kgf 2

फोटो: Pinkvilla

केजीएफ 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, कहा अभी हम व्यस्त हैं

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। अब फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिसे लेकर मेकर्स ने खास अपडेट दिया है। फिल्म के निर्माता कार्तिक गौड़ा ने बताया कि फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग अभी शुरू नहीं होगी, क्योंकि वो अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वो इस फिल्म की शुरुआत करेंगी उसके बारे में जरुर बताएंगी।

रवि, 15 मई 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF2, KGF, KGF Chapter 2

Courtesy: NDTV News

mohit juneja kgf

फोटो: Fast News

केजीएफ के एक्टर मोहन जुनेजा का निधन

लंबी बीमारी से जूझ रहे केजीएफ के एक्टर मोहन जुनेजा की मौत मई सात को हो गई है। उन्होंने बेंगलुरु के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई सीरियस और कॉमेडी रोल निभाए हैं। केजीएफ फिल्म में उन्होंने इंफॉर्मर की भूमिका निभाई है।

शनि, 07 मई 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF, Bollywood

Courtesy: ABP News

Kgf 2

फ़ोटो: India Today

केजीएफ 2 रिकार्ड अमाउंट पर ओटीटी पर बिकी, मई 27 को होगी रिलीज

KGF 2, रिलीज़ के बाद से ही सिनेमा घरों में धूम मचा रही है। KGF 2 के ओटीटी राइट्स को लेकर खबरें आ रही हैं कि इसे रिकॉर्ड अमाउंट पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ख़रीदा है। फिल्म के ओटीटी राइट्स 320 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। फिल्म मई 27 के बाद से ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। केजीएफ को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं। इन 21 दिनों में केजीएफ 2 ने वर्ल्डवाइड 1054.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है

गुरु, 05 मई 2022 - 11:17 AM / by Pranjal Pandey

Tags: KGF 2, OTT, release

Courtesy: Jagran

kgf star yash

फोटो: Koimoi

KGF स्टार यश ने ठुकराया मसाला पान ब्रांड की प्रमोशन का ऑफर

बॉलीवुड स्टार्स द्वारा पान मसाला ब्रॉन्ड का प्रमोशन करने पर पैदा हुए विवाद के बाद अब केजीएफ स्टार यश ने पान मसाला ब्रांन्ड का प्रमोशन करने से इंकार कर दिया है। कन्नड एक्टर को हाल ही में एक पान मसाला ब्रॉन्ड ने प्रमोशन के लिए अप्रोच किया था मगर उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसकी पुष्टि यश की एंडोर्समेंट डील्स मैनेज करने वाली कंपनी के हेड अर्जुन बनर्जी ने की है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Yash, KGF 2, KGF Chapter 2

Courtesy: AajTak News

KGF 2

फ़ोटो: Timesofindia

9 दिन में 750 करोड़ की कमाई कर KGF 2 ने रचा इतिहास

अभिनेता यश की फिल्म KGF 2 ने महज़ 9 दिनों में ही 750 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो हिंदी फिल्म की कमाई में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। KGF 2 के साथ ही सिनेमाघरों में लगी आरआरआर और जर्सी की चमक भी इसके सामने फीकी होती दिख रही है।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: KGF 2, box office, 750 crore

Courtesy: Amar ujala

KGF 2

फ़ोटो: the hans india

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई KGF 2, महज़ दो दिन में पार किया आंकड़ा

अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' बॉक्सऑफिस पर सुनामी की तरह आई है। फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। अप्रैल 14 के दिन रिलीज हुई फिल्म ने 54 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की और दूसरे दिन 46.79 करोड़ की कमाई के साथ ही 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की माने तो इस वीकेंड के खत्म होने तक फिल्म 185 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yash, KGF 2, Box office collection, 100 Crore

Courtesy: Aajtak

KGF Chapter 2

फोटो: Navbharat

खुद यश ने लिखे है फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" के अधिकतर डायलॉग, डायरेक्टर ने दी जानकारी

फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" को लेकर डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि फिल्म में यश ने अपने डायलॉग खुद लिखे है। ये जानकारी डायरेक्टर प्रशांत ने ट्रेलर रिलीज के मौके पर दी है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का दूसरा भाग सिनेमाघरों में अप्रैल 14 को दस्तक देने जा रहा है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: Yash, KGF 2, KGF Chapter 2, Movies

Courtesy: ABP Live

kgf chapter 2

फोटो: Film Information

KGF 2 के ट्रेलर को मिले सबसे अधिक व्यूज, बना दिया रिकॉर्ड

फिल्म केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में राज करने लगा है। ट्रेलर रिलीज होने के 24 घंटे में ही इसे 109 मिलियन व्यूज मिल चुके है, जो एक रिकॉर्ड है। फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन का लुक दर्शकों को पसंद आया है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को 51 मिलियन, तेलुगु वर्जन को 20 मिलियन, कन्नड़ वर्जन ने 18 मिलियन, तमिल वर्जन ने 12 मिलियन और मलयालम वर्जन ने 8 मिलियन व्यूज मिले है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF Chapter 2, trailer, trailer launch

Courtesy: AajTak News

kgf chapter 2

फोटो: DNA India

केजीएफ चैप्टर 2 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर हुआ लॉन्च, दर्शकों का इंतजार खत्म

केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर मार्च 27 को जारी हो गया है। ट्रेलर में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन औऱ प्रकाश राज दिख रहे है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार जंग और अधिक खूंखार हो गई है। ट्रेलर में केजीएफ के स्टार रॉकी अंग्रेजी भी बोल रहे है। ये फिल्म पूरी तरह से एक्शन युक्त होने वाली है। ये फिल्म अप्रैल 14 को रिलीज होने वाली है। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम में रिलीज होगी।

सोम, 28 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: trailer launch, Bollywood, KGF 2, KGF Chapter 2

Courtesy: NDTV News

KGF

फोटो: DNA India

केजीएफ 2 का नया गाना "तूफान" हुआ रिलीज

केजीएफ चैप्टर 2 मूवी का नया गाना "तूफान" मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही साफ हो गया है कि रॉकी द लोन रेंजर का जलवा पूरी पिक्चर में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में वो अपने नए और पुराने दुश्मनों को धूल चटाते दिखेंगे। तूफान गाने में जूनून भरने वाले बीट्स और शानदार ऋदम वाला ट्रैक है। ये फिल्म की कहानी से पूरी तरह मेल खाता हुआ गाना है। 

सोम, 21 मार्च 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: KGF 2, KGF Chapter 2, Song Release, movie release

Courtesy: AajTak News