jodhpur internet suspended

फोटो: Telangana Today

ईद के जश्न में पड़ा खलल, जोधपुर में झड़प के बाद इंटरनेट बंद

राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर दो गुटों के बीच झड़प हुई। कुल पांच जगहों पर पथराव भी किया गया है। ईद की नमाज भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। हिंसा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। ऐहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जोधपुर में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

मंगल, 03 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Jodhpur, jodhpur crime, Rajasthan Government

Courtesy: NDTV News

JODHPUR CRIME

फोटो: DAINIK BHASKAR

राजस्थान: विधवा के शादी से इनकार करने पर लोगों ने काट दी उसकी नाक

राजस्थान के जोधपुर जिले के साकड़ा थाना क्षेत्र में विधवा गुड्‌डी पर दूसरी शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जानू खान अपने भतीजे की शादी विधवा महिला से करवाना चाहता था। महिला ये शादी नहीं करना चाहती थी। नवंबर 17 को जानू खान अपने 4-5 साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उसकी नाक काट दी। साकड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को घायल अवस्था में  सांकड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

 

बुध, 18 नवंबर 2020 - 09:56 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Jodhpur, jodhpur crime, Rajasthan, Rajasthan Government

Courtesy: dainik bhaskar