फोटो: The Economic Times
नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों को आज मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 13 को ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार यानी मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार देंगे। इसके अलावा 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल के फिल्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने पांच खिलाड़ियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं देश की शान बढ़ाने वाले और अलग अलग खेलों के प्रतिष्ठित 10 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य… read-more
Tags: Khel Ratna, Major Dhyan Chand Award, President Ram Nath Kovind, Neeraj Chopra
Courtesy: ABP News
फोटो: The Statesman
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले मनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 13 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
Tags: Manpreet Singh, Major Dhyan Chand Award, Khel Ratna, sports
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Aajtak
नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने एथलीट नीरज चोपड़ा समेत कुल 11 खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की है। नीरज के अलावा रवि दहिया, पीआर श्रीजेश, लवलीना बोरगोहाई, मिताली राज, सुनील छेत्री, अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, कृष्णा नगर, एन नरवाल का नाम भी शामिल है। वहीं अर्जुन पुरस्कार के लिए देश भर के कुल 35 खिलाड़ियों के नाम भेजे गए है।
Tags: Neeraj Chopra, Khel Ratna, National Sports awards, Mithali Raj
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Business Today
खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दुती चंद को ओडिशा सरकार ने किया नामित
महिला फर्राटा धाविका दुती चंद को ओडिशा सरकार द्वारा खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने पाँच अन्य खिलाड़ियों के नाम भी खेल मंत्रालय को भेजे हैं। दुती चंद ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किए जाने पर ट्वीट कर खुशी जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद भी कहा।
Tags: Dutee Chand, Khel Ratna, National, sports
Courtesy: Ndtv Hindi News
फोटो: KreedOn
खेल पुरुस्कारों का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होना चाहिए-बबिता फोगाट
सितम्बर 2 को, भारतीय महिला पहलवान बबिता फोगाट ने कहा है कि, ''राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए।'' उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके लिखा है की खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं। बाद में उन्होंने यह भी पूछा कि, राजीव गाँधी खेल रत्न' का… read-more
Tags: Babita Phogat, Khel Ratna, Rajiv Gandhi Khel Ratna
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
फोटो: DNA India
विनेश फोगाट की कोरोना रिपोर्ट आयी नेगेटिव, ट्वीट करके दी जानकारी
भारत देश की 24 वर्षीय महिला पहलवान, विनेश फोगाट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिये दी। फिलहाल अभी वो एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन में हैं। अगस्त 29 को होने वाले ऑनलाइन 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह' से पहले ही वो कोरोना पॉजिटिव पायी गई थीं, और इसी कारण वो 'खेल रत्न' पुरूस्कार नहीं ले पायी थीं। विनेश के पर्स्नल कोच… read-more
Tags: Vinesh Phogat, Khel Ratna, sports
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
फोटोः अमर उजाला
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा को मिलेगा खेल रत्न
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए बनाई गई चयन समिति ने अगस्त 18 को हिटमैन के नाम से मशहूर भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल रत्न से नवाज़ा है। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर (1997 -1998), एमएस धोनी(2007) और विराट कोहली को (2018 ) को खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल करियर का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 2007 में किया था।
Tags: Rohit Sharma, Khel Ratna, Indian Cricket
Courtesy: NDTV India