New White Ball Captain

फोटो: One India

जोस बटलर बने इंग्लैंड के नए व्हाइट-बॉल कप्तान

इयोन मोर्गन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद इंग्लैंड ने जोस बटलर को अपना नया व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है। मॉर्गन ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवानिवृत्ति की घोषणा की। बटलर ने कहा, "मैं पिछले सात वर्षों में इयोन मोर्गन के उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अपना हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। वह एक प्रेरणादायक नेता रहे हैं, और उनके तहत… read-more

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jos Buttler, England, new white ball captain

Courtesy: Live Hindustan

Jos buttler

फोटो: IndiaTV News

ऑरेंज कैप के मुख्य दावेदार हैं जोस बटलर, ये हैं मेन बल्लेबाज

आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर 588 रन बनाकर सबसे आगे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 65.33 की औसत से 150.76 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। बटलर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज केएल राहुल 451 रन बना चुके हैं। इसके असावा पंजाब किंग्स के शिखर धवन 369 रन, अभिषेक शर्मा 324 रन और श्रेयस अय्यर 324 रन बनाकर टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं।

बुध, 04 मई 2022 - 11:10 AM / by रितिका

Tags: Shikhar Dhawan, IPL, Shreyas Iyer, KL Rahul, Jos Buttler

Courtesy: ABP Live

Jos Buttler

फोटो: IndiaTV News

आईपीएल में जोस बटलर ने मारे चार छक्के, मुंबई के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने अप्रैल 30 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 52 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की बदौलत 67 रन बनाए। जोस ने राजस्थान की टीम के लिए सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। अजिंक्स रहाणे ने वर्ष 2012 में एक सीजन में 560 रन बनाए थे, जबकि बटलर इस सीजन में 566 रन बना चुके है। जोस के आईपीएल में 100 छक्के का आंकड़ा भी पूरा हो गया है।

रवि, 01 मई 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Jos Buttler, IPL, cricket ipl, Rajasthan Royals

Courtesy: AajTak News

Eng vs Aus

फोटो: India TV

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दी आठ विकेट से करारी शिकस्त

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर 30 को खेले गए ग्रुप 1 के मैच को इंग्लैंड ने जोस बटलर के 71 रनों की आतिशी पारी के दम पर 8 विकेट से जीत लिया। यह इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के बाद इंग्लैंड का टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 125 रन ही बनाये थे।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: England, Australia, T20 World Cup, Jos Buttler

Courtesy: Zee News Hindi

Jos buttler

फोटो: India TV

राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टीम से बाहर

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर यूएई में होने वाले आईपीएल के दूसरे चरण का हिस्सा नही होंगे। राजस्थान रॉयल्स ने इसकी जानकारी एक ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया है कि, जोस बटलर दूसरे बच्चे के जन्म के लिए आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं दूसरी तरफ तेज़ गेंदबाज़ जोफरा आर्चर भी कोहनी में चोट की वजह से दूसरे चरण में टीम का… read-more

रवि, 22 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Rajasthan Royals, Jos Buttler, IPL, Jofra Archer

Courtesy: Aajtak News

jos buttler

फोटो: ESPN Cricinfo

जोस बटलर ने चुनी अपनी ऑलटाइम आइपीएल प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले जोस बटलर ने अपनी ऑलटाइम आइपीएल प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इसमें उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों जैसे- मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना और यूनिवर्स बॉस गेल को नजरंदाज़ किया है। जोस बटलर की चुनी टीम कुछ इस प्रकार है- जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एम एस धौनी (विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

सोम, 17 मई 2021 - 03:02 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Jos Buttler, IPL, Playing Eleven, England, Virat Kohli, MS DHONI, Chris Gayle, Suresh Raina

Courtesy: Jagran News

England vs india

फ़ोटो: Ndtv.com

Ind vs Eng: तीसरे टी20 में चला बटलर का बल्ला, इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

भारत बनाम इंग्लैंड चल रही टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर अपनी जीत दर्ज़ की है। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरे भारत ने 157 रनों का लक्ष्य दिया जिसे इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉस बटलर की 83 रनों की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। इसके साथ अब पांच मैचों की इस सीरीज़ में इंग्लैंड को 2-1 से बढ़त मिल गई है। साथ ही अगला मुकाबला सीरीज़ पर कब्ज़ा करने वाले के लिए निर्णायक मुकाबला होगा।

बुध, 17 मार्च 2021 - 09:31 AM / by आकाश तिवारी

Tags: India vs England, Jos Buttler, Cricket

Courtesy: Punjab kesari

Jos Buttler

फ़ोटो: Aajtak

इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर ने की इंडियन प्रीमियर लीग की तारीफ

इंग्लैंड के ए क्लास क्रिकेटर जोस बटलर ने प्रति वर्ष भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग की जमकर तारीफ की है। आईपीएल से मिलने वाली आर्थिक मदद की बात करते हुए बटलर ने कहा कि हम सभी को आईपीएल के फायदे पता हैं। यह बड़ा टूर्नामेंट है और इससे काफी कमाई होती है। शेड्यूल कठिन है इसलिए ईसीबी और खिलाड़ी संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ टेस्ट खेलने के चलते ईसीबी ने उन्हें कभी आईपीएल से बाहर रहने को… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 12:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Jos Buttler, IPL, England

Courtesy: Aajtak News

Jos Buttler

फोटो: Scroll.in

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स टीम के बल्लेबाज़ जोस बटलर ने की मैदान में वापसी

आईपीएल 2020 में इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज़ जोस बटलर क्वारंटाइन नियमों की वजह से अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के पहले मुकाबले में शामिल नहीं हो पाए थे। अपना क्वारंटाइन पूरा करने के बाद अब जोस सितम्बर 27 को होने वाले मैच में टीम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। बटलर ने सितम्बर 26 को कहा कि, ''टीम के साथ एक सकारात्मक ऊर्जा है, इसलिए… read-more

रवि, 27 सितंबर 2020 - 02:59 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Rajasthan Royals, Kings XI Punjab, IPL 2020, Jos Buttler

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR