Arjun Bijlani

फोटो: Times of India

अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 को अर्जुन बिजलानी के रूप में सितंबर 26 को उसका विजेता मिल गया है। अर्जुन बिजलानी को चमचमाती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये और एक कार भी दी गई। दिव्यांका त्रिपाठी पहली रनरअप रही। रोहित शेट्टी ने भी अर्जुन की खूब तारीफ की। खतरों के खिलाड़ी 11 के आखिरी दौर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। जिनमें अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का नाम शामिल है।

सोम, 27 सितंबर 2021 - 11:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: arjun bijlani, Khatron Ke Khiladi season 11, Colors TV, Entertainment

Courtesy: Amar Ujala news

Arjun Bijlani

फोटो: Hindustan Times

खतरो के खिलाड़ी 11 के विजेता बने अर्जुन बिजलानी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के नए विनर का नाम सामने आ गया है। इस सीजन को अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है। अर्जुन की जीत की जानकारी फिल्म क्रिटिक सलिल कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी है। अर्जुन ने फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे जीत के मजबूत दावेदारों को हराते हुए ट्रॉफी पर… read-more

बुध, 22 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Capetown, arjun bijlani, Khatron Ke Khiladi season 11, Entertainment

Courtesy: NDTV news

Divyanka Tripathi

फोटो: DNA India

खतरों के खिलाड़ी 11: स्टंट के दौरान मगरमच्छ ने किया दिव्यांका पर हमला

खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट दिव्यंका त्रिपाठी पर एक स्टंट के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में उनके चेहरे और हथेली पर चोट के निशान साफ दिख रहे है। लोगों ने दिव्यांका की इस फोटो को खूब पसंद किया है उनके उनकी हिम्मत की दाद भी दी है। दिव्यांका को खतरों के खिलाड़ी के पहले स्टंट के… read-more

बुध, 21 जुलाई 2021 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Khatron Ke khiladi, Khatron Ke Khiladi season 11, Divyanka Tripathi

Courtesy: Zee News Hindi

Nikki tamboli has been eliminated in khatron ke khiladi 11

फ़ोटो: DNA

पहले ही हफ्ते में खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुई निक्की तंबोली

मशहूर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले हफ्ते में ही निक्की तंबोली शो से बाहर हो गई। दरअसल विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच हुए मुकाबले में विशाल ने टास्क अच्छे से पूरा किया। निक्की ने लगातार तीसरी बार भी टास्क करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स से वोट डालने के लिए कहा गया, जिसमें सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली के नाम पर पड़े और उन्हें बाहर कर दिया गया।

सोम, 19 जुलाई 2021 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, NIKKI TAMBOLI, Rohit Shetty

Courtesy: Zee News

Khatro Ke Khiladi 11

फोटो: Pinkvilla

खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले एपिसोड ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 11वें सीजन के शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। इस बार प्रतियोगी के रूप में भाग लेने वाले सितारे श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, वरुण सूद, आस्था गिल, निक्की तंबोली, सना मकबूल, महक चहल, सौरभ रज्ज जे हैं। शो का पहला एपिसोड शनिवार को ऑन एयर हुआ। सोशल मीडिया पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।… read-more

रवि, 18 जुलाई 2021 - 06:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, Social Media

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

'खतरों के खिलाडी 11' के नए प्रोमो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

हाल ही में निर्माताओं ने कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में अर्जुन बिजलानी बिजली से जुड़ा एक खतरनाक स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। इस बार दर्शक 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अर्जुन बिजलानी के साथ साथ विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, आस्था गिल, सना मकबूल खान, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अनुष्का सेन को खतरनाक स्टंट्स करते देख पाएंगे।

शनि, 19 जून 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, arjun bijlani

Courtesy: Newstrack Live

One more accident on khatro ke khiladi 11 set

फ़ोटो: Zee News

खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट वरुण सूद तीन-चार दिन पहले एक रिस्की स्टंट करते हुए घायल हो गए हैं। इस शो की शूटिंग कैप्टाउन में हो रही है। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद में वरुण सूद को अस्पताल पहुंचाया गया। वरुण की कलाई में गहरी चोट लगी है। ऐसा माना जा रहा था, कि शायद उनके हाथ ही हड्डी टूट गई है, लेकिन कुछ घंटों के इलाज के बाद हालत में सुधार है और वो बेहतर महसूस कर रहे हैं।

शुक्र, 18 जून 2021 - 08:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, Rohit Shetty, varun sood, anushka sen

Courtesy: Zee News

khatron ke khiladi

फोटो: Indian Express

खतरों के खिलाड़ी 11: कंटेस्टेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से शो पर मंडराया खतरा

टीवी का जाना माना रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से शो पर खतरा मंडरा रहा है। अनुष्का सेन में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को ध्यान रखकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। शो की शूटिंग बीते महीने से ही केप टाउन में हो रही है। इस सीज़न में काफी मशहूर सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया है।

गुरु, 17 जून 2021 - 12:39 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, anushka sen, celebrity, Rohit Shetty

Courtesy: Zee News