Pakistani Model Photoshoot

फ़ोटो: The Times Of India

सिख समुदाय की नाराजगी के बाद पाकिस्तानी मॉडल ने मांगी माफी

पाकिस्तानी मॉडल ने हाल ही में करतारपुर के श्री दरबार साहिब गुरुद्वारा में बिना सिर ढके फोटोशूट कराया था। जिसके बाद सिख समुदाय उनसे नाराज था। सिख समुदाय की नाराजगी को देखते हुए सौलेहा इम्तियाज ने माफी मांगते हुए कहा की उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। ग़ौरतलब है कि भारतीय पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने ट्विटर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और धार्मिक मामलों के मंत्रालय को टैग करते हुए इस मामले की शिकायत की थी।

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: photoshoot, gurudwara, Kartarpur Sahib

Courtesy: NDTV nEWS

Kartarpur Sahib In CMS Free Pilgrimage Scheme-

फोटो: Times Now News

दिल्ली सरकार ने करतारपुर साहिब को सीएम की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना में किया शामिल

दिल्ली सरकार ने नवंबर 26 को घोषणा की है कि वह अपनी मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को पाकिस्तान के करतारपुर साहिब ले जाएगी। दिल्ली सरकार ने पुष्टि की है कि दिल्ली से डीलक्स बस में भक्तों का पहला जत्था अगले साल जनवरी 5 को करतारपुर साहिब के लिए रवाना होगा। करतारपुर साहिब से पहले दिल्ली सरकार ने अपनी तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को उत्तर प्रदेश में शामिल किया था। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kartarpur Sahib, cms free pilgrimage scheme, delhi goverment

Courtesy: Hindi World 24

Kartarpur Corridor

फोटो: CNN

सिख श्रद्धालुओं के लिए खुला करतारपुर कॉरिडोर, कोविड नियमों का करना होगा पालन

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भक्तो के दर्शन के लिए नवंबर 17 से खोल दिया गया है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही पवित्र दर्शन के लिए जा पाएंगे। उन्हें 72 घंटे तक की RTPCR -ve रिपोर्ट भी ले जानी होगी। पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होने पर श्रद्धालुओं का रैपिड एंटीजन टेस्ट हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद करतारपुर कॉरिडोर डेढ़ साल बाद खुलने जा रहा है।

बुध, 17 नवंबर 2021 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Kartarpur corridor, Kartarpur Sahib, COVID Guidelines, Covid-19 guidelines

Courtesy: Aajtak News

kartarpur corridor

फोटो: CNN

प्रकाश पर्व से पूर्व खुलेगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर, गृहमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की तीर्थयात्रा फिर से शुरु होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि सरकार नवंबर 17 से करतारपुर साहिब गलियारा खोलेगी। आगामी नवंबर 19 को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व से पूर्व उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। करतारपुर जाने के इच्छुक श्रद्धालु नवंबर 17 से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। ये जानकारी बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने दी है। कोरोना महामारी के कारण… read-more

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Kartarpur corridor, Kartarpur Sahib, Amit Shah, Home Minister Amit Shah

Courtesy: News 18 Hindi