jeremy lalrinnunga

फोटो: AajTak

कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं जेरेमी

कॉमनवेल्थ खेलों में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेरेमी लालरिनुंगा ने जीत के कहा कि स्वर्ण पदक मिलने पर खुश हूं लेकिन अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। ये मेरा 67 किलो में अंतिम मुकाबला था। वार्म शानदार रहा मगर बाद में मेरे मसल्स में क्रैंप आने लगा था, जिस कारण चलने में भी परेशानी हो रही थी। बता दें कि जेरेमी को समोआ के वेटलिफ्टर वाइपावा नेवो इओन से कड़ी टक्कर मिली है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 10:55 AM / by रितिका

Tags: CWG 2022, CWG, Jeremy Lalrinnunga, Birmingham

Courtesy: ABP Live

Jeremy Lalrinnunga

फोटो: Ambe Bharti

पीएम ने की जेरेमी की तारीफ, कहा युवा शक्ति रच रही इतिहास

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जुलाई 31 को गोल्ड मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छोटी सी उम्र में जेरेमी ने देश का मान बढ़ाया है। जेरेमी ने दो नए रिकॉर्ड बनाते हुए खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है। 
 

रवि, 31 जुलाई 2022 - 08:50 PM / by रितिका

Tags: CWG, PM Modi, Jeremy Lalrinnunga, CWG 2022

Courtesy: NDTV

Jeremy Lalrinnunga

फोटो: Jagran

जेरेमी लालरिनुंगा ने 19 वर्ष की उम्र में CWG में गोल्ड जीतकर में रचा इतिहास

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने हासिल किया है। जेरेमी को पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। जेरेमी ने कुल 300 किलो भारत उठाकर मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अबतक पांच मेडल जीत चुका है। भारत की झोली में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: CWG, Commonwealth Games, CWG 2022, Gold Medal, Jeremy Lalrinnunga

Courtesy: News 18 Hindi