Al Zawahiri

फोटो: Mega Daily News

अमेरिका ने किया अल कायदा चीफ अल जवाहिरी को मार गिराने का दावा

अमेरिका ने 71 वर्षीय अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा करते हुए ये दावा किया है। काबुल में अमेरिका ने जुलाई 31 को किए गए हवाई हमले में जवाहिरी को मारा। अमेरिका द्वारा ओसामा बिन लादेन को मारने के 11 वर्षों बाद जवाहिरी का खातमा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जवाहिरी 9/11 हवाई हमले में शामिल था। इस हमले में 2977 लोग मारे गए थे।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 10:07 AM / by रितिका

Tags: Al Qaeda, Al Qaeda Chief, Al Zawahiri, America, Joe BIden

Courtesy: Zee News

Joe Biden

फोटो: One India

ठीक होने के बाद फिर से कोरोना संक्रमित हुए जो बिडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जुलाई 30 को एक बार फिर कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मात्र तीन दिनों पहले ही उन्होंने कोरोना वायरस के लिए नकारात्मक परीक्षण खत्म करके अपना क्वारंटाइन खत्म किया था। एंटी वायरल दवा से ट्रीटमेंट के बाद दोबारा बाइडेन का संक्रमित हो जाना एक दुर्लभ मामला है। डॉ. केविन ओ’कोनोर द्वारा जारी एक पत्र read-more

रवि, 31 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Joe BIden, Covid-19, Positive, Isolation, White House

Courtesy: News 18

Joe Biden

फोटो: The National Bulletin

कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बाइडेन ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी के तौर पर लोगों को सुझाव दिया है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में बाइडेन के संपर्क में आए हैं, उन्हें अपनी कोरोना जांच करवा लेनी चाहिए। अमेरिका में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र विशेष सावधानी बरती… read-more

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: US President, Joe BIden, covid -19 positive, White House

Courtesy: Latestly News

Iran

फोटो: USNI News

ईरान ने किया दावा, कहा- हमारे पास परमाणु बम बनाने की क्षमता

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के खाड़ी देशों की यात्रा के ठीक बाद ईरान ने दावा किया है कि उसके पास अब परमाणु बम बनाने की क्षमता आ गई है। ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खमनेई के वरिष्‍ठ सलाहकार कमाल खराजी ने कहा कि अब हमारा देश तकनीकी रूप से परमाणु बम बनाने की ताकत हासिल कर चुका है। ईरान के खुफिया विभाग के मंत्री ने कहा था कि पश्चिमी दबाव तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने के लिए बाध्‍य कर सकता है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, President, Joe BIden, Iran, Neuclear

Courtesy: News18

Farmer

फोटो: TOI

भारत में किसानों को फसलों पर सब्सिडी के मामले में अमेरिका ने जताई गहरी आपत्ति

भारत में किसानों को फसलों पर सब्सिडी के मामले को लेकर अमेरिका ने गहरी आपत्ति जताई है। अमेरिका के शीर्ष सासंदों ने जो बाइडन को पत्र लिखकर भारतीय नीति को 'व्यापार को विकृत करने वाली खतरनाक प्रथा' करार दिया है और इस संबंध में भारत के साथ डब्ल्यूटीओ में औपचारिक विमर्श का आग्रह किया है। वहीं विश्वभर के कई देशों व संगठनों ने अपने किसानों के हितों की रक्षा के लिए भारत के दृढ़ रुख की सराहना की है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 04:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, farmer, Subsidy, America, Joe BIden

Courtesy: Jagran

Joe biden

फ़ोटो: CNBC

ट्रांसलंटिक गठबंधन के एक शिखर सम्मेलन में जो बाइडन ने कहा NATO को सभी दिशाओं में करेंगे मजबूत

मैड्रिड में आयोजित हुए ट्रांसाटलांटिक गठबंधन के एक शिखर सम्मेलन में जो बाइडन ने कहा कि नाटो को हर जगह - भूमि, वायु और समुद्र में सभी दिशाओं में मजबूत किया जाएगा। इसमें पोलैंड में 5वीं सेना कोर का स्थायी मुख्यालय होगा साथ ही रोमानिया में एक अतिरिक्त रोटेशनल ब्रिगेड, जिसमें 3,000 सैनिकों और अन्य 2,000 कर्मियों का कॉम्बैट टीम शामिल है। ब्रिटेन के लिए F-35 स्टील्थ प्लेन के दो अतिरिक्त स्क्वाड्रन को शामिल किया गया है।

बुध, 29 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Madrid, Translantic, NATO, Joe BIden

Courtesy: Amar ujala

Joe Biden

फोटो: ThePrint

अमेरिका में नहीं होगी अंधाधुंध फायरिंग, 'गन कंट्रोल बिल' बना कानून

अमेरिका में बंदूक हिंसा रोधी विधेयक पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जून 25 पर हस्ताक्षर कर दिए है। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन था। कानून के तहत राज्यों के पास खतरनाक लगने वाले लोगों से हथियार वापस लेने का अधिकार होगा। स्कूलों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य व हिंसा रोकने के लिए निधि मुहैया कराई जाएगी। गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए ये कानून अहम है।

रवि, 26 जून 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: United States Of America, Joe BIden, President Joe Biden, America

Courtesy: News 18 Hindi

Joe Biden and Xi Jinping

फ़ोटो: CNN

चीन का रूस के तेल खरीद से अमेरिका नाराज, कहा- भुगतने होंगे परिणाम

तेल एवं गैस खरीदारी के जरिए रूस को चीन की ओर से मिल रहा समर्थन अमेरिका की नाराजगी और अमेरिकी कार्रवाई के खतरा को बढ़ा रहा है, चीन यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण लगाए गए प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की, तो चीन को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

बुध, 01 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Joe BIden, Russia, Putin, China, Xi Jinping

Courtesy: Navbharat Times

Joe Biden

फ़ोटो: Abp Live

Quad Summit के बाद बैठक में पीएम मोदी से बोले बाइडन कहा- भारत अमेरिका को निकटतम साझेदार बनाने के लिए कृतसंकल्प

क्वाड समिट के बाद भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय मीटिंग हुई। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी की मुलाकात हुई। बाइडेन से मुलाकात में PM मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच भरोसे की साझेदारी है। रक्षा सहित कई क्षेत्र में साझा हित है, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि मैं भारत-अमेरिका साझेदारी को पृथ्वी की सबसे निकटतम साझेदारियों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’ 

मंगल, 24 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: QUAD, Summit, meeting, modi, Joe BIden

Courtesy: Navbharat Times

India and america

फोटो: New America

भारत और अमेरिका के बीच हुआ निवेश समझौता, होगा काफी फायदा

जापान में जारी क्वाड सम्मेलन के लिए मिले भारत और अमेरिका के बीच मई 23 को ‘नए निवेश प्रोत्साहन समझौते’ पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस बैठक के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन ने द्विपक्षीय बैठक की। अब दोनों देशों के बीच अतिरिक्त निवेश सहायता कार्यक्रम मसलन ऋण, इक्विटी निवेश, निवेश गारंटी, निवेश बीमा और संभावित परियोजनाओं और अनुदानों के लिए अध्ययन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

मंगल, 24 मई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: America, India, PM Modi, Joe BIden

Courtesy: Zee News