Amit Shaah

फोटो: Amrit Vichar

अमित शाह, जेपी नड्डा करेंगे भाजपा मुख्यालय का उद्घाटन, असम में करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज असम जाएंगे। भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कहा, पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शनिवार को नवनिर्मित असम राज्य भाजपा मुख्यालय का भी उद्घाटन करेंगे और उसके बाद बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए एक चुनाव प्रबंधन समिति सहित कुछ लोगों के… read-more

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, JP Nadda, inaugurate, bjp headquarters, meet party workers, Assam

Courtesy: The Print

JP Nadda

फोटो: Jagran Images

जेपी नड्डा ने दिखाई नमो किसान पंचायत कार्यक्रम के लिए ई-बाइक को हरी झंडी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए आज गांधीनगर में नमो किसान पंचायत कार्यक्रम के लिए ई-बाइक को हरी झंडी दिखाई। नड्डा ने किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए पीएम मोदी की सराहना की। भाजपा प्रमुख ने कहा, मोदी सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से महामारी के दौरान गरीबों को मजबूत करने… read-more

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, BJP President, JP Nadda, flags, e-bikes, namo kisan panchayat programme

Courtesy: Patrika News

Amit Sah,JP Nadda,Kuldeep Bishnoi

फोटो: Prabhasakshi

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले कांग्रेस से निष्कासित कुलदीप बिश्नोई

कांग्रेस से निष्कासित नेता कुलदीप बिश्नोई ने अमित शाह और जेपी नड्डा से जुलाई 10 को मुलाकात की है। कुलदीप ने इस मुलाकात के फोटोज ट्वीटर अकाउंट परे शेयर किए है। कांग्रेस से निष्कासन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुलदीप जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि कुलदीप जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे… read-more

रवि, 10 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Kuldeep Bishnoi, JP Nadda, Amit Shah, BJP

Courtesy: News 18

Anand Sharma,J.P Nadda

फोटो: AajTak

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बीच हुई मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के चुनावों से पूर्व ही राजनीतिक गलियारों में हलचल होने लगी है क्योंकि कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात जुलाई सात की शाम को हुई है। हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। आनंद शर्मा पार्टी शीर्ष नेतृत्व को लेकर कई बार नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 12:25 PM / by रितिका

Tags: Anand Sharma, Himachal Pradesh, BJP, JP Nadda

Courtesy: aajtak.in

PM Modi

फोटो: The Economic Times

भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जुलाई दो से होगा। बैठक की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक के बाद विशाल रैली होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। बता दें कि हैदराबाद में 18 वर्षों बाद बैठक की जा रही है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी जुलाई दो को बेगमपेट पहुचेंगे। इस बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार होगी।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Modi Address, JP Nadda, BJP

Courtesy: ABP Live

JP Nadda

फ़ोटो: Indian Express

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा- अपराधी कभी अपराध स्वीकार नहीं करता

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा होने वाले उपचुनाव के लिए बैठक कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि  क्या आपने कभी किसी अपराधी को यह कहते हुए देखा है कि मैं अपराधी हूं? सोनिया-राहुल गांधी निश्चित रूप से इससे इनकार करेंगे। यदि चार्जशीट दायर की जाती है, तो आप इसे रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, लेकिन उन्होंने जमानत मांगी। इसका मतलब है कि वे दोषी… read-more

बुध, 01 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BJP, President, JP Nadda, Sonia, Rahul Gandhi

Courtesy: Jagran

JP Nadda

फ़ोटो: The Indian Express

काशी मथुरा के संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं, अदालत के निर्णय पर होगा फैसला: जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि काशी और मथुरा का मामला भाजपा के एजेंडे में नहीं है। इन दोनों ही मामले में संविधान और अदालत को निर्णय लेना है। भाजपा के एजेंडे में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शामिल था। काशी और मथुरा के मामले में अदालत के फैसले को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर की तरह काशी और मथुरा के संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 07:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: BJP, President, JP Nadda, Kashi, Mathura

Courtesy: News18

jp nadda

फोटो: The Indian Express

मोदी सरकार के कार्यकाल में हुअ 6.53 लाख प्राइमरी स्कूल का निर्माण : जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को मई 30 को आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजादी के बाद 70 वर्षों में देश में 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय खोले थे जबकि मोदी सरकार ने आठ वर्षों के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय खोले हैं। देश यूनिवर्सल एजुकेशन की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

मंगल, 31 मई 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Modi Government, PM Narendra Modi, School, JP Nadda

Courtesy: ABP Live

bjp rajasthan

फोटो: AajTak

भाजपा ने शुरू की 'मिशन 2023' की तैयारी, जयपुर में मई 20-21 को होगा मंथन

भाजपा ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तैयारियां शुरू करते हुए मई 20-21 को जयपुर में दिग्गज नेताओं की बैठक बुलाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। इस बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देने पर चर्चा होगी। पार्टी की रणनीति भी तैयार होगी। राज्य में चलाए गए अभियानों की समीक्षा भी होगी।

बुध, 04 मई 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: Rajasthan, BJP, JP Nadda, PM Modi

Courtesy: NDTV News

UP Govt Formation Adityanath Meets BJP Chief Nadda

फोटो: India TV News

यूपी सरकार गठन: बीजेपी अद्ध्यक्ष नड्डा से मिले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मार्च 23 को राज्य में सरकार गठन पर चर्चा के लिए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा मार्च 24 को अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में सरकार गठन के लिए पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में बरकरार रखा जाएगा, जबकि पार्टी को उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर फैसला करना है।

गुरु, 24 मार्च 2022 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Adityanath, JP Nadda, Uttar Pradesh

Courtesy: NDTV Hindi