Kane Williamson

फोटो: Sport Star

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मुकाबले से बाहर हुए केन विलियमसन

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने अक्टूबर 31 को घोषणा करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन मौजूदा आईसीसी विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अंगूठे के फ्रैक्चर से उबरने के बाद कप्तान पिछले दो दिनों से नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन प्रोटियाज का सामना करने के लिए समय पर फिट नहीं थे। आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। 

बुध, 01 नवंबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kane Williamson, ruled out, icc cricket world cup 2023

Courtesy: Live Hindustan

kane-williamson

फोटो: Twitter

सर्जरी के कारण वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत में खेले जाने वाले आगामी एकदिवसीय विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। उनके दाहिने घुटने में रैप्चर्ड एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट है। चोट सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मैच के दौरान लगी चोट का परिणाम है। विलियमसन गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे जिन्होंने उन्हें नीलामी में बेस प्राइस पर खरीदा था। विलियमसन के घुटने के आसपास की सूजन कम होने के बाद अगले तीन… read-more

गुरु, 06 अप्रैल 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kane Williamson, miss odi world cup, undergo surgery

Courtesy: Jagran News

Gujarat Titans

फोटो: India TV News

आईपीएल 2023 से बाहर केन विलियमसन, गुजरात टाइटंस ने की पुष्टि

गुजरात टाइटंस ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बल्लेबाज केन विलियमसन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 सीज़न के ओपनर के दौरान बाउंड्री पर गेंद को पकड़ने की कोशिश के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। गुजरात टाइटंस ने ट्वीट किया, हमे घोषणा करते हुए खेद है, केन विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीज़न के सलामी बल्लेबाज में चोट लगने के बाद टाटा आईपीएल 2023 से… read-more

रवि, 02 अप्रैल 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ipl 2023, Gujarat Titans, Kane Williamson, ruled out, tournament

Courtesy: One India

Kane Williamson

फोटो: The Telegraph

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, पाए गए कोविड 19 संक्रमित

नॉटिंघम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच जून 10 से खेला जाना है, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन नहीं खेलेंगे। केन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केन को मामूली लक्षण जून नौ को दिखाई दिए, जिसके बाद रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड पहला मैच हार चुकी है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: Kane Williamson, New Zealand Cricket, New Zealand, New Zealand Cricket Team

Courtesy: News 18 Hindi

Kane Williamson

फोटो: ESPNcricinfo

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे कप्तान केन विलियमसन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 17 से तीन टी-20 मैचों की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले भारत के लिए एक अच्छी सामने आई है। टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस समय भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kane Williamson, New Zealand, India, Ind Vs NZ

Courtesy: NDTV News

WTC Champion New Zealand

फोटो: The Guardian

भारत को हराकर न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड की पहली टेस्ट चैंपियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। भारत दूसरी पारी में  कुल 170 रन ही बना पाई जिसमें कप्तान कोहली का महज 13 रनों का  योगदान रहा। मैच की दोनों पारियों में तेज गेंदबाज  जेमिसन ने विराट को आउट किया। छठे दिन के आखिरी सेशन में न्यूजीलैंड को 139 रनों के पीछा करना था, जिसे उन्होंने 45.5 ओवरों में पूरा कर दिया।

गुरु, 24 जून 2021 - 10:35 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: ICC WTC Final 2021, Kane Williamson, Virat Kohli, TEAM INDIA

Courtesy: Aajtak

michael vaughan, virat & kane

फोटो: Hindustan Times

अगर भारत के होते विलियम्सन तो कहलाते दुनिया के महानतम खिलाड़ी : माइकल वॉन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक इंटरव्यू में कहा कि सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक पाने के लिए लोग विराट को महान बताते हैं, लेकिन असल में दुनिया के महानतम खिलाड़ी केन विलियम्सन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अगर कोई विलियम्सन को महानतम कहेगा तो सोशल मीडिया पर उसकी फजीहत कर दी जाती है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनके कितने फॉलोअर है, वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 11:00 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Kane Williamson, Virat Kohli, michael vaughan, Cricket

Courtesy: Dainik Bhaskar

David and kane

फोटो: Times of India

सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान बनाये गए केन विलियमसन

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक बयान में बताया कि डेविड वार्नर को अब कप्तानी से हटाया जा रहा है और टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में केन विलियमसन कप्तानी करेंगे। बयान में बताया गया कि टीम अपने विदेशी खिलाड़ियों के सेट में बदलाव करेगी जिससे डेविड वार्नर को राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाले मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है। बता दें, सिर्फ एक जीत के साथ टीम अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। 

रवि, 02 मई 2021 - 09:44 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: David Warner, Kane Williamson, Sunrisers Hyderabad, VIVO IPL

Courtesy: Jagran