Tecno Pop 5 lte

फोटो: News 18

भारत में लॉन्च हुआ JioPhone Next से भी कम कीमत वाला स्मार्टफोन Tecno POP 5 LTE

Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन POP 5 LTE भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन JioPhone Next से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 6,299 तो वहीं JioPhone Next की कीमत 6,499 रुपये है। इसमें 6.52-इंच का डॉट-नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। 

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 07:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, JioPhone Next, tecno pop 5 lte, Smartphones

Courtesy: Zee News

Infinix Smart 5 Pro

फोटो: GSMArena.com

JioPhone Next को टक्कर देने आ रहा है Infinix Smart 5 Pro स्मार्टफोन

Infinix ने अपना बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 5 Pro भारत मे लॉन्च करने का एलान किया है। इसके एलान के बाद माना जा रहे है कि यह स्मार्टफोन सीधे JioPhone Next को टक्कर देगा। इसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये के करीब हो सकती है। इसमें UNISOC SC9863A चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 05:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: JioPhone Next, infinix Smart 5 Pro, India, Smartphones

Courtesy: Zee News

JioPhone Next

फोटो: Times of India

सितंबर 10 को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next

दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन JioPhone Next सितंबर 10 लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले इसकी कुछ जानकारी सामने आई है। इसमें 5.5-इंच कस HD डिस्प्ले और क्वालकॉम QM215 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया जाएगा। यह 2GB+16GB और 3GB+32GB स्टोरेज वैरिएंट में आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,499 रुपये हो सकती है। फोन में 2,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: JioPhone Next, Jio, 4G, Smartphones

Courtesy: Zee News

Jiophone Next

फोटो: news18

रिलायंस एजीएम ने अपना नया 'जियोफोन' लॉन्च करने के लिए की Google के साथ साझेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने जून 24 को घोषणा की है कि Jio नए JioPhone Next के लॉन्च के लिए तैयार है। कथित तौर पर, यह दुनिया का सबसे किफायती 4G स्मार्टफोन होगा और विकास प्रक्रिया के लिए Google के साथ साझेदारी करेगा। इसके अलावा, इसमें भाषा अनुवाद सुविधाएँ, एक बढ़िया कैमरा और नवीनतम Android अपडेट के लिए समर्थन होगा। फोन की बिक्री सितंबर10, 2021 से शुरू होगी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: JioPhone Next, Mukesh Ambani, new launch

Courtesy: News 18