Karan Jauhar

फोटो: Latestly

गंभीर ट्रोलिंग के बाद करण जौहर ने छोड़ा ट्विटर

देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर अपने ट्वीट्स के कारण बार-बार सुर्खियां बटोरते रहते हैं।  हालांकि, वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। करण ने अक्टूबर 10 को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से बाहर निकलने की घोषणा की है। उन्होंने अपने बाहर निकलने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, "केवल अधिक सकारात्मक ऊर्जा के लिए जगह बनाना और यह उसी दिशा में एक कदम है। अलविदा ट्विटर!"।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, karan Johar, quits, Twitter, Trolling

Courtesy: India TV

Karan Johar

फोटो: Hindustan Times

डिज्नी हॉटस्टार पर करण जौहर लाएंगे नया शो

फेमस सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की सफलता के बाद करण जौहर अब डिज्नी हॉटस्टार पर नया शो "शोटाइम" लेकर आ रहे है। इस शो में कई दिग्गज हस्तियां अपने जीवन से जुड़े पहलुओं को खोलते हुए दिखेंगी। ये शो बॉलीवुड के कई सीक्रेट्स से पर्दा उठाएगा। इसके अलावा इस शो में कई सीक्रेट्स भी खोले जाएंगे। इस नई सीरीज को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: web series, karan Johar, Kofee With Karan

Courtesy: News 18 Hindi

Fabulous Lives of Bollywood Wives

फोटो: You Tube

फैबुलस लाइफ ऑफ वाइव्स पार्ट 2 का नया ट्रेलर जारी

वेब शो ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ सीजन 2 का नया ट्रेलर अगस्त 19 को जारी हो गया है। इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। सीरीज में नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह मुख्य भूमिका में है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने शो का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा कि #फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का ट्रेलर आ गया है और 2 सितंबर से केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: karan Johar, Seema Sajdeh, Maheep Kapoor, Neelam Kothari, Bhavana Pandey

Courtesy: News 18 Hindi

Karan Johar

फोटो: Tellychakkar

करण जोहर ने बताया कुछ कुछ होता है में इन्हें करेंगे कास्ट

फिल्म निर्माता करण जोहर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ कुछ होता है को लेकर बड़ी बात कही है। कारण जोहर ने बताया कि अगर इस फिल्म को दोबारा बनाया गया तो अंजली, राहुल और टीना के किरदार में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर को कास्ट करेंगे। बता दें कि कुछ कुछ होता है 1998 में बनी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: karan Johar, Ranveer Singh, Alia Bhat, Jhanvi Kapoor

Courtesy: ABP Live

karan johar

फोटो: The Indian Express

बिग बॉस ओटीटी 2 करण जौहर नहीं करेंगे होस्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 को इस बार करण जौहर ने होस्ट करने से इंकार कर दिया है। करण जौहर अपने टॉक शो कॉफी विद करण की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने करण के रिप्लेसमेंट की तैयारी कर ली है। मेकर्स ने फराह खान को बीग बॉस ओटीटी 2 के लिए अप्रोच किया है। इससे पहले सीजन में भी फराह खान शो में नियमित तौर पर आती रहती थी।

शुक्र, 24 जून 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: karan Johar, big boss ott, Bigg Boss, farah khan

Courtesy: News 18 Hindi

Karan Johar

फोटो: Hindustan Times

करण जौहर के शो कॉफी विद करण की प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान

टीवी के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण के साथ अब करण जौहर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौटने वाले हैं। इसका ऐलान बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर ने किया है। उन्होंने बताया कि शो जुलाई से दर्शकों के बीच दस्तक देगा। इस बार इस शो का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमिरयर होगा। इस बार सीजन में सामंथा रुथ प्रभु, काजोल, विजय देवरकोंडा और मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर जैसे कई नजर आ सकते… read-more

रवि, 19 जून 2022 - 06:53 PM / by रितिका

Tags: karan Johar, talk show, talk show host, Disney+ Hotstar

Courtesy: News 18 Hindi

Karan johar

फ़ोटो: Hindustan Times

जुग-जुग जियो फ़िल्म को लेकर करण जौहर के खिलाफ कॉमर्शियल केस, कहानी चोरी का आरोप

कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन मामले में विशाल सिंह ने करण जौहर उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 के खिलाफ कॉमर्शियल केस किया है। रांची अदालत ने केस को स्वीकार करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। विशाल सिंह ने आरोप लगाया है कि करण जौहर की आनेवाली अगली फिल्म 'जुग-जुग जियो' की कहानी मेरी 'बन्नी रानी' की कहानी से चोरी की गया है। 

बुध, 15 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: karan Johar, Dharma Production, Copyright violation, Vishal Singh

Courtesy: Hindustan

karan johar

फोटो: Pinkvilla

निर्माता करण जौहर की बर्थडे पार्टी में फूटा कोरोना बम, 50 से अधिक लोग हुए संक्रमित

बॉलीवुड निर्माता करण जौहर की बर्थडे पार्टी में तमाम सीतारों ने शिरकत की थी। अब जानकारी मिली है कि पार्टी में आए 50 से 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि बदनामी के डर से सितारे कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में आए कई सिलेब्रिटी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। बता दें हाल ही में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर संक्रमित हुए थे।

रवि, 05 जून 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: karan Johar, Akshay Kumar, Karthik Aryan, Covid-19

Courtesy: Zee News

Jug jug jiyo

फ़ोटो: E24

पाक सिंगर ने धर्मा प्रोडक्शन पर नई फिल्म जग जुग जियो के लिए गाना चुराने का लगाया आरोप

पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक का दावा है कि करण जौहर ने उनका गाना कॉपी किया है। उन्होंने गाने से जुड़े दो ट्वीट्स किए हैं। इस पर उनके देश के लोग भारत के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। वहीं ट्वीट में दावा किया गया है कि धर्मा प्रोडक्शन के पास गाना यूज करने के राइट्स हैं। अबरार ने इसके बाद एक और ट्वीट किया है, नच पंजाबन गाने का लाइसेंस किसी को नहीं दिया गया है। 

सोम, 23 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, SINGER, Dharma, karan Johar, Copy

Courtesy: Amar ujala

jug jug jeeyo poster

फोटो: knownews

जारी हुआ फिल्म जुग जुग जीयो का पोस्टर, जून 24 को होगी रिलीज

करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म जुग जुग जीयो का पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म के चार पोस्टर रिलीज हुए है, जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर हंसते हुए दिख रहे हैं। फिल्म जून 24 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में टीवी एंकर मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोहली भी हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज होते ही फैंस की धड़कने बढ़ गई है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Kiara Advani, karan Johar, Varun Dhawan, Neetu Kapoor

Courtesy: AajTak News