CM Yogi Adityanath

फोटो: MSN

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रद्द किए 60 इंजीनियरों के तबादले

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर नीति के खिलाफ किए गए 60 इंजीनियरों के तबादलों को रद्द करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन के बाद ये कार्रवाई हुई है। विभाग में ट्रांसफर नीति का उल्लंघन करने वालों पर भी गाज गिरेगी। हाल ही में विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिया था कि एक जिले में वर्षों से जमे इंजीनियरों का तबादला होगा। विभाग के संबंधित अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, PWD, Jitin Prasad, CM Yogi Adityanath

Courtesy: news 18

Jitin prasad wanted to join Samajwadi party before Bjp

फ़ोटो: Zee News

बीजेपी से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते थे जितिन प्रसाद

सपा के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुये जितिन प्रसाद, पहले समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते थे। इसको लेकर अखिलेश यादव और जितिन प्रसाद के बीच मीटिंग भी हुई थी। सपा में जितिन को शामिल करने के लिए पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। एक गुट का कहना था कि जितिन के आने से पार्टी को ब्राम्हण चेहरा मिलेगा तो दूसरा गुट अखिलेश को समझने में कामयाब रहा कि उनके आने से कोई फायदा नही होगा।

शुक्र, 11 जून 2021 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samajwadi Party, BJP, Indian National Congress, Jitin Prasad

Courtesy: Dainik Bhaskar

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हे सदस्यता दिलाई। जितिन प्रसाद साल 2001 में कांग्रेस जॉइन करने के बाद साल 2004 में संसद भवन पहुँचे थे। जितिन ने वर्ष 2020 में ब्राह्मण चेतना परिषद नामक संगठन स्थापित किया था। अब यूपी से कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के भी बीजेपी जॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही… read-more

बुध, 09 जून 2021 - 06:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Jitin Prasad, BJP, Congress, politics

Courtesy: News 18 Hindi