बैठक बुलाई है, जिसमें कार्यकर्ताओं से विलय की मंजूरी ली जाएगी।" वहीं, खबर यह है कि विलय के बाद कुशवाहा सरकार में शामिल नहीं होंगे बल्कि संगठन… read-more

शनि, 13 मार्च 2021 - 01:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, JDU

Courtesy: Amarujala News

Upendra kushwaha

फ़ोटो: Indian express

आरएलएसपी का जदयू में हो सकता है विलय, सीएम नीतीश से मिलें उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जनवरी 31 के दिन मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में कर सकते हैं। वहीं, जानकारी यह भी है कि यह वार्ता 40 मिनट तक चली है और वार्ता में चर्चा भी विलय को लेकर हुई है। इसके साथ ही इस मुलाकात में जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, CM Nitish Kumar, JDU, Bihar

Courtesy: Aajtak

Neeraj kumar

फ़ोटो: Telegraph

मानव श्रृंखला बनाने को लेकर राजद पर बरसी जदयू, कहा लालू की अवैध सम्पति पर बनाए मानव श्रृंखला

जनता दल यूनाइटेड ने किसानों के समर्थन में राजद द्वारा बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का विरोध किया है व इस बहाने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पास अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया है। तेजस्वी पर वार करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा की उन्हें किसानों के मुद्दे पर नहीं बल्कि अपने पिता लालू की अवैध संपत्ति पर मानव श्रृंखला बनानी चाहिए। वहीं, जेल में बंद राजद नेताओं को लेकर भी जदयू ने ओछी बयानबाज़ी की व कहा कि वहां मानव श्रृंखला… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 07:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Niraj kumar, RJD, JDU, Lalu Prasad Yadav, Kisan Andolan, Bihar

Courtesy: Aajtak

Nitish kumar and chirag paswan

फ़ोटो: Getty images

जदयू पार्टी की फूट से टूट सकती है एलजेपी

बिहार की राजनीति में इस बात की कवायद लगाई जा रही है कि जनता दल यूनाइटेड की रणनीति से लोक जनशक्ति पार्टी में फूट पड़ सकती है। दरअसल जनवरी 25 के दिन जदयू नेता अशोक चौधरी से राज्य में एलजेपी के इकलौते विधायक रामकुमार सिंह ने मुलाकात की है जिसके बाद ही फूट व टूट का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने जदयू के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा था और इसी का बदला जदयू ले सकती है।

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 09:39 AM / by आकाश तिवारी

Tags: JDU, LJP, Chirag Paswan, Nitish Kumar, Ashok chaudhary

Courtesy: Aajtak News

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

सीवान हत्याकांड के बाद बोले तेजस्वी- जंगलराज के महाराजा चुप क्यों हैं

बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है व अब अपराधों की सूची को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। सीवान में हुए राजद नेता हत्याकांड की बात करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम पर कई आरोप लगाए की उन्हें तो 100-150 लाशें देखें बिना नींद नहीं आती। उन्होंने कहा की बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। विधायकों और उनके परिजनों पर सरेआम रोड पर गोलियां बरसाई जा रही हैं।

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 10:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, JDU, RJD, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak