Kurjan Bird

फोटो: E Navabharat

189 कुर्जा पक्षी मृत; जोधपुर में बर्ड फ्लू के 2 मामले सामने आए: राजस्थान

जोधपुर में पिछले सप्ताह बर्ड फ्लू के दो मामले दर्ज किए गए, जिसमें 180 कुर्जा पक्षी कथित तौर पर राजस्थान में मृत पाए गए। इसके अलावा, मृत पक्षियों के नमूने एकत्र किए गए और परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए। यह पक्षी "एवियन इन्फ्लूएंजा" से संक्रमित थे। जिला कलेक्टर ने वन अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने कहा, "हम भारत सरकार के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।"

रवि, 14 नवंबर 2021 - 11:55 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird-Flu, kurjan bird, Jodhpur

Courtesy: Jagran News

Sonu Sood

फोटो: The Indian Express

सोनू सूद ने ब्लैक फंगस से पीड़ित व्यक्ति के लिए 12 घंटे में भिजवाया जीवन रक्षक इंजेक्शन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक परिवार की ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाला इंजेक्शन भेजकर मदद की है। दरअसल जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कमल किशोर ब्लैक फंगस के शिकार हो गए, जिस कारण उन्हें लिपोसोमल अम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की जरूरत पड़ी पर बाजार में यह इंजेक्शन उपलब्ध नही हो पा रहा था, जिस कारण परिजनों ने सोनू सूद से मदद मांगी और उन्होंने 12 घंटे में इंजेक्शन भेज दिया।

शनि, 22 मई 2021 - 07:22 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Sonu Sood, Jodhpur, BLACK FUNGUS, Rajasthan

Courtesy: News18

Jail

फ़ोटो: Wallpaper Access

सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्ची उड़ाकर जोधपुर की फलौदी जेल से फरार हुए 16 कैदी

राजस्थान के जोधपुर की फलौदी जेल से 16 कैदी सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्ची उड़ाकर फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार उपकारागृह में अप्रैल 5 की शाम कैदियों को भोजन दिया जाना था। इस दौरान भोजन लेते समय कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्ची एवं सब्जियां डाली और एक एक करके 16 कैदी गायब हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड़ अधिकारी, उपपुलिस अधीक्षक, थानाधिकारी सहित आला अधिकारि मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए जांच के आदेश दिए… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jail, Jodhpur, Prisoners

Courtesy: Punjab kesari

Jodhpur jail

फ़ोटो: Aajtak

जोधपुर जेल का औचक निरीक्षण, जब्त किये गए 17 सेल फोन,18 सिम कार्ड और तीन चार्जर

जोधपुर जेल प्रशासन ने फरवरी 24 की देर रात जेल में धर पकड़ का काम शुरू किया जिसके बाद विचाराधीन कैदियों के पास से 17 सेल फोन, 18 सिम कार्ड और तीन चार्जर जब्त किए गए है। जेल अधिकारी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में जोधपुर पुलिस भी शामिल थी। वहीं, जेल के अंदर अवैध रूप से ले जाये गए ये सभी चीजों के सामने आने के बाद राजस्थान के कारागार महानिदेशक राजीव दासोत ने मामले में जांच का आदेश दिया है।

शुक्र, 26 फ़रवरी 2021 - 10:36 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Jodhpur, Jail, Police

Courtesy: Amar ujala

JODHPUR CRIME

फोटो: DAINIK BHASKAR

राजस्थान: विधवा के शादी से इनकार करने पर लोगों ने काट दी उसकी नाक

राजस्थान के जोधपुर जिले के साकड़ा थाना क्षेत्र में विधवा गुड्‌डी पर दूसरी शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जानू खान अपने भतीजे की शादी विधवा महिला से करवाना चाहता था। महिला ये शादी नहीं करना चाहती थी। नवंबर 17 को जानू खान अपने 4-5 साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उसकी नाक काट दी। साकड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को घायल अवस्था में  सांकड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

 

बुध, 18 नवंबर 2020 - 09:56 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: Jodhpur, jodhpur crime, Rajasthan, Rajasthan Government

Courtesy: dainik bhaskar

Salman-Lawrence

फोटो: Bollyworm

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सता रहा है फर्जी एनकाउंटर का डर, सलमान खान को दी थी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने की वजह से लॉरेंस बिश्नोई सुर्ख़ियों में हैं। अब गैंगस्टर लॉरेंस को हरियाणा पुलिस से फर्जी एनकाउंटर का डर सता रहा है इसलिए उन्होंने हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। लॉरेंस ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है की, "जुलाई 21 को हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डबवाली में उसके खिलाफ हत्या व कई आरोप के तहत, मामला दर्ज किया था।"

बुध, 26 अगस्त 2020 - 06:29 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Salman Khan, Jodhpur, gangster lawrence

Courtesy: Jagran