कोविड 19 की चपेट में आई अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गई है। अप्रैल 26 को इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है। इस संबंध में व्हाइट हाउस ने बयान दिया कि कमला में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखे हैं। हालांकि उनके रेपिड और आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद हैरिस आइसोलेशन में है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनका काम फिर से शुरू होगा।
Tags: Kamala Harris, White House, The White House
Courtesy: Hindustan
कोविड-आतंकवाद जैसे मुद्दों पर कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी ने की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 23 को व्हाइट हाउस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से पहली मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पाकिस्तान के आतंकवाद, कोरोना के मुद्दे पर बात की। इसके अलावा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों में पारस्परकि व वैश्विक हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि इस बैठक से वो बेहद खुश हैं। कमला हैरिस ने कहा कि वो भारत के पीएम का स्वागत कर खुश है।
Tags: White House, Kamala Harris, PM Narendra Modi
Courtesy: News 18 Hindi
लिंकन स्मारक के सामने कमला हैरिस की कांच की तस्वीर लगाकर किया गया सम्मान
अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सम्मान में वांशिगटन के ऐतिहासिक लिंकन स्मारक के सामने उनकी एक कांच की तस्वीर लगाई गई है। राष्ट्रीय महिला इतिहास संग्रहालय की सीईओ हॉली होचनर ने इस बात पर कहा कि ''कमला हैरिस जैसी एक अश्वेत महिला का पहली बार अमेरिका का उप राष्ट्रपति बनना, अमेरिकी इतिहास में मील का पत्थर है।” कमला हैरिस की यह तस्वीर फरवरी 6 से लोगों के बीच प्रदर्शित की जाने वाली है।
Tags: Kamala Harris, Lincoln Memorial, Washington, Vice President
Courtesy: Hindustan Samachar
बाइडेन प्रशासन में महिलाओं को मिली ख़ास तरजीह, महिला हिस्सेदारी का बना रिकॉर्ड
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में महिलाओं को अधिक पदों के लिए चुना है एवं अपनी प्रेस टीम में सिर्फ महिलाओं को ही स्थान दिया है। ऐसा करने वाले वह पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। बाइडन ने कहा कि ''वह अपने प्रशासन को विविध बनाएंगे, जो देश की विविधता और उसकी संस्कृति को दर्शाएगा"। उन्होंने महत्वपूर्ण पदों में भारतीय मूल की महिलाओं को भी शामिल किया है। अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ है की, वित्त मंत्री पद के लिए एक महिला (अर्थशास्… read-more
Tags: Biden Administration, Kamala Harris, Joe BIden, America
Courtesy: JAGRAN
जीरो फॉलोअर्स के साथ फिर से शुरू हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का अकाउंट @POTUS
ट्विटर ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को @POTUS और @WhiteHouse अकाउंट के जीरो फ़ॉलोअर्स करके उन्हें सौंप दिए हैं। ट्विटर ने ट्रम्प प्रशासन के अकाउंट को आर्काइव करके, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रथम महिला एवं वाइट हाउस के प्रेस सचिव को नए यूजरनेम्स दिए गए हैं। ट्विटर अकाउंट जैसे, @ SenKamalaHarris का नाम अब @VP है, @FLOTUSBiden का नाम अब @FLOTUS है, @PresElectBiden का नाम अब @POTUS हो चुका है। हालांकि, नीतियों के अनुसार… read-more
Tags: Joe BIden, Donald Trump, Kamala Harris, US Election 2020
Courtesy: JAGRAN NEWS
आधिकारिक तौर पर हुई अमेरिका के नए राष्ट्रपति की घोषणा, बाइडेन ने हासिल की शानदार जीत
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के आधिकारिक विजेता की घोषणा कर दी गई है। इन चुनावों के विजेता डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन हैं, जिन्हे इलेक्टोरल कॉलेज से कुल 306 वोट मिले हैं, और वहीं ट्रम्प को केवल 236 वोट मिले हैं। इन चुनावो की गिनती को जनवरी 6 को वाशिंगटन भेजा जाएगा, जहाँ इनकी गिनती एक अंतिम बार की जाएगी। अंतिम नतीजों के बाद जनवरी 20 को कमला हैरिस और जो बाइडेन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।
Tags: Joe BIden, Donald Trump, US Election 2020, Kamala Harris
Courtesy: JAGRAN NEWS
टाइम मैगज़ीन ने किया, जो बाइडेन और कमला हैरिस का 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुनाव
टाइम मैगज़ीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को वर्ष 2020 के लिए 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुना है। टाइम पत्रिका के एडिटर एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा है कि, ''अमेरिका में बदलाव व दुनिया को उम्मीद का नजरिया पेश करने के लिए बाइडन और कमला को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है।'' कमला हैरिस और जो बाइडेन ने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास कायम किया है।
Tags: Joe BIden, Kamala Harris, Person of the Year, TIME magazine
Courtesy: JAGRAN NEWS
अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर कोरोना की मार, कोरोना वैक्सिन के लिए ट्रंप पर भरोसा नहीं : कमला हैरिस
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नवंबर में होना है और कोरोना से देश की अर्थव्यवस्था लचर सी गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मैं कहूंगी कि मैं ट्रंप पर भरोसा नहीं करूंगी और वह जिसके बारे में बात करें वह एक विश्वसनीय स्रोत होना चाहिए जो प्रभावकारिता और विश्वसनीयता की बात करे। अन्यथा मैं उनकी बात पर भरोसा नहीं करूंगी।'
Tags: Kamala Harris, Donald Trump, United States Of America
Courtesy: Amar Ujala