सितंबर 24 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 24 को व्हाइट हाउस में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात करने के साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद क्वाड समिट होगी, जिसकी मेज़बानी पहली बार राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। इस समिट में अफगानिस्तान, इंडो-पैसिफिक, कोविड-19 महामारी और जलवाायु संकट जैसे मुद्दों पर बात होगी। क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है।
Tags: PM Modi, Jo Biden, Quad Meeting, Kamla harris
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
पहली बार अमेरिकन राष्ट्रपति के प्रशासन में शामिल होंगे भारतीय मूल के 20 लोग
अमेरिका के 46वें निर्वाचित राष्ट्रीपति जो बाइडन के प्रशासन में 20 भारतीय-अमेरिकीयों को नियुक्त किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब शपथ ग्रहण समाराहों में किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया गया है। इन सभी में 17 लोग वाइटहाउस में अहम पद संभालेंगे जिनमे से एक, पहली भारतीय मूल की और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी। इस सूचि में नीरा टंडन और डॉ. विवेक गुप्ता भी है जो प्रबंधन एवं बजट… read-more
Tags: Joe BIden, Kamla harris, Indian-American, Administration
Courtesy: AMARUJALA NEWS
इतिहास में पहली बार उपराष्ट्रपति को भी चुना गया Time मैगज़ीन 'पर्सन ऑफ़ द ईयर'
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को टाइम मैगज़ीन '2020 पर्सन ऑफ़ द ईयर' चुना गया है। इस पर टाइम मैगज़ीन ने कहा की अमेरीकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले हर राष्ट्रपति को 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' चुना जाता है। हालाँकि हमने पहली बार राष्ट्रपति के साथ उपराष्ट्रपति को भी इससे सम्मानित किया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरीकी इतिहास में पहली अश्वेत और पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं।
Tags: TIME magazine, Person of the Year, Joe BIden, Kamla harris
Courtesy: INDIA.COM
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति कहलायेंगे अमेरिका के पहले 'सेकंड जेंटलमेन'
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद, उपराष्ट्रपति के पद के लिए कमला हैरिस को जीत हासिल हुई है। कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी, और उन्होंने यह एक नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ अमेरिका के पहले 'सेकंड जेंटलमेन' बनेंगे। दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति की पत्नी को 'फर्स्ट लेडी' और उपराष्ट्रपति की पत्नी को 'सेकंड लेडी' से सम्बोधित किया जाता है। परंतु, इस बार उपराष्ट्रपति एक महिला है… read-more
Tags: Kamla harris, US Election 2020, second gentlemen, second lady
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
भारतीय मूल की कमला हैरिस बनेगी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार जो बिडेन ने बाजी मार ली है। वहीं,अब भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी अमेरिका की राजनीति में नया कीर्तिमान रचा है एवं वे अब अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेगी। बता दें कि कमला हैरिस ने अमेरिकी सीनेटर में सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला अटॉर्नी के रूप में काम किया है एवं वे कैलिफोर्निया की पहली महिला थीं जिन्हें अटॉर्नी जनरल चुना गया था।
Tags: Kamla harris, Indian-American, President
Courtesy: Aajtak news
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रम्प को बताया एक विफल राष्ट्रपति
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में, उपराष्ट्रपति पद के लिए खड़ी डेमोक्रेटिक प्रत्याशी कमला हैरिस ने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए कहा कि ''इतिहास में ट्रंप का कार्यकाल पूरी तरह विफल प्रशासन के रूप में याद किया जाएगा।'' कमला हैरिस ने यह भी कहा कि, अमेरिका को एक सच बोलने वाले राष्ट्रपति की ज़रूरत है।
Tags: US Presidential Election, US President, Kamla harris, Donald Trump
Courtesy: JAGRAN NEWS
यूएस चुनाव 2020: कमला हैरिस ने कोविड-19 से निपटने के लिए ट्रम्प प्रशासन को बताया असफल
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर 3 को चुनाव होने वाले है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के तरीकों को एक 'बड़ी असफलता' कहा है। कमला हैरिस ने कहा कि, ''प्रशासन की अयोग्यता के कारण अमेरिका के लोगों को बहुत बलिदान करना पड़ा है।''
Tags: Donald Trump, Kamla harris, Coronavirus, US Election 2020
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR