फोटो: Bansal News
सीयूईटी यूजी 2023: जेएनयू ने शुरू किया स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2023) में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण हुए हैं, वे जेएनयू प्रवेश 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आधिकारिक वेबसाइट-- jnuee.jnu.ac.in पर जेएनयू यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण लिंक होस्ट… read-more
Tags: cuet ug 2023, JNU, registration, admission seat
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: The Indian Express
जेएनयू में सीयूईटी से लिया जाएगा एडमिशन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट एडमिशन का प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगा। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए यूनिवर्सिटी में पोर्टल की मदद से एडमिशन होगा। ये पोर्टल वेबसाइट पर जल्द ही लाइव किया जाएगा, जिसके जरिए छात्रों को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करने के साथ आवेदन फॉर्म भरना होगा। बता दें कि जेएनयू में सीयूईटी के स्कोरकार्ड को ही मुख्य आधार माना जाएगा।
Courtesy: AajTak
फ़ोटो: Navbharattimes
जेएनयू की कुलपति का विवादित बयान, कहा एससी एसटी समाज से हो सकते है भगवान शिव
जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित ने विवादित बयान देते हुए कहा है की भगवान शिव एससी एसटी समाज से हो सकते है। महिलाओं पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं को बता दूं कि मनुस्मृति के अनुसार सभी महिलाएं शूद्र हैं इसलिए कोई भी महिला यह दावा नहीं कर सकती कि वह ब्राह्मण या कुछ और है क्योंकि शादी के बाद महिला को जाति मिलती है।
Tags: JNU, VICE CHANCELLOR, Lord Shiva, sc st
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Indian express
उमर खालिद के भाषण की भाषा सही नहीं थी,पर ऐसा होना इसे आतंकवादी कृत्य नहीं बनाता - कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के अमरावती में दिए गए भाषण को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा -"जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद द्वारा महाराष्ट्र के अमरावती में दिए गए भाषण की भाषा सही नहीं थी, हालांकि, ऐसा होना इसे आतंकवादी कृत्य नहीं बनाता।" बता दें कि खालिद पर 2020 में दंगे भड़काने की साजिश के चलते यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Tags: Umar Khalid, Delhi highcourt, JNU, hate speech
Courtesy: News18hindi
फोटो: ThePrint
जेएनयू में CUET के जरिए होगा पीजी कोर्स में एडमिशन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीजी करने के इच्छुक छात्रों को 2022 सेशन में एडमिशन लेने के लिए CUET एग्जाम पास करना होगा। एडमिशन लेने के लिए छात्रों को CUET 2022 एग्जाम पास करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी। CUET के जरिए यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस और डिप्लोमा इन प्रोफिशियेंसी प्रोग्राम्स में एडमिशन होगा। यूनिवर्सिटी ने बताया कि इससे संबंधित जानकारी… read-more
Tags: JNU, cuet exam 2022, CUET
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Indian Express
प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित बनीं JNU की पहली महिला कुलपति
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी इससे पहले सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। शांतिश्री प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी, जिन्हें अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शांतिश्री जेएनयू की पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं। उन्होंने… read-more
Tags: VICE CHANCELLOR, JNU, appointed, first female head
Courtesy: Amar Ujala
फोटो :TNN India
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार नियुक्त किए गए यूजीसी के नए चेयरमैन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया फरवरी चार को बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दिसंबर 7, 2021 में यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो.डी. पी. सिंह के सेवानिवृत होने के बाद जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार को इस नए पद पर नियुक्त किया गया है। जेएनयू में कुमार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है हालांकि शिक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर वो पद पर बने हुए थे।
Tags: JNU, VICE CHANCELLOR, UGC, chairman
Courtesy: AmarUjala
फोटोः Positive News
अपने विवादित शब्दों के कारण एक बार फिर मुश्किल में फंसा जेएनयू
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक वेबिनार को 'Indian occupation in Kashmir' नाम से संबोधित करने के कारण जेएनयू एक बार फिर विवादों में घिर गया। यह वेबिनार सेंटर फॉर वूमंस स्टडीज द्वारा अक्टूबर 29 को आयोजित किया गया था, जिसका एबीवीपी के छात्रों द्वारा विरोध किया गया। किन्तु जेएनयू प्रशासन ने वेबिनार के आरंभ होने से पहले उसे रद्द कर दिया एवं इसके जांच का आदेश देते हुए आयोजनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Tags: JNU, cancels webinar, Indian occupation in Kashmir, ABVP
Courtesy: AajTak
फोटो: The Print
जेएनयू के अफगानी छात्रों ने जेएनयू कैंपस में वापस लौटने की मांगी अनुमति
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी मैं पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्रों ने जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन से उन्हें यूनिवर्सिटी कैंपस में आने देने की गुज़ारिश की है। जेएनयू में विश्व भर से छात्र- छात्राऐं पढ़ने आते हैं। दिल्ली सरकार के हाल के ऑर्डर में कोलेज और यूनिवर्सिटीस को बंद रखने का निर्णय लिया गया था परंतु सरकार इस मामले को देख रही है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने प्रेस नोट जारी कर इसकी सूचना दी है।
Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, JNU, University Students
Courtesy: BBC Hindi
फोटो: Shiksha News
JNU के कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम हैं 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करने वाले विनोद कुमार चौधरी के नाम 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इनमें नाक से तेज टाइप करने, आंखों पर पट्टी बांधकर टाइप करने और माउथ स्टिक से टाइप करने के रिकॉर्ड शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि उन्होंने साल 2014 में पहला रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद वह लगातार नए रिकॉर्ड बनाते गए। अपने अनोखे टैलेंट के चलते विनोद कुमार चौधरी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Tags: JNU, vinod kumar chaudhary, Guinness Book Of World Record, World Record
Courtesy: Ndtv