Lodta Suicides

फोटो: India TV News

पुलिस ने किया 11 पाकिस्तानी प्रवासियों की मौत की चौंकाने वाली वजह का खुलासा

जोधपुर पुलिस ने कहा कि 2020 में एक पाकिस्तानी हिंदू प्रवासी परिवार के 11 सदस्यों द्वारा की गई आत्महत्या "पारिवारिक विवाद" का परिणाम थी। पुलिस ने शनिवार को अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश की। 9 अगस्त, 2020 को जोधपुर की देचू तहसील के लोड़ता गांव में परिवार के 11 सदस्य अपने खेत में मृत पाए गए थे। परिवार के कुछ अन्य सदस्यों और समुदाय के कुछ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

रवि, 23 अप्रैल 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jodhpur, pakistani migrant mass suicide, Police, sumit final report

Courtesy: Live Hindustan

AIIMS Jodhpur

फोटो: Shiksha.com

एम्स में इन पदों पर निकली भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन

एम्स जोधपुर ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है, जिसमें सफलता पाने वाले उम्मीदवार को एक लाख रूपये से अधिक का वेतन भुगतान किया जाएगा। एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। कुल 72 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। एम्स ने 31 प्रोफेसर, 8 एडिशनल प्रोफेसर, 20 एसिसोएट प्रोफेसर और 13 पद असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्तियां निकाली है। अलग अलग पदों के लिए वेतन का अलग भुगतान होगा… read-more

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: AIIMS, Jodhpur, recruitment, Jobs

Courtesy: Zee News

Amit-Shah

फोटो: India.com

अमित शाह ने गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में किया बीजेपी ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। जोधपुर पहुंचने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने सुबह करीब साढ़े दस बजे तनोट माता मंदिर के दर्शन किए। शाह ने कहा, "राजस्थान में तनोट मां के तीर्थ स्थान को मोदी जी ने 19 करोड़ रुपये खर्च करके एक बड़ा यात्रा धाम बनाने का… read-more

शनि, 10 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Amit Shah, address, bjp meet, Jodhpur

Courtesy: Nai Duniya

Amit Shah

फोटो: Patrika

ओबीसी मोर्चा के लिए सितंबर 10 को जयपुर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 सितंबर को जोधपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान शाह बीजेपी ओबीसी मोर्चा में शामिल होंगे। राजस्थान दौरे के दौरान अमित शाह राज्य की राजधानी में आयोजित बीजेपी नेताओं और ओबीसी मोर्चा को संबोधित करेंगे। विशेष रूप से, भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति ने कांग्रेस के खिलाफ पार्टी को मजबूत करने के लिए राजस्थान में ओबीसी मतदाताओं को लुभाने के लिए सितंबर 8-10 तक भाजपा ओबीसी मोर्चा का आयोजन किया है।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, BJP, Amit Shah, obc morcha meet, Jodhpur

Courtesy: News 18

Heavy Rainfall

फोटो: Latestly

राजस्थान मौसम: भारी बारिश के कारण आज बंद रहेंगे जोधपुर के सभी स्कूल

राजस्थान के जोधपुर शहर में भारी बारिश के मद्देनज़र जोधपुर के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि, भारी बारिश के कारण शहर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे शहर का जनजीवन ठप हो गया है। शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, weather update, Jodhpur, schools closed, heavy rains

Courtesy: Amar Ujala News

murder

फोटो: SachBedhadak

जोधपुर डबल मर्डर का मास्टरमाइंड नासिक से हुआ गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में डबल मर्डर के मास्ट माइंड शंकर पटेल को पुलिस ने नासिक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर बीते पांच दिनों से नासिक में नौकरी कर रहा था। दरअसल पुलिस को जांच में पता चला था कि बीते सप्ताह बाइक सवार भाई बहन की एसयूवी कार से टक्कर के बाद मौत हुई थी, जो सोची समझी साजिश थी। आरोपी के जोधपुर पहुंचने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Jodhpur, Jodhpur Police, Nashik, murder

Courtesy: AajTak

Curfew Jodhpur

फोटो: ABP live

जोधपुर मई 6 तक बढ़ाया गया कर्फ्यू: राजस्थान

जिला पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार, राजस्थान के जोधपुर में जिले में हिंसा की घटनाओं के बाद लगाए गए कर्फ्यू में मई 6 तक की बढ़ोतरी की गयी है। आदेश के मुताबिक, "जोधपुर कमिश्नरी क्षेत्र में 3 मई को लगाया गया कर्फ्यू 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। परीक्षा देने वाले छात्र और शिक्षक आवगमन कर सकते हैं। इसके अलावा, चिकित्सा कर्मियों, बैंक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को कर्फ्यू… read-more

गुरु, 05 मई 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, curfew imposed, Jodhpur, Internet Services

Courtesy: Top 18 News

jodhpur violence

फोटो: Patrika

हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने 97 लोगों को किया गिरफ्तार : जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर में मई दो की रात झंडा फहराने को लेकर हुई झड़प के बाद पुलिस ने 97 लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐहतियात के तौर पर संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी आदेश के बाद इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। हिंसक झड़प के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर फिर से हिंसा भड़की थी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाया।

बुध, 04 मई 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Jodhpur, Jodhpur Violence, Rajasthan Government

Courtesy: News Nation TV

jodhpur internet suspended

फोटो: Telangana Today

ईद के जश्न में पड़ा खलल, जोधपुर में झड़प के बाद इंटरनेट बंद

राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर दो गुटों के बीच झड़प हुई। कुल पांच जगहों पर पथराव भी किया गया है। ईद की नमाज भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। हिंसा की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। ऐहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जोधपुर में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

मंगल, 03 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Jodhpur, jodhpur crime, Rajasthan Government

Courtesy: NDTV News

Ruckus’s in Jodhpur

फ़ोटो: Patrika

जोधपुर में ईद व अक्षय तृतीया के पूर्व दो समुदायों में तनाव, इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थान के जोधपुर में जालोरी गेट सर्कल पर परशुराम जयंती को देखते हुए कुछ लोगों ने भगवा झंडे लगाए थे। दूसरे पक्ष ने वो झंडे हटाकर वहां पर इस्लामी प्रतीक वाले झंडे लगा दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और तनातनी इतनी बढ़ी कि आधी रात को भीषण पथराव हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के… read-more

मंगल, 03 मई 2022 - 09:52 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Jodhpur, EID, Akshay Tritiya, Rajasthan

Courtesy: Amar ujala