आतंकी वारदातों को शांत करने के लिए बिहारियों को सौंपे : जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जम्मू कश्मीर में बीते दिनों से जारी टारगेट किलिंग की घटनाओं पर बड़ा बयान देते हुए फिल्म कश्मीर फाइल्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्वीट कर ये कहा है। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में हालात शांत करने के लिए राज्य को बिहारियों को सौंप देना चाहिए, जिसके बाद हालात काबू में होंगे। बता दें कि मांझी ने मार्च 16 को इस फिल्म को… read-more
Tags: Jitanram manjhi, Kashmir files, The Kashmir Files, Comment
Courtesy: AajTak News
जीतनराम मांझी ने की धार्मिक जुलूस पर रोक लगाने की वकालत
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने देश में सभी प्रकाश के धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा - "अब वक्त आ गया है जब देश में हर तरह के धार्मिक जूलूस पर रोक लगा दी जाए। धार्मिक जूलूसों के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसे तुरंत रोकना होगा।"
Tags: Jitanram manjhi, religious event, Rally
Courtesy: Indiatv
जीतनराम मांझी को संस्कृति और इतिहास की समझ नहीं है, वे धरती पर बोझ हैं- अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जीतनराम मांझी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा -"इन्हें हिंदुस्तान के इतिहास और संस्कृति की समझ नहीं है। जिस देश में इतनी बड़ी संख्या में हिंदू रहते हों, यह कहना ठीक नहीं है, यह सबका अपमान है। भगवान राम सबके रोम-रोम में बसे हैं।" बता दें कि मांझी ने कहा था कि वे भगवान राम को नहीं मानते क्योंकि वे काल्पनिक पात्र है।
Tags: Jitanram manjhi, Anil vij, Haryana, lord ram
Courtesy: Zeenews
मैं भगवान राम को नहीं मानता, वो काल्पनिक पात्र है : जीतनराम मांझी
बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि वो भगवान राम को नहीं मानते है और वो एक काल्पनिक पात्र है। ये बयान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है। उनसे पूछा गया था कि जो राम को मानते है वो दलितों का जूठा क्यों नहीं खाते। हालांकि उन्होंने खुद को माता शबरी का वंशज बताया है।
Tags: Jitanram manjhi, Bihar, lord ram, national democratic alliance
Courtesy: Live Hindustan
हर थाने में हो एससी-एसटी ऑफिसर की तैनाती: जीतनराम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए कहा कि हर थाने में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदायों का एक-एक अफसर इन समुदायों से जुड़े मामलों को देखने के लिए होना चाहिए। इससे पहले मांझी ने धर्मांतरण पर बयान देते हुए कहा था कि धर्मांतरण करने की वजह अपने ही लोग हैं क्योंकि जब अपने घर में सम्मान नहीं मिलेगा तो लोग बाहर के घरों में जाएंगे ही।
Tags: Jitanram manjhi, Bihar, Bihar Politics, cheifminister, Reservations, political leaders
Courtesy: Hindustan live Smart
जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर की नीतीश कुमार की प्रसंशा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने अब राजद के बाद भाजपा को अपने निशाने पर ले लिया है। वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। भाजपा को दो टूक सुनाते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ चुनाव में साजिश हुई है। इसके साथ ही नीतीश की तारीफ करते हुए वे बोले- "एनडीए गठबंधन में शामिल दल के आंतरिक विरोध और साजिशों के बावजूद भी उनका सहयोग करना नीतीश कुमार की महानता है।"
Tags: Jitanram manjhi, Nitish Kumar, BJP
Courtesy: Aajtak news
तेजप्रताप ने दिया मांझी की हनीमून वाली टिप्पणी का जवाब, बोले- हम भी पोल खोलेंगे
सूबे के पूर्व सीएम मांझी ने हाल ही में कहा था कि जब भी देश में संकट आता है तब राहुल गांधी, चिराग पासवान व तेजस्वी यादव हनीमून मनाने चले जाते है। मांझी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। यादव ने कहा- "मांझी जी मेरे बगल वाले घर में रहते हैं, कमरे में क्या-क्या करते हैं, हम भी पोल खोलेंगे। मांझी जी को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए। उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। अगर मांझी जी बाहर… read-more
Tags: tejpratap, Jitanram manjhi, Rahul Gandhi, Chirag Paswan
Courtesy: Aajtak news
बंगाल चुनाव में "हम" की एंट्री, 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने बंगाल चुनाव में अपनी पार्टी को लेकर बड़ा एलान किया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी व 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही कवायद यह भी लगाई जा रही है कि "हम" पार्टी का किसी स्थानीय दल से गठबंधन भी देखने को मिल सकता है क्योंकि बीते बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के बैनर तले "हम" ने 4 सीटों पर जीत हासिल… read-more
Tags: Jitanram manjhi, West Bengal Election, Assembly Elections
Courtesy: Aajtak
मांझी ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कहा-नीतीश के साथ हम खड़े है, तोड़ने की कोशिश न हो
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी है व नीतीश पर भरोसा जताया है। मांझी ने कहा-"अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ वह स्वच्छ राजनीति का तकाजा नहीं है। बीजेपी नेतृत्व से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए, इसका ख्याल रखें। नीतीश कुमार को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि "हम" मजबूती से उनके साथ है।
Tags: Jitanram manjhi, BJP, Arunachal Pradesh, JDU
Courtesy: Aajtak news
प्रोटेम स्पीकर के लिए जीतन राम मांझी के नाम की सिफारिश, एनडीए में ही दल
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अब बारी प्रोटेम स्पीकर के चयन की है। प्रोटेम स्पीकर के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी के नाम की सिफारिश सरकार की ओर से की गई है। नवम्बर 23 से बिहार विधानसभा का नया सत्र शुरू होने जा रहा है और जीतनराम मांझी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक प्रोटेम स्पीकर पर ही सदन की गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी होती है।
Tags: Jitanram manjhi, Bihar, HAM
Courtesy: Aajtak news