Kedarnath

फ़ोटो: Indus Scrolls

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान केदारनाथ धाम के कपाट

भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज मई 6 को विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26  मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए। पहले दिन केदारनाथ जी के दर्शन करने के लिए 12 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज केदारनाथ जी के बाद मई 8 को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kedarnath, Uttrakhand, Kapaat, Religion

Courtesy: Navbharat Times

kedarnath

फोटो: BizareXpedition

शुरू होने वाली है चार धाम की यात्रा, श्रद्धालुओं को करना होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा मई तीन से शुरू होगी। इसकी शुरूआत से ही यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट मई तीन से खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट मई छह और बद्रीनाथ धाम के कपाट मई आठ से खोले जाएंगे। चार धाम की यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को यात्रा से पूर्व रजिस्ट्रेशन करना होगा। माना जा रहा है कि हेमकुंड साहिब के पट भी खोले जा सकते हैं।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Char Dham, Char Dham Yatra, Kedarnath, Badrinath

Courtesy: News Nation TV

kedarnath

फोटो: News 18 Hindi

इस दिन से केदारनाथ भगवान के दर्शन कर सकेंगे भक्त, महाशिवरात्रि पर निकला कपाट खोलने का मुहूर्त

केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष मई छह की सुबह 06:25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी हरीश गौड़ ने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पंचांग गणना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। मुहूर्त निकाले जाने के अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Kedarnath, Kedarnath Temple, Uttarakhand Tourism

Courtesy: NDTV News

kedarnath

फोटो: News18

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ खोले जाने की तिथि का होगा ऐलान

महाशिवरात्रि से पूर्व केदारनाथ धाम को बर्फ की मोटी चादर ने ढक लिया है। महाशिवरात्रि के दिन पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदानराथ के कपाट खोलने की तिथि का ऐलान किया जाएगा। मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, विद्वान आचार्यों की मौजूदगी में पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से कैलाश रवाना होने की तिथि की घोषणा होगी। महाशिवरात्रि के लिए केदारनाथ के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फुलों से सजाया गया है।… read-more

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Mahashivratri, Lord Shiva, Kedarnath

Courtesy: ABP Live

Kedarnath

फोटो: The Print

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे से पहले उठा देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा, पुरहितों ने दौरे का किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर पांच को केदारनाथ धाम के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वहां के पुरोहितों ने पीएम मोदी के दौरे का विरोध शुरू कर दिया है। पुरोहितों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित देवस्थानम बोर्ड को लेकर पीएम मोदी के दौरे का विरोध किया। देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद चार धाम समेत 51 मंदिरों का नियंत्रण सरकार के पास चल गया है, जिससे पुरोहित नाराज हैं। हालांकि इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोहितों से मुलाकात की है। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kedarnath, PM Modi, Pushkar Singh Dhami, politics

Courtesy: Aaj Tak News

PM Modi

फोटो: The Indian Express

नवंबर पांच को केदारनाथ जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी नवंबर पांच को केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 2013 में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन कर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं की समीक्षा और करीब 180 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट नवंबर छह से बंद होंगे। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, Kedarnath, Uttarakhand

Courtesy: ABP News