Ind vs Sa

फोटो: ESPNcricinfo

दूसरे टेस्ट के पहले दिन दिखा अफ्रीकी गेंदबाज़ों का जलवा, 202 रनो पर सिमटी टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिये हैं। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 202 रनो पर ही सिमट गई है। कप्तान केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने 46 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने 4, रबाडा और ओलिवर ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 12:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, KL Rahul, Kagiso Rabada

Courtesy: Aajtak News

SA vs ENG

फोटो: Zee5

इंग्लैंड से जीतकर भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच नवंबर छः को खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने रबाडा की हैट्रिक के दम पर 10 रनों से जीत लिया है। लेकिन इस जीत के बावजूद भी साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने वान डेर डुसेन के 94 रनों के दम पर 189 रन बनाये थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 179 ही रन बना पाई।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 01:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: South Africa, England, Kagiso Rabada, T20 World Cup

Courtesy: Aaj Tak news

Rabada And Nortje

फोटो: CricXtasy

IPL: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका

अप्रैल 9 से शुरू होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्खिया पहले मैच में नही खेल पाएंगे। दरअसल, इन खिलाड़ियों को इंडिया पहुंचने के बाद कोविड19 प्रोटोकॉल के तहत एक हफ्ते तक क्वारंटीन रहना होगा। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच अप्रैल 10 को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होगा। बता दें, चोट के चलते श्रेयस अय्यर पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। जिस कारण ऋषभ पंत को… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: IPL, Delhi Capitals, Kagiso Rabada, Covid-19

Courtesy: Abplive