Khelo India Etu kabaddi player

फोटो: My Sirsa News

सबसे छोटी उम्र में कबड्डी के क्षेत्र में हासिल की सफलता

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के दुमका में एक छोटे से गांव में ट्रैक्टर चालक की बेटी एतू 13 वर्ष की उम्र में पहला रेड करते ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। गेम्स में सबसे कम उम्र में प्रवेश करने वाली वो पहली खिलाड़ी है। एतू का कहना है कि वो एक कोच बनना चाहती है। इससे पूर्व वो खेल के संबंध में हर तरह की जानकारी हासिल करना चाहती है और भविष्य में युवाओं के साथ काम करना चाहती है।

मंगल, 07 जून 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: sports, Kabaddi, Khelo India Youth Games, Khelo India

Courtesy: Zee News

himveers

फोटो: Twitter

बर्फ से ढ़के पहाडों के बीच आईटीबीपी के जवानों ने खेली कबड्डी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों का एक वीडियो आईटीबीपी ने ट्वीट किया है जिसमें जवान बर्फ के बीच कबड्डी खेलते दिख रहे है। आईटीबीपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि "फुल ऑफ जोश, प्लेइंग इन स्नो"। जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर जिस जोश के साथ जवान कबड्डी खेल रहे हैं, उसे सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काफी सराहा है। 52 सेकेंड के वीडियो में 10 जवान कबड्डी… read-more

सोम, 14 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: ITBP, Himachal Pradesh, indo-tibetan border police, Kabaddi

Courtesy: NDTV News

PKL

फोटो: Pro Kabaddi

आज से होगा प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन का आगाज

प्रो कबड्डी लीग के आठवें संस्करण का शुभारंभ दिसंबर 22 से होगा। इस लीग के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग का पहला मुकाबला यू मुंबा और बेंगलुरू बुल्स के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस बार स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और ग्रुप स्टेज में 66 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार सभी मुकाबले बेंगलोर के शेरेटन ग्रांड व्हाइटफील्ड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में खेले जाएंगे। 

बुध, 22 दिसम्बर 2021 - 05:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Pro Kabaddi League 2021, Kabaddi, sports

Courtesy: Prabhat Khabar