Kaushal Kishore

फोटो: Indian Express

अखिलेश ने अपने पिता से छीना अध्यक्ष पद, शिवपाल को नहीं माना चाचा - कौशल किशोर

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व आवासन एवं शहरी केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। यादव पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए उन्होंने कहा - "अखिलेश ने अपने पिता से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छीन लिया और ना ही शिवपाल यादव को अपना चाचा माना। आज मुलायम सिंह यादव के पास एक सभासद को टिकट देने का भी पावर नहीं रहा है।"

सोम, 05 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: kaushal kishore, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, mulayam singh yadav

Courtesy: Aajtak

Son of kaushal kishore

फ़ोटो: Aajtak

सांसद कौशल किशोर के बेटे पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां

लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने मार्च 3 की तड़के सुबह 2 बजे गोलियां चलाई हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि किशोर के बेटे ने खुद अपने साले से कहकर अपने ऊपर हमला कराया है और हमले में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने बरामद भी कर लिया है। मामलें की जानकारी देते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा है कि शक के मुताबिक लड़के के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

बुध, 03 मार्च 2021 - 08:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Crime, kaushal kishore, BJP Leader, Firing

Courtesy: Aajtak